-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Australian Fast Bowler Josh Hazlewood Ruled Out Of Second Test Match
चोट के चलते ये ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर दूसरे टेस्ट मैच से हुए बाहर, पहली बार भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे मैच
- Written By: अपूर्वा नायक
ऑस्ट्रेलिया पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 295 रन की हार के कारण 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 0-1 से पीछे चल रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यहां जारी प्रेस रिलीज में कहा है कि जोश हेज़लवुड बायीं ओर हल्की चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट टीम (सौजन्य : सोशल मीडिया)
एडिलेड : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्राफी से जुड़ी टेस्ट सीरीज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलिया के दमदार खिलाड़ी और फास्ट बॉलर जोश हेजलवुड चोट के चलते भारत के खिलाफ खेले जाने वाला दूसरा टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला ये डे और नाइट टेस्ट मैच 6 दिसंबर को शुरू होने वाला है। शनिवार को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बात की आधिकारिक पुष्ठि की है।
ऑस्ट्रेलिया पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में 295 रन की हार के कारण 5 मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 0-1 से पीछे चल रहा है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यहां जारी प्रेस रिलीज में कहा है कि जोश हेज़लवुड बायीं ओर हल्की चोट के कारण दूसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। हेज़लवुड हालांकि सीरीज के बाकी मैचों की तैयारी के लिए एडिलेड में टीम के साथ बने रहेंगे। फास्ट बॉलर सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को एडिलेड टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल किया गया है।
बोलैंड को प्लेयिंग इलेवन में किसा शामिल
प्रेस रिलीज के अनुसार बताया जा रहा है कि सीन एबॉट और ब्रेंडन डोगेट को एडिलेड में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई मेन्स क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है। एबॉट और डोगेट एडिलेड टेस्ट मैच के लिए ब्यू वेबस्टर के साथ टीम से जुड़ गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पास हेज़लवुड के स्थान पर फास्ट बॉलर स्कॉट बोलैंड को प्लेयिंग इलेवन में शामिल करने का ऑप्शन भी है।
सम्बंधित ख़बरें
Ind W vs Eng W Lord’s Test: लॉर्ड्स में इतिहास रचने के करीब टीम इंडिया, ऐतिहासिक जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर भारत
लॉर्ड्स में यास्तिका भाटिया ने शानदार शतक जड़कर रचा इतिहास, इंग्लैंड को जीत के लिए 457 रन का विशाल लक्ष्य
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!
15 मार्च का इतिहास: क्रिकेट का पहला आधिकारिक मुकाबला शुरू
खेल की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
घरेलू टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे
जोश हेज़लवुड का पिंक बॉल से होने वाले टेस्ट मैच में अच्छा रिकॉर्ड रहा है। इस 33 साल के फास्ट बॉलर ने भारत के खिलाफ 2020-21 की श्रृंखला के दौरान डे नाइट टेस्ट मैच में 8 रन देकर 5 विकेट लिए थे। भारतीय टीम तब 36 रन पर आउट हो गई थी। यह पहला मौका होगा जब हेज़लवुड भारत के खिलाफ घरेलू टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
एबॉट और डोगेट को हाल में शेफ़ील्ड शील्ड मैचों में अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। एबॉट ने अपने आखिरी शील्ड मैच में तस्मानिया के खिलाफ 16 ओवर में 71 रन देकर 4 विकेट लिए थे, जबकि डोगेट ने पश्चिम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। उन्होंने अभी तक 3 शील्ड मैचों में 11 विकेट लिए हैं। इस फास्ट बॉलर ने हाल ही में मैकाय में भारत ए के खिलाफ मैच में 15 रन देकर छह विकेट लिए थे जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है।
Australian fast bowler josh hazlewood ruled out of second test match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी नेटवर्क पर महाराष्ट्र ATS का बड़ा एक्शन, पुणे में 66 संदिग्धों से पूछताछ जारी
Jul 15, 2026 | 11:50 AMकेरल की महिला मंत्री के साथ स्कूल में हुई ऐसी हरकत, शरीर के अंगों की तस्वीर कर दी पोस्ट! खुलासे से मचा हड़कंप
Jul 15, 2026 | 11:43 AM‘आमिर ने हिंदू बहन-बेटियों को फंसाया, ये बड़ा लव जिहाद है’, परमहंस आचार्य के बयान से मचा बवाल
Jul 15, 2026 | 11:42 AMवर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Jul 15, 2026 | 11:40 AMजंतर-मंतर पर ‘CJP’ का हल्लाबोल, समर्थन में उतरीं सपा सांसद प्रिया सरोज, बोलीं- ‘मैं छात्रों का दर्द समझती हूं’
Jul 15, 2026 | 11:37 AMBJP के चक्रव्यूह में शरद पवार की NCP! देर रात देवेंद्र फडणवीस से क्यों मिले जयंत पाटिल?
Jul 15, 2026 | 11:34 AMमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
Jul 15, 2026 | 11:32 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














