आज गुजरात में रहेंगे PM मोदी, 20 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का करेंगे उद्घाटन, यहां देखें पूरा शेड्यूल

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। एक दिन के दौरे में पीएम मोदी 20 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का उद्घाटन करेंगे या आधारशिला रखेंगे।
PM Modi Gujarat visit
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

PM Modi in Gujarat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मार्च को गुजरात के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह करीब 10 बजे गांधीनगर में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे और इस मौके पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, दोपहर लगभग 12:45 बजे अहमदाबाद के साणंद में स्थित केयन्स सेमीकॉन प्लांट का उद्घाटन करेंगे और वहां भी लोगों को संबोधित करेंगे।

इसके पश्चात प्रधानमंत्री वाव-थराद जाएंगे, जहां शाम करीब 4 बजे वे 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यहां भी वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

क्या बोले PM मोदी?

इससे पहले PM मोदी ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात का जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा, वाव-थारद में 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शुभारंभ किया जाएगा या उनकी आधारशिला रखी जाएगी। अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन। हिम्मतनगर-खेड़ब्रह्मा गेज रूपांतरण परियोजना का उद्घाटन। अहमदाबाद और गांधीनगर में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित प्रमुख परियोजनाओं का उद्घाटन। रानी की वाव, पाटन में लाइट एंड साउंड शो और शर्मिष्ठा झील, वड़नगर में वाटर स्क्रीन प्रोजेक्शन शो सहित पर्यटन परियोजनाओं का शुभारंभ। बनासकांठा में कसारा-दंतीवाड़ा पाइपलाइन और पाटन और बनासकांठा के बीच दिंद्रोल-मुक्तेश्वर पाइपलाइन सहित दो प्रमुख जल पाइपलाइन परियोजनाओं का उद्घाटन इनमें शामिल हैं।

कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन

महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री गांधीनगर के कोबा तीर्थ में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन करेंगे। यह संग्रहालय जैन परंपरा के महान शासक सम्राट संप्रति के नाम पर स्थापित है, जो अहिंसा और जैन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए प्रसिद्ध थे। संग्रहालय में जैन धर्म की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को दर्शाया गया है, जिसमें प्राचीन पांडुलिपियां, मूर्तियां, चित्रकला, सिक्के और अन्य दुर्लभ अवशेष शामिल हैं।

स्वदेशी सेमीकंडक्टर क्षमता को मजबूती

साणंद स्थित सेमीकंडक्टर प्लांट भारत के चिप उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सभी चरण पूरे होने पर इसकी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 6.33 मिलियन यूनिट तक पहुंचने की संभावना है, जिससे देश की स्वदेशी सेमीकंडक्टर क्षमता को मजबूती मिलेगी।

वाव-थराद में प्रधानमंत्री मोदी कई बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे, जिनमें अहमदाबाद-धोलेरा एक्सप्रेसवे, हिम्मतनगर-खेड़ब्रह्मा गेज रूपांतरण परियोजना और विभिन्न सड़क, रेल, जल एवं शहरी विकास परियोजनाएं शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com