-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Asia Cup 2023 Hosting May Be Snatched From Pakistan Sri Lanka Afghanistan And Bangladesh Reject Hybrid Model
पाकिस्तान से छीन सकती है एशिया कप की मेजबानी, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने किया ‘हाइ्ब्रिड मॉडल’ को खारिज
- Written By: काजल चोपड़े

कराची: श्रीलंका (Sri Lanka), बांग्लादेश (Bangladesh) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के प्रस्तावित ‘हाइब्रिड मॉडल’ (Hybrid Model) को खारिज करने के बाद मेजबान पाकिस्तान सितंबर में होने वाले एशिया कप (Asia Cup 2023) क्रिकेट टूर्नामेंट से हट सकता है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) के प्रमुख नजम सेठी द्वारा प्रस्तावित हाइब्रिड मॉडल के अनुसार पाकिस्तान को एशिया कप के तीन या चार मुकाबले स्वदेश में कराने थे जबकि भारत के मुकाबले तटस्थ स्थल पर खेले जा सकते थे।
भारत के सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान का दौरा करने से इनकार करने के बाद यह विचार पेश किया गया था। हालांकि अब यह स्पष्ट हो गया है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान सभी ने टूर्नामेंट को पाकिस्तान से बाहर आयोजित कराने के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का समर्थन किया है। मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया, ‘‘अब यह सिर्फ औपचारिकता रह गई है कि एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) के कार्यकारी बोर्ड के सदस्य वर्चुअल या सदस्यों की मौजूदगी में बैठक करें। ”
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान में बारिश बनी काल! पंजाब और KP में 17 की मौत, सड़कों पर सैलाब से जनजीवन ठप
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान ने शुरू की सौदेबाजी! अमेरिका से मांगे 10 अरब डॉलर
BCCI और ललित मोदी को बड़ी राहत, ट्रिब्यूनल ने पलटा ED का फैसला; IPL 2009 से जुड़ा है मामला
PoK में प्रदर्शनकारियों की मौत पर बढ़ा तनाव, JAAC ने 23 जुलाई को बड़े आंदोलन का किया ऐलान
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन पीसीबी को अब पता है कि श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान एशिया कप के लिए उसके हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव का समर्थन नहीं कर रहे।” सूत्र ने कहा कि सेठी पहले ही अपनी क्रिकेट प्रबंधन समिति के सदस्यों और संबंधित सरकारी अधिकारियों के संपर्क में हैं जिससे कि स्वदेश में एशिया कप के मुकाबलों की मेजबानी का मौका नहीं मिलने की स्थिति में पाकिस्तान के रुख पर चर्चा कर सकें। सेठी ने बार-बार कहा है कि अगर टूर्नामेंट का आयोजन पाकिस्तान की जगह तटस्थ देश में होता है तो वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगा और सूत्र ने कहा कि पीसीबी एशिया कप का बहिष्कार कर सकता है। एसीसी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के पास केवल दो विकल्प हैं। टूर्नामेंट को तटस्थ स्थान पर खेले या टूर्नामेंट से हट जाए।”
उन्होंने कहा, ‘‘अगर पाकिस्तान नहीं खेलता है तब भी इसे एशिया कप कहा जाएगा लेकिन प्रसारणकर्ता पाकिस्तान की अनुपस्थिति में सौदे पर फिर से बातचीत करेगा।” श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और भारत सभी ने यह रुख अपनाया है कि पाकिस्तान और साथ ही किसी अन्य देश में एशिया कप की मेजबानी करना तार्किक या वित्तीय रूप से संभव नहीं है और इसे एक देश श्रीलंका में आयोजित किया जाना चाहिए क्योंकि भारत पाकिस्तान की यात्रा नहीं कर सकता है। सूत्र ने यह भी कहा कि ऐसी संभावना है कि इस साल एशिया कप पूरी तरह से रद्द हो सकता है और भारत, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान विश्व कप से पहले 50 ओवरों के प्रारूप में एक बहु टीम प्रतियोगिता खेल सकते हैं।
सूत्र ने कहा, ‘‘इस बात की पूरी संभावना है कि इस साल एशिया कप का आयोजन नहीं हो पाएगा क्योंकि पाकिस्तान और भारत के मैचों के बिना प्रसारणकर्ता के उतनी राशि की पेशकश करने की संभावना नहीं है जितनी वे पाकिस्तान की मौजूदगी में एसीसी को दे रहे थे।” सूत्र ने कहा कि भारत भी एशिया कप नहीं होने की स्थिति में उसी समय स्वदेश में चार या पांच देशों के टूर्नामेंट के आयोजन की तैयारी कर रहा है।
श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के फैसले का इन बोर्ड के पीसीबी के साथ संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ता है, यह देखा जाना बाकी है। पाकिस्तान ने श्रीलंका के दो टेस्ट के दौरे के दौरान वहां कुछ एकदिवसीय मैच खेलने के प्रस्ताव को पहले ही खारिज कर दिया है। श्रीलंका के एशिया कप के सभी मुकाबलों की मेजबानी की पेशकश करने के बाद पाकिस्तान ने यह कदम उठाया। सूत्र ने कहा कि हालिया घटनाक्रम पाकिस्तान को विश्व कप के लिए अपनी टीम भारत नहीं भेजने के लिए मजबूर कर सकता है। (एजेंसी)
Asia cup 2023 hosting may be snatched from pakistan sri lanka afghanistan and bangladesh reject hybrid model
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘मेरा 4 साल का बेटा पूरी रामायण जानता है’, मंदोदरी बनीं काजल अग्रवाल ने बेटे नील को लेकर किया दिलचस्प खुलासा
Jul 22, 2026 | 06:39 PMमुंबई में भारी बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस ने वडेट्टीवार सहित दिग्गजों को हिरासत में लिया
Jul 22, 2026 | 06:34 PMअभी और भड़केगा NEET आंदोलन! शरद पवार गुट हुआ आक्रामक, कार्यकर्ताओं को सड़कों पर उतरने के आदेश
Jul 22, 2026 | 06:30 PMExplainer: पहाड़ की छाती चीरकर बना ईरान का परमाणु बेस, क्या अमेरिकी बस्टर बमों में है इसे तबाह करने का दम?
Jul 22, 2026 | 06:23 PMChaturmas 2026: कब से शुरू हो रहा है चातुर्मास? भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ सकता है भारी
Jul 22, 2026 | 06:22 PMदिल्ली प्रोटेस्ट: परमहंस आचार्य ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, प्रदर्शन के लिए अनुमति और सख्त कार्रवाई की मांग
Jul 22, 2026 | 06:21 PMजब तीसरी पत्नी बनकर सुर्खियों में आईं ये एक्ट्रेस, एक बयान ने बदल दी थी पूरी कहानी
Jul 22, 2026 | 06:17 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














