अखिल भारतीय फुटबॉल संघ ने की बड़ी घोषणा, अप्रैल में शुरू होगी पुरुष अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप
- Written By: मृणाल पाठक
अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप (PIC Credit: Social Media)
नई दिल्ली: अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने गुरुवार को घोषणा की कि पुरुष अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप (Under-20 National Football Championship) अप्रैल में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में आयोजित की जायेगी।
एआईएफएफ के कैलेंडर की इस नयी प्रतियोगिता को स्वामी विवेकानंद अंडर-20 राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप के नाम से जाना जाएगा जो छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में रामकृष्ण मिशन आश्रम में आयोजित होगी। कोविड-19 महामारी के दौरान राष्ट्रीय अंडर-21 प्रतियोगिता बंद हो गयी थी। इसके बाद एआईएफएफ अध्यक्ष कल्याण चौबे ने पिछले साल सीनियर लड़कों की प्रतियोगिता को फिर से शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया था।
एआईएफएफ की विज्ञप्ति में उन्होंने कहा, ‘‘मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि इस साल हमारे फुटबॉल कैलेंडर में अंडर-20 एनएफसी प्रतियोगिता की वापसी हो रही है जिससे पिछले कुछ वर्षों में हमारे युवाओं के लिए अंडर 17 युवा लीग से संतोष ट्रॉफी के बीच पैदा हुआ बड़ा अंतर कम हो जायेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
बिहार बंद में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल VIDEO के बाद बड़ा एक्शन, जांच तेज
Bhandara News: भंडारा में पशु चिकित्सा व्यवस्था बेहाल, 194 स्वीकृत पदों में केवल 68 पर नियुक्ति
गुजरात में भारी बारिश का कहर, अहमदाबाद के वनितलाव गांव का टूटा संपर्क, NDRF ने शुरू किया राहत व बचाव कार्य
नागपुर में बढ़ा गैंगवार का खतरा: इंदौर की लाला कंपनी फैला रही नेटवर्क, सोशल मीडिया पर युवा को भटकाने की साजिश
चौबे ने कहा, ‘‘पेशेवर करियर में प्रवेश के लिए अंडर-20 वर्ग की प्रतियोगिता एक खिलाड़ी की जिंदगी में अहम होती है। अब इस अंडर-20 प्रतियोगिता से सब जूनियर से संतोष ट्राफी तक की युवा स्तर की प्रतिस्पर्धा संरचना पूरी हो जायेगी।” एआईएफएफ अपने सभी राज्य सदस्य संघों को अंडर-20 प्रतियोगिता में भागीदारी के लिए आमंत्रित करेगा।
(एजेंसी)
