Gold-Silver Rate: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत! हफ्ते के पहले दिन फिर घटे दाम, जानिए अपने शहर का भाव

Gold-Silver Price Today: हफ्ते पहले दिन आज सोमवार को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। मुंबई से लेकर दिल्ली तक गोल्ड-सिल्वर का ताजा भाव क्या है? आइए जानते हैं।
Gold And Silver price 27th july
सोना-चांदी, (डिजाइन फोटो/ नवभारत)
Updated on

Gold-Silver Price Update 27th July 2026: हफ्ते के पहले दिन यानी की आज सोमवार को देशभर में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। जहां, देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड का भाव गिरकर 1,45,070 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से कारोबार कर रहा है। पिछले हफ्ते में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1800 रुपये तक चढ़ा था। वहीं, इस अवधी के दौरान 22 कैरेट गोल्ड का भाव 1650 रुपये तक चढ़ा।

बता दें कि घरेलू बाजार में खरीदारी को लेकर कमजोर सेंटिमेंट के कारण सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ा है। इंटरनेशनल मार्केट में हाजिर सोना 4,052.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।

दिल्ली से मुंबई तक आज सोने का भाव

दिल्ली में सोने की कीमत: राजधानी दिल्ली में आज सोमवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,45070 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो यह 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई-कोलकाता का ताजा रेट: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने का भाव: चेन्नई में 24 कैरेट सोने का भाव 1,45,080 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 22 कैरेट का भाव 1,32,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में रेट: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,32,840 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा भाव

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 132990 145070
मुंबई 132840 144920
अहमदाबाद 132890 144970
चेन्नई 132990 145080
कोलकाता 132840 144920
हैदराबाद 132840 144920
जयपुर 132990 145070
भोपाल 132890 144970
लखनऊ 132990 145070
चंडीगढ़ 132990 145070

चांदी की कीमतों में देखी जा रही गिरावट

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की इतर चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। जहां आज सुबह चांदी 2,39,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। बीते एक सप्ताह के दौरान सिल्वर की कीमतों में 10,000 रुपये तक की तेजी देखने को मिली है। इंटरनेशन मार्केट में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 58.11 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। गौरतलब है कि गोल्ड और सिल्वर की देश के अंतर कीमतें तय करने में घरेलू के साथ-साथ वैश्विक फैक्टर्स भी शामिल रहते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com