IND vs ENG: बड़े मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा, फैंस का फूटा गुस्सा, सोशल मीडिया पर मीम्स की हुई भरमार
T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। सेमीफाइनल में वो इंग्लैंड के खिलाफ सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा फूट रहा है।
- Written By: संजय बिष्ट
अभिषेक शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया)
Abhishek Sharma Mems in Social Media: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस हारने के बाद भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका मिला। बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। हालांकि इस मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह एक बार फिर निराश करते हुए जल्दी पवेलियन लौट गए।
बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गंवाया विकेट
इंग्लैंड के खिलाफ अहम सेमीफाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शुरुआत तो आत्मविश्वास के साथ की, लेकिन वह अपनी पारी को लंबा नहीं खींच सके। पारी के दूसरे ओवर में विल जैक्स की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में उन्होंने अपना विकेट गंवा दिया। अभिषेक ने 7 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 9 रन बनाए।
इस टूर्नामेंट में उनका प्रदर्शन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। अभिषेक के बल्ले से अब तक सिर्फ एक अर्धशतक देखने को मिला है, जो सुपर-8 के मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ आया था। इसके अलावा वह लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए थे। बाकी मुकाबलों में भी वह 10 और 15 रन ही बना सके थे। ऐसे में उनके प्रदर्शन को लेकर फैंस के बीच निराशा देखने को मिल रही है। सेमीफाइनल में भी जल्दी आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने उन्हें लेकर कई मजेदार मीम्स साझा किए।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली भी पीछे छूटे, 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का ऑरेंज कैप की रेस में जलवा, इस नंबर पर किया कब्जा
पाकिस्तान क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, T20 WC 2026 के दौरान मोहम्मद नवाज की काली करतूत आई सामने
IPL 2026 के शोर के बीच ICC Ranking में टीम इंडिया का जलवा, टॉप 10 में इन भारतीय खिलाड़ियों ने जमाया कब्जा
Abhishek Sharma ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
Abhishek sharma in every match. pic.twitter.com/8DSS4SAuYe — out of cricket (@Cricketspeaks7) March 5, 2026
Abhishek Sharma expectation va reality 😭 pic.twitter.com/AV8jgfJCAJ — Almost _Sanskari (@Almost_Sanskari) March 5, 2026
Abhishek Sharma in this world cup#ENGvsIND #INDvsENG #T20WorldCuppic.twitter.com/GrmVj5L5uf — TEAM SHARANG (@Sharangworld) March 5, 2026
opposition team brings an off spinner bowler
Abhishek sharma : #INDvsENG pic.twitter.com/1uMv0Diko5 — SwatKat💃 (@swatic12) March 5, 2026
Abhishek Sharma in the T20 World Cup 2026:#INDvsENG pic.twitter.com/DtxpjZWAnV — Nahar Futuki (@EjaakSujuran) March 5, 2026
ये भी पढ़ें: वानखेड़े में संजू सैमसन ने दिखाया रौद्र रूप, तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, विराट की कर ली बराबरी
सैमसन और दुबे ने संभाली टीम की पारी
हालांकि अभिषेक शर्मा के जल्दी आउट होने के बाद भारतीय टीम की बल्लेबाजी को संजू सैमसन और शिवम दुबे ने शानदार तरीके से संभाला। संजू सैमसन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन की बेहतरीन पारी खेली, जिसमें कई शानदार चौके और छक्के देखने को मिले। वहीं नंबर चार पर बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे ने भी तेज अंदाज में रन बनाए और 25 गेंदों में 43 रन की उपयोगी पारी खेली। इसके अलावा ईशान किशन ने 39 रन, हार्दिक पांड्या ने 27 रन और तिलक वर्मा ने 21 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने 253 रन का बड़ा लक्ष्य रखने में सफल रही।
