BCCI ने किया ऐलान, अमोल मजूमदार बने भारतीय महिला टीम के मुख्य कोच
- Written By: मृणाल पाठक
नई दिल्ली: मुंबई के पूर्व कप्तान और घरेलू क्रिकेट के धुरंधर अमोल मजूमदार (Amol Muzumdar) को बुधवार को भारतीय महिला क्रिकेट टीम (India Women’s Cricket Team) का मुख्य कोच चुना गया। क्रिकेट सलाहकार समिति के सदस्यों सुलक्षणा नाईक, अशोक मलहोत्रा और जतिन परांजपे ने कई उम्मीदवारों के साक्षात्कार लिये थे। मजूमदार का चुना जाना तय माना जा रहा था लेकिन इसकी घोषणा में लंबा समय लगा।
बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा,‘‘लंबी बातचीत के बाद तीन सदस्यीय समिति ने सर्वसम्मति से अमोल मजमूदार का चयन किया है।” रमेश पवार के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में स्पिन गेंदबाजी सलाहकार के तौर पर जाने के बाद से रिषिकेश कानिटकर अस्थायी तौर पर यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।
🚨 NEWS 🚨 Mr Amol Muzumdar Appointed as Head Coach – Team India (Senior Women). Details 🔽https://t.co/6y0TiQ2prF — BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2023
सम्बंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में बना नियम! टीम इंडिया के साथ खेलेंगे मैच, पर ड्रेसिंग रूम होगा बिल्कुल अलग
फ्री हिट, इम्पैक्ट प्लेयर और DRS से जुड़े नियमों में बदलाव, BCCI और ICC भी कर सकते हैं विचार
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
IPL 2027: इस तारीख से शुरू हो सकता है आईपीएल 2027, फाइनल मैच को लेकर बड़ा अपडेट, कितनी होगी मैच की संख्या?
मजमूदार ने विज्ञप्ति में कहा,‘‘भारतीय महिला क्रिकेट टीम का कोच बनाये जाने से मैं गौरवान्वित हूं। मैं सीएसी और बीसीसीआई को मुझ पर भरोसा जताने के लिये धन्यवाद देता हूं। यह बड़ी जिम्मेदारी है और मैं इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ मिलकर अच्छे प्रदर्शन के लिये तैयारी में उनकी मदद करूंगा।”
कानिकटकर अब एनसीए लौटकर पुरूष ए टीम या अंडर 19 टीम के साथ जुड़ सकते हैं। मजूमदार ने प्रथम श्रेणी में 30 शतक समेत 11000 से अधिक रन बनाये हैं। उन्होंने 100 लिस्ट ए मैच और 14 टी20 मैच भी खेले हैं। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट की जानकारी होने से मजमूदार को इस पद के लिये तरजीह मिली। (एजेंसी)
