-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- After The Defeat In The Final Pcb Chief Rameez Raja Stunned Started Misbehaving With Indian Journalist Video
फाइनल में मिली हार के बाद तिलमिलाए PCB चीफ रमीज राजा, भारतीय पत्रकार के साथ करने लगे बदसलूकी- Video
- Written By: मृणाल पाठक

Screengrab From Posted Video
नई दिल्ली: एशिया कप-2022 के फाइनल (Asia Cup 2022 Final) मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान (SL vs PAK) को बुरी तरह हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। ऐसे में पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंका ने 170 का स्कोर किया। जिसके जवाब में पाकिस्तानी बल्लेबाजी 147 पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान टीम अपनी गलतियों की वजह से यह मुकाबला जीत नहीं पाई। जिसके बाद पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन रमीज़ राजा (Ramiz Raja) काफी बौखलाए हुए नज़र आए और उन्होंने भारतीय रिपोर्ट (Indian Journalist) के साथ बदसलूखी भी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।
दरअसल, रमीज राजा जब मैच खत्म होने के बाद स्टेडियम से बाहर आए तब वह वह पत्रकारों से रू-ब-रू हुए। उसी समय एक भारतीय पत्रकार ने भी उनसे सवाल किया और कहा कि आवाम काफी नाखुश है। जिसे सुनकर रमीज़ राजा बिफर गए और उन्होंने तुरंत कहा कि आप इंडिया से होंगे, तो आपकी आवाम तो काफी खुश होगी। आप इस तरह नहीं पूछ सकते हैं, इतना कहते ही रमीज़ राजा आगे बढ़े और पत्रकार के फोन को नीचे कर दिया।
https://twitter.com/rohitjuglan/status/1569041944755544064
सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन रमीज़ राजा का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। उनके इस बर्ताव की काफी आलोचना भी हो रही है। गौरतलब है कि, फाइनल से एक दिन पहले ही रमीज़ राजा टीम इंडिया के मैनेजमेंट को सलाह दे रहे थे कि, वह ज्यादा प्रयोग ना करें। लेकिन, फाइनल में ही उनकी टीम लड़खड़ा गई और टीम को खिताबी मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
ENG Vs IND: 141 रन ठोक बेन डकेट ने मचाया तहलका, इंग्लैंड ने भारत के सामने रखा 388 रन का लक्ष्य
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
जिम्बाब्वे फतह को तैयार टीम इंडिया, लक्ष्मण के मार्गदर्शन में युवा ब्रिगेड रवाना, देखें पूरा शेड्यूल
ENG vs IND: वॉशिंगटन सुंदर की चोट के बाद BCCI का बड़ा फैसला, अब इस खिलाड़ी की होगी एंट्री
मैच के बारे में बात करें तो, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 170 रन बनाए। जिसके जवाब में पाकिस्तान टीम महज 147 रनों पर ही ढेर हो गई और श्रीलंका ने यह मुकाबला 23 रन से जीत लिया। इस मुकाबला में पाकिस्तान की टीम ने बैटिंग में भी गलती की और बॉलिंग में भी, जिसका नतीजा ये निकला कि टीम फाइनल में हार गई। श्रीलंका की तरफ से भानुका राजापक्षा ने 45 गेंदों में बेहतरीन 71 रनों का योगदान दिया। जबकि पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने सबसे अधिक 55 रन बनाए थे।
After the defeat in the final pcb chief rameez raja stunned started misbehaving with indian journalist video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM














