-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Acc Took A Big Decision Regarding India Pakistan Match If The Match Was Canceled Due To Rain Then The Big Match Will Be Held On Reserve Day
भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर ACC ने लिया बड़ा फैसला, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच तो ‘रिजर्व डे’ पर होगा महामुकाबला
- Written By: काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 10 सितंबर को तीसरा सुपर फोर मैच खेला जाएगा। यह मैच रविवार को कोलंबो (Colombo) के प्रेमदासा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (R. Premadasa International Cricket Stadium) में खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है।
एशिया कप (Asia Cup 2023) में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। वहीं, अब 10 सितंबर को भी बारिश के कारण कोई दिक्कत ना हो। इसलिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने इस मैच के लिए रिजर्व डे (Reserve Day) रखा है। यदि यह मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो ‘रिजर्व डे’ पर खेला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
हाल ही में एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) ने कहा कि, “10 सितंबर 2023 को कोलंबो के आर. प्रेमदासा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2023 सुपर 4 के मैच के लिए एक रिजर्व दिन शामिल किया गया है। यदि प्रतिकूल मौसम के दौरान खेल स्थगित हो जाता है भारत बनाम पाकिस्तान के बीच 11 सितंबर 2023 को मैच खेला जाएगा। यह मैच वहीं से शुरू होगा जहां से बारिश के कारण रुका था। ऐसी स्थिति में टिकट धारकों को सलाह दी जाती है कि वे अपने मैच टिकट अपने पास रखें जो वैध रहेंगे और रिजर्व दिन के लिए उपयोग किए जाएंगे।”
Asia Cup 2023 | Asian Cricket Council says, “A reserve day has been incorporated for the Super11 Asia Cup 2023 Super 4 match between India vs Pakistan scheduled to take place on 10th September 2023 at R. Premadasa International Cricket Stadium in Colombo. If adverse weather… pic.twitter.com/gTEu7DnkuR — ANI (@ANI) September 8, 2023
खास बात यह है कि, केवल भारत और पाकिस्तान के मैच के लिए एशिया कप में रिजर्व डे रखा गया है। इतना ही नहीं इस मुकाबले के अलावा सुपर फोर में और किसी भी मैच के लिए ऐसा नहीं किया गया है।
गौरतलब हो कि, रविवार को कोलंबो में खेले जाने वाले हाईवोल्टेज मैचभारत बनाम पाकिस्तान पर सबकी नज़रें रहने वाली है। एशिया कप में 2 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया था। लेकिन, बारिश ने कारण वह रद्द हो गया। वहीं, अब इस रविवार को खेले जाने वाले मैच के दौरान 90 प्रतिशत बारिश की संभावना है। अगर मौसम साफ रहा तो मैच आसानी से हो जाएगा। लेकिन ज्यादा बारिश हुई तो मैच रद्द हो जाएगा। इसके बाद यह मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा।
Acc took a big decision regarding india pakistan match if the match was canceled due to rain then the big match will be held on reserve day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














