स्वर्ण पदक से चूके आयुष शेट्टी, बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में रजत जीतकर रचा कीर्तिमान
Ayush Shetty: एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में 20 वर्षीय आयुष शेट्टी को चीन के शी यूकी के खिलाफ हार मिली, जिसके चलते उन्हें सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
आयुष शेट्टी (फोटो- सोशल मीडिया)
Ayush Shetty Badminton Asia Championship: चीन में खेले जा रहे एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 के मेंस सिंगल्स फाइनल में 20 साल के भारतीय खिलाड़ी आयुष शेट्टी पर सभी की नजरें टिकी थीं। खिताबी मुकाबले में उनका सामना चीन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी शी यूकी से हुआ। हालांकि इस मैच में आयुष को लगातार दो सेट में हार का सामना करना पड़ा। मुकाबला सिर्फ 42 मिनट में खत्म हो गया, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में आयुष ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया।
शी यूकी का रहा पूरी तरह दबदबा
फाइनल मुकाबले में चीन के शी यूकी ने शुरुआत से ही अपना दबदबा बनाए रखा। पहले सेट में उन्होंने आयुष शेट्टी को एकतरफा अंदाज में 21-8 से हराया। दूसरे सेट में आयुष ने बेहतर शुरुआत की, लेकिन शी यूकी ने जल्द ही वापसी करते हुए 21-10 से सेट अपने नाम कर लिया और मुकाबला जीत लिया। इस तरह आयुष को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा।
60 साल बाद रचा इतिहास
भले ही आयुष शेट्टी खिताब जीतने से चूक गए, लेकिन उन्होंने एक बड़ा इतिहास रच दिया। वह 60 साल बाद ऐसे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप के मेंस सिंगल्स फाइनल में जगह बनाई और मेडल जीता। इससे पहले 1965 में दिनेश खन्ना ने यह उपलब्धि हासिल की थी, जब उन्होंने फाइनल में पहुंचकर गोल्ड मेडल जीता था। इस लिहाज से आयुष इस टूर्नामेंट में मेडल जीतने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
21 साल बाद वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची अनाहत सिंह, इतिहास रचने से एक जीत दूर
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चाड ले क्लोस का ऐतिहासिक कारनामा, 19वां मेडल जीतकर रचा इतिहास
CWG 2026: झंडू कुमार के पहले मेडल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई, बोले- पूरे देश को किया प्रेरित
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: स्विमिंग में ऑस्ट्रेलिया का जलवा, तीन स्वर्ण के साथ की शानदार शुरुआत
शानदार सफर, दिग्गजों को दी मात
आयुष शेट्टी का इस टूर्नामेंट में सफर शानदार रहा। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में वर्ल्ड नंबर-4 जोनाथन क्रिस्टी को 23-21, 21-17 से हराया। इसके बाद सेमीफाइनल में उन्होंने वर्ल्ड नंबर-1 कुन्लावत वितिदसर्न को मात देकर फाइनल में जगह बनाई। इन जीतों ने उनके टैलेंट और आत्मविश्वास को साबित किया।
ये भी पढ़ें: मुंबई के खिलाफ विराट कोहली ने काटा गदर, ऐतिहासिक 1000 रन पूरे कर बनाया ये रिकॉर्ड
भविष्य के लिए बढ़ी उम्मीदें
आयुष शेट्टी फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में 25वें स्थान पर हैं और इस प्रदर्शन के बाद उनकी रैंकिंग में सुधार की पूरी उम्मीद है। इस चैंपियनशिप में उनके शानदार खेल को देखते हुए अब उनसे आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।
