Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत की 4 महिला पहलवान बनीं विश्व चैंपियन, अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बिखेरी चमक

अम्मान में चल रहे अंडर-17 टूर्नामेंट में भारत की महिलाओं ने अपनी छाप छोड़ी। जहां महिला पहलवानों ने गुरुवार को चल रही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चार स्वर्ण पदक अपने नाम कर भारत का तिरंगा लहराया। विश्व चैंपियनशिप जॉर्डन के अम्मान में प्रिंसेस सुमाया बिंट अल-हसन एरिना में खेला जा रहा है। ये टूर्नामेंट 19 अगस्त से शुरू हुए और रविवार, 25 अगस्त तक चलेंगे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 23, 2024 | 10:01 AM

मानसी लाथर (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

अम्मान: अम्मान में चल रहे अंडर-17 टूर्नामेंट में भारत की महिलाओं ने अपनी छाप छोड़ी। जहां महिला पहलवानों ने गुरुवार को चल रही अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 4 स्वर्ण पदक अपने नाम कर भारत का तिरंगा लहराया। भारतीय महिला पहलवान अदिति कुमारी, नेहा और पुलकित गुरुवार को यहां शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतिष्ठित कैडेट्स टूर्नामेंट के अपने वर्ग में अंडर-17 विश्व चैम्पियन बनीं।

ओलंपिक डॉट कॉम के अनुसार, भारत के लिए मानसी लाथर (महिला फ्रीस्टाइल 73 किग्रा), पुलकित (महिला फ्रीस्टाइल 65 किग्रा), नेहा सांगवान (महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा) और अदिति कुमारी (महिला फ्रीस्टाइल 43 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते।

सभी प्रकार के हो रहे मुकाबले

अब तक भारत ने इस प्रतियोगिता में छह पदक जीते हैं, जिसमें रौनक दहिया (ग्रीको-रोमन 110 किग्रा) और साईनाथ पारधी (ग्रीको-रोमन 51 किग्रा) के दो कांस्य पदक शामिल हैं। विश्व चैंपियनशिप जॉर्डन के अम्मान में प्रिंसेस सुमाया बिंट अल-हसन एरिना में खेला जा रहा है। ये टूर्नामेंट 19 अगस्त से शुरू हुए और रविवार, 25 अगस्त तक चलेंगे।

प्रतियोगिता में, सभी प्रकार के मैच हो रहे हैं, पुरुष फ्रीस्टाइल, ग्रीको-रोमन और महिला फ्रीस्टाइल, जिनमें से प्रत्येक में 10 अलग-अलग भार श्रेणियों में पदक दिए जा रहे हैं। प्रत्येक भार श्रेणी में चार पदक दिए जा रहे हैं। इस टूर्नामेंट में भारतीय पहलवान 30 में से 29 पदक स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं, जिनमें ग्रीको-रोमन में 10, पुरुष फ्रीस्टाइल कुश्ती में 10 और महिला फ्रीस्टाइल में नौ पदक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने दिल्ली पुलिस पर लगाया आरोप, महिला पहलवानों की सुरक्षा हटाने पर उठाए सवाल

पिछले साल की चैंपियनशिप में, भारत ने एक स्वर्ण, सात रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे, जिससे कुल 11 पदक हो गए थे। पदक जीतने के बाद, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसी को उनके पदक के लिए बधाई दी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने दी बधाई

हरियाणा के मुख्यमंत्री नयाब साईनी ने बधाई दी और कहा- जींद के जुलाना क्षेत्र के लजवाना कलां गांव की लाडली बेटी मानसी लाठर ने जॉर्डन के ओमान में चल रही अंडर 17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है। U17 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बेटी को बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।

जींद के जुलाना क्षेत्र के लजवाना कलां गांव की लाडली बेटी मानसी लाठर ने जॉर्डन के ओमान में चल रही अंडर 17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड मेडल जीता है।

U17 वर्ल्ड चैंपियन बनने पर बेटी को बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं 🏆🇮🇳 pic.twitter.com/FVd3O8BMDD

— Nayab Saini (@NayabSainiBJP) August 22, 2024

U17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप 2024 में भारतीय पहलवान

पुरुष फ्रीस्टाइल: शिवम (45 किग्रा), हर्ष (48 किग्रा), कार्तिक (51 किग्रा), जयवीर सिंह (55 किग्रा), सितेंद्र (60 किग्रा), सागर (65 किग्रा), निशांत रुहिल (71 किग्रा), वेविक (80 किग्रा), सनी (92 किग्रा), जसपूरन सिंह (110 किग्रा)।

ग्रीको-रोमन: केदार कांबले (45 किग्रा), विकास कच्छप (48 किग्रा), साईनाथ पारधी (51 किग्रा), समर्थ म्हाकवे (55 किग्रा), गौरव (60 किग्रा), अनुज (65 किग्रा), सचिन कुमार (71 किग्रा), निशांत फोगाट (80 किग्रा), लकी (92 किग्रा), रौनक दहिया (110 किग्रा)।

यह भी पढ़ें- लुसाने डायमंड लीग में चमके नीरज चोपड़ा, पेरिस ओलंपिक के बाद लगातार दूसरा रजत पदक किया हासिल

महिला फ्रीस्टाइल: बाला राज (40 किग्रा), अदिति कुमारी (43 किग्रा), श्रुतिका पाटिल (46 किग्रा), मुस्कान (53 किग्रा), नेहा सांगवान (57 किग्रा), रजनीता (61 किग्रा), पुलकित (65 किग्रा), काजल (69 किग्रा), मानसी लाठेर (73 किग्रा)।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

4 indian female wrestler won gold in under 17 world wrestling championship

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2024 | 10:00 AM

Topics:  

सम्बंधित ख़बरें

1

‘अजा एकादशी’ मंगलवार को, इस मुहूर्त में करें विधिवत पूजा, लक्ष्मीनारायण जी की कृपा मिलेगी

2

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल और तेजस्वी पर लगाए आरोप, कहा-दोनों युवराज भ्रम फैला रहे हैं

3

प्रेम संबंधों में दरार ला देती हैं ये 3 आदतें, जानिए सफल जीवन के लिए क्या बताया है आचार्य चाणक्य ने

4

पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं के वेतनमान में भारी असमानता, स्थिति खराब, लिस्ट में पाकिस्तान सबसे ऊपर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.