ऑस्ट्रिया ने जीत के साथ किया FIFA World Cup का आगाज, जॉर्डन को 3-1 से के बड़े अंतर से दी शिकस्त
FIFA World Cup 2026 Match Update: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रिया ने 28 साल बाद वापसी करते हुए जॉर्डन को 3-1 से हराया। अली ओलवान ने जॉर्डन के लिए ऐतिहासिक पहला विश्व कप गोल दागा।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
ऑस्ट्रिया फुटबॉल टीम के प्लेयर(फोटो- @FIFAWorldCup)
FIFA World Cup 2026 2026 Austria vs Jordan: फीफा वर्ल्ड कप में 28 साल में अपना पहला मैच खेलने उतरी ऑस्ट्रिया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जॉर्डन को रोमांचक मुकाबले में 3-1 से हराया। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया स्टेडियम में वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू करने वाली जॉर्डन की टीम ने ऑस्ट्रिया को कड़ी टक्कर देने का पूरा प्रयास किया, लेकिन टीम को अपनी गलतियों के कारण खामियाजा भुगतना पड़ा।
मैच का हाल
मैच की शुरुआत में ऑस्ट्रिया को जॉर्डन की तरफ से कड़ी चुनौती मिली। मैच के दूसरे मिनट में जॉर्डन के कप्तान एहसान हद्दाद ने पहला मौका बनाया, लेकिन उनका शॉट साइड नेटिंग में चला गया। इसके बाद ओदेह फखौरी ने भी दूर से शानदार प्रयास किया, जिसे ऑस्ट्रिया के गोलकीपर अलेक्जेंडर श्लेगर ने बेहतरीन बचाव करते हुए गोल में जाने से रोक दिया।
20वें मिनट में ऑस्ट्रिया ने हासिक की बढ़त
शुरुआती दबाव झेलने के बाद ऑस्ट्रिया ने 20वें मिनट में मैच का पहला गोल करते हुए बढ़त हासिल की। रोमानो श्मिड ने पेनल्टी बॉक्स के बाहर से शानदार शॉट लगाकर गेंद को गोल पोस्ट में पहुंचाया और टीम को 1-0 से आगे कर दिया। पहले हाफ में पिछड़ने के बावजूद जॉर्डन की टीम ने लगातार लड़ाई जारी रखी। दूसरे हाफ की शुरुआत के कुछ ही मिनट बाद अली ओलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया। उन्होंने ऑस्ट्रियाई डिफेंडरों को छकाते हुए बेहतरीन गोल किया। ओलवान वर्ल्ड कप में गोल करने वाले जॉर्डन के पहले खिलाड़ी बने। इस गोल से स्कोर 1-1 हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
स्टेडियम में बम और हाथ में राइफल! मेसी-रोनाल्डो पर आतंकी हमले की साजिश? खुफिया रिपोर्ट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
इंग्लैंड लायंस से एंड्रयू फ्लिंटॉफ की विदाई, अब ऑस्ट्रेलिया में संभालेंगे बड़ी जिम्मेदारी
SL vs IND: शुभमन गिल की वापसी पर सस्पेंस, श्रीलंका XI ने 368 पर घोषित की पारी; गंभीर की मीटिंग ने बढ़ाई चिंता
इसके बाद दोनों टीमों की तरफ से गोल करने के प्रयास जारी रहे। मैच के 67वें मिनट में ऑस्ट्रिया ने एक बार फिर से बढ़त हासिल की, लेकिन वीएआर में बिल्ड-अप के दौरान हैंडबॉल पाए जाने के कारण गोल को रद्द कर दिया गया। हालांकि, इसके कुछ मिनट बाद ही जॉर्डन के डिफेंडर याजान अल अरब ने दुर्भाग्यवश अपने ही गोलपोस्ट में हेडर मार दिया, जिससे ऑस्ट्रिया 2-1 से आगे हो गया।
ये भी पढ़ें: बूढ़ा नहीं हुआ है फुटबॉल का किंंग! मेसी ने 38 की उम्र में हैट्रिक लगाकर बनाए ये रिकॉर्ड्स
मैच के अंतिम क्षणों में जॉर्डन ने बराबरी की कोशिश की, लेकिन इंजरी टाइम में ऑस्ट्रिया को पेनल्टी मिल गई। अनुभवी स्ट्राइकर मार्को अर्नौटोविक ने कोई गलती नहीं की और पेनल्टी को गोल में बदलकर टीम की 3-1 से जीत सुनिश्चित कर दी। (IANS इनपुट के साथ)
