-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Boxing 40 Boxers Future Uncertain As Sai Excludes Them National Camp
Boxing: SAI के लेटर से 40 भारतीय मुक्केबाजों के नाम गायब, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों से होंगे बाहर
- Written By: प्रिया जैस
SAI द्वारा राष्ट्रीय शिविर से बाहर किए जाने के बाद 40 मुक्केबाजों के भविष्य पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इससे आगामी राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में उनके भाग लेने पर संशय बन गया है।

मुक्केबाजी (सौजन्य-IANS)
Sports Authority of India: भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) द्वारा राष्ट्रीय शिविर के लिए जारी किए गए नए स्वीकृति पत्र ने देश के शीर्ष मुक्केबाजों के सामने एक बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। इस पत्र में करीब 40 मुक्केबाजों के नाम शामिल नहीं किए गए हैं, जिसके बाद उनके भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में भागीदारी पर अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। इन मुक्केबाजों के इसी साल होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के चयन ट्रायल में भाग लेने को लेकर अब गंभीर आशंका पैदा हो गई है।
नाम गायब होने से मचा हड़कंप
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की चयन नीति के अनुसार, 30 मार्च से 5 अप्रैल तक आयोजित किए गए ‘चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कप’ (COS) में 20 भार वर्गों (पुरुष और महिला वर्गों में 10-10) में शीर्ष दो स्थान हासिल करने वाले मुक्केबाजों को राष्ट्रीय शिविर में शामिल किया जाना था। यह शिविर 25 अप्रैल से शुरू होने वाला था।
पिछले साल दिसंबर में जारी की गई नीति में यह स्पष्ट कहा गया था कि ये 40 मुक्केबाज मूल्यांकन परीक्षणों के लिए पात्र होंगे, जिनके आधार पर राष्ट्रमंडल खेलों, एशियाई खेलों और विश्व मुक्केबाजी कप के लिए भारतीय टीमों का चयन किया जाना था। लेकिन 29 अप्रैल को महासंघ को ‘साई’ से जो पत्र मिला, उसमें इन 40 मुक्केबाजों के नाम शामिल नहीं थे।
सम्बंधित ख़बरें
Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
ओलंपिक दिवस पर HCL फाउंडेशन-नागपुर मनपा में एमओयू, ‘स्पोर्ट्स फॉर चेंज’ पहल के तहत खेलों को मिलेगा बढ़ावा
वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दिवाने बन गए कोहली के कोच, कहा- वो डेब्यू के हकदार हैं
मामले को सुलझाने में जुटा महासंघ
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले की मंजूरी 29 अप्रैल 2026 को प्राप्त हुई थी, लेकिन सूची से 40 नाम पूरी तरह गायब हैं। महासंघ इस गंभीर मुद्दे को सुलझाने के लिए लगातार भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के संपर्क में बना हुआ है, लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। इस तकनीकी समस्या के कारण मूल्यांकन प्रक्रिया, जो 5 मई को शुरू होने वाली थी, उसे अब एक दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब यह प्रक्रिया 6 मई से शुरू होगी।
यह भी पढ़ें – चेन्नई की जीत से मुंबई का पत्ता साफ? अब बस इस तरह प्लेऑफ में कर सकती है क्वालीफाई, जानें कौन सी टीम सबसे आगे
खिलाड़ियों ने जताई गहरी नाराजगी
इस फैसले से प्रभावित हुए एक मुक्केबाज ने अपना दर्द साझा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को स्पष्ट बताया गया था कि सीओएस कप जीतने पर उन्हें राष्ट्रीय शिविर में जगह मिल जाएगी। पिछले साल की तरह ही इस बार भी यही नीति लागू थी, इसलिए खिलाड़ियों को समझ नहीं आ रहा है कि अचानक यह समस्या कहां से आ गई। खिलाड़ियों का मानना है कि शिविर में शामिल होना और राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों में देश के लिए प्रतिस्पर्धा करने का यही एकमात्र और सही तरीका है, जिसे इस तरह रोकना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
Boxing 40 boxers future uncertain as sai excludes them national camp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Ancy Sojan Record: एंसी सोजन ने रचा इतिहास, लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना नेशनल रिकॉर्ड तोड़ा
Jun 28, 2026 | 09:55 AMअकोला में शाम तेज कड़कड़ाहट के साथ मौसम बदला, कई इलाकों में जलभराव और यातायात प्रभावित
Jun 28, 2026 | 09:53 AMBharat Ratna 2024:पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न देकर BJP ने साधे कई बड़े राजनीतिक निशाने?
Jun 28, 2026 | 09:47 AMज्योति वाघमारे का संजय राउत पर हमला, बोलीं- कांग्रेस के ‘सुपारीबाज’ प्रवक्ता; महिला आयोग में शिकायत की चेतावनी
Jun 28, 2026 | 09:44 AMकुवैत से बहरीन तक तबाही! ईरान का अमेरिकी बेस पर भीषण हमला, 8 सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से किया राख
Jun 28, 2026 | 09:43 AMगोंदिया: गंगाझरी-तिरोड़ा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, 9 घायल
Jun 28, 2026 | 09:39 AMTET परीक्षा रद्द होने से अभ्यर्थियों में आक्रोश, भंडारा में भी पेपर लीक पर उठे गंभीर सवाल
Jun 28, 2026 | 09:37 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM













