- Hindi News »
- Special Coverage »
- Woman Staged A Protest In Vadodara Over The Shortage Of Pani Puri
निशानेबाज: पानी पूरी कम मत देना, वरना महिला देगी धरना
Gujarat Viral News : गुजरात के वडोदरा में एक महिला इस बात को लेकर धरने पर बैठ गई क्योंकि पानी पूरी वाले ने उसे 6 की बजाय 4 पानी पूरी दी। 2 पानी पूरी कम होने की वजह से वह आंदोलनकारी बन गई।
- Written By: दीपिका पाल

गुजरात के वडोदरा में पानी पुरी को लेकर धरना (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, महात्मा गांधी ने देशवासियों को अपनी मांग को लेकर धरना देना सिखाया था।तब आजादी, स्वदेशी, शराबबंदी जैसे मुद्दों पर धरना दिया जाता था।यह अहिंसक आंदोलन या सत्याग्रह का प्रभावशाली शस्त्र था।आज भी यह तरीका आजमाया जाता है।गुजरात के वडोदरा में एक महिला इस बात को लेकर धरने पर बैठ गई क्योंकि पानी पूरी वाले ने उसे 6 की बजाय 4 पानी पूरी दी।सिर्फ 2 पानी पूरी कम होने की वजह से वह आंदोलनकारी बन गई.’
हमने कहा, ‘जहां अन्याय हो या हक मारा जाए वहां लोग बीच सड़क पर बैठकर धरना देने लगते हैं।गोलगप्पा या पानी पूरी का चटपटा, खट्टा-मीठा स्वाद किसे नहीं ललचाता! उसके नाम से ही मुंह में पानी आ जाता है।आपने देखा होगा कि लोग सपरिवार कार से उतरकर फुटपाथ पर बड़े शौक से चटखारे लेकर पानी पूरी खाते हैं।ठेलेवाला उसे फोड़कर चना, उबला हुआ आलू भरकर मसालेदार पुदीने व जलजीरे वाले पानी में डुबोकर ग्राहक की प्लेट में रखता चला जाता है।खानेवाले ने एक पानी पूरी मुंह में डाली कि उतने में दूसरी तैयार हो जाती है।असली स्वाद उसके पानी का होता है।नागपुर की पानी पूरी का स्वाद तीखा-चटपटा होता है जबकि पुणे में पानी में गुड़ या शक्कर घोल दी जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
पीएम मोदी ने गुजरात में 3,300 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर प्लांट का किया उद्घाटन, बनेगा ग्लोबल चिप हब
आज गुजरात में रहेंगे PM मोदी, 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन, यहां देखें पूरा शेड्यूल
गुजरात UCC बनाम कर्नाटक Eva Nammavva: शादी और लिव-इन रिश्तों पर क्या कहते हैं दो राज्यों के कानून
ठाणे में खौफनाक वारदात! अंबरनाथ में 11 साल की बच्ची को आवारा कुत्ते ने नोंचा, दिल दहला देगा ये Video
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
अपना-अपना टेस्ट है! कुछ लोग दही पूरी पसंद करते हैं।जब तक ग्राहक ‘बस हो गया’ नहीं कहता पानी पूरी देने का सिलसिला निरंतर जारी रहता है।बाद में ग्राहक 2 सूखी पूरी खाकर संतुष्ट हो जाता है.’ पड़ोसी ने कहा, ‘हमें पानी पूरी की लोकप्रियता मालूम है।यह लोगों को रोजगार देने का बड़ा जरिया है।वैसे तो लोग घर में भी पानी पूरी बना सकते हैं लेकिन उसका असली मजा ठेले पर खाने में है।जब पानी पूरीवाले ने भ्रष्टाचार करते हुए 6 की बजाय सिर्फ 4 पानी पूरी दी तो महिला का जी नहीं भरा।उसने विरोध प्रदर्शन करते हुए वहीं धरना देने की ठान ली क्योंकि मुद्दा सिर्फ 2 पानी पूरी कम देने का नहीं था बल्कि सिद्धांत का सवाल था।अब हर पानी पूरी विक्रेता सावधान हो जाए।महिलाएं गिनती में पक्की होती हैं।पानी पूरी के कोटे में कटौती की तो वहीं धरने पर बैठ जाएंगी।’
भाषा एजेंसी के द्वारा
Woman staged a protest in vadodara over the shortage of pani puri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब फ्री में मिलेगा ऑफिस जैसा AI, Claude का बड़ा अपडेट, आसानी से होगा काम
Apr 05, 2026 | 03:58 AMAaj Ka Rashifal 5 April: रविवार को मकर राशि वालों पर भारी पड़ सकती है ग्रहों की चाल, जानें अपनी का हाल
Apr 05, 2026 | 12:05 AMरोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया, 20वें ओवर में तुषार देशपांडे का कमाल
Apr 04, 2026 | 11:35 PMRR vs LSG: यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने मिलकर रचा इतिहास, तोड़ दिया सालों पुराना रिकॉर्ड
Apr 04, 2026 | 10:45 PMशर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PMहिंदू महिला की संपत्ति पर बड़ा फैसला: बिना संतान मौत पर पति को नहीं मिलेगा हक
Apr 04, 2026 | 10:27 PMइंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM
Bihar में सिस्टम फेल? डिप्टी सीएम के सामने फूट-फूटकर रोया फौजी
Apr 03, 2026 | 10:17 PM
योगी सरकार में घूसखोरी नहीं चलेगी, सलोन विधायक अशोक कोरी ने बीच सभा में एसडीओ की लगाई क्लास; वीडियो वायरल
Apr 03, 2026 | 10:13 PM














