-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Athletic Bilbao Defender Yeray Alvarez Apologizes Was Found Positive In Doping Test
Madrid News: डोपिंग केस में फंसे बिलबाओ के डिफेंडर येरे अल्वारेज, बयान जारी कर मांगी माफी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
एथलेटिक बिलबाओ के डिफेंडर येरे अल्वारेज ने एक प्रतिबंधित दवा के लिए डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए माफी मांगी है।

येरे अल्वारेज (फोटो- IANS)
Football News: एथलेटिक बिलबाओ के डिफेंडर येरे अल्वारेज ने एक प्रतिबंधित दवा के लिए डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए माफी मांगी है। इस मामले में उन्हें यूईएफए द्वारा 10 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, 30 वर्षीय येरे को कैरेनोन के लिए पॉजिटिव पाए जाने के बाद निलंबित किया गया था। उनके शरीर में कैरेनोन नामक प्रतिबंधित पदार्थ पाया गया। यह एक ऐसा पदार्थ है, जिसे अक्सर ड्रग्स छिपाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
यह दवा उस उपचार में मौजूद थी, जो उन्हें दो बार कैंसर से उबरने के बाद बालों के झड़ने की समस्या से जूझने के दौरान दिया गया था। मई में यूरोपा लीग सेमीफाइनल में मैनचेस्टर यूनाइटेड से 3-0 की हार के बाद 30 वर्षीय खिलाड़ी का कैरेनोन के लिए परीक्षण पॉजिटिव आया था।
सम्बंधित ख़बरें
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
CWG 2026 Boxing: रिंग में घुसा भारतीय सूरमा और पाकिस्तान का हुआ सूपड़ा साफ! प्रीति मेडल से बस एक जीत दूर
Commonwealth Games 2026: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और मेडल! राजा मुथुपांडी ने वेटलिफ्टिंग में जीता सिल्वर
खाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
येरे ने बताया कि वह 2022 से इस उपचार के लिए दवा ले रहे थे और उन्होंने क्लब के साथ इसकी पूरी जानकारी साझा की थी। उनकी प्रेमिका भी इसी तरह का उपचार ले रही थीं। हालांकि, यूरोपा लीग सेमीफाइनल के पहले चरण से एक हफ्ते पहले उनकी दवाइयां खत्म हो गई थीं।
उन्होंने कहा, “मैंने अपनी पार्टनर की गोली लेने का फैसला किया, यह सोचकर कि इसका प्रभाव बिल्कुल वैसा ही होगा। मुझे नहीं पता था कि इसमें एक अलग पदार्थ है और यह प्रतिबंधित है।” येरे ने कहा, “मैं एथलेटिक प्रशंसकों और अपने साथियों से माफी मांगना चाहता हूं। ये महीने मेरे लिए जटिल रहे हैं। मैं सभी से माफी मांगता हूं। मैं इस स्थिति से गुजर रहा हूं, लेकिन इसमें आप सभी शामिल हैं।”
उन्होंने यह भी घोषणा की है कि वह 2 अप्रैल, 2026, तक खेलने में सक्षम होने तक अपनी सैलरी छोड़ रहे हैं। येरे ने 10 महीने के निलंबन को स्वीकार किया, जो पिछले साल टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर को डोपिंग टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर मिले तीन महीने के निलंबन से काफी लंबा है।
ये भी पढ़ें: भारतीय वुशु टीम का कमाल, विश्व चैंपियनशिप में रचा इतिहास, एशियन गेम्स की तैयारी तेज
उन्होंने कहा, “मुझे 10 महीने का निलंबन उचित लगता है। यह मेरी गलती थी, जिसे मैंने शुरू से स्वीकार किया है।” येरे ने 2 जून को अस्थायी निलंबन स्वीकार किया था और सजा को उसी तारीख से लागू किया गया है। वह 2 अप्रैल, 2026 से फिर से खेल सकेंगे और 2 फरवरी, 2026 से प्रशिक्षण सत्रों में शामिल हो सकेंगे।
IANS इनपुट के साथ
Athletic bilbao defender yeray alvarez apologizes was found positive in doping test
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Jul 27, 2026 | 09:28 AMश्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, वाशिंगटन सुंदर बाहर; इन खिलाड़ियों की चोट ने बढ़ाई टेंशन
Jul 27, 2026 | 09:25 AMउज्जैन में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिलाओं से मारपीट का आरोप, एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित परिवार
Jul 27, 2026 | 09:23 AMChia Seeds Benefits: चिया वॉटर या चिया योगर्ट? जानिए चिया सीड्स खाने का सबसे असरदार तरीका
Jul 27, 2026 | 09:21 AM5 युवकों की हत्या के आरोपी डॉ. अमित खरे का अस्पताल सील, बिना अनुमति चल रहा था ‘स्मार्ट सिटी हॉस्पिटल’
Jul 27, 2026 | 09:20 AMNavabharat Nishanebaaz: हर कार्यकर्ता की खास चॉइस, ऊंचा पद पाने की ख्वाहिश
Jul 27, 2026 | 09:19 AMGold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव
Jul 27, 2026 | 09:06 AMवीडियो गैलरी

पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM













