-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Why Did The Imf Give Loan To Pakistan
संपादकीय: संघर्ष जारी रहते समय आईएमएफ ने क्यों दिया पाक को लोन
- Written By: दीपिका पाल
आईएमएफ लोन देते समय ने कभी नहीं सोचा कि पाकिस्तान ने भारत से युद्ध छेड़ रखा है।वह इस रकम का उपयोग हमेशा की तरह आतंकवाद को तीव्र करने तथा घातक शस्त्रास्त्र खरीदी के लिए करेगा।

आईएमएफ ने क्यों दिया पाक को लोन ( सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने पाकिस्तान को 1 अरब डालर का कर्ज मंजूर किया।इसके साथ ही 1.4 अरब डालर की क्रेडिट लाइन भी स्वीकृत की।यह लोन देते समय आईएमएफ ने यह भी नहीं सोचा कि पाकिस्तान ने भारत से युद्ध छेड़ रखा है।वह इस रकम का उपयोग हमेशा की तरह आतंकवाद को तीव्र करने तथा घातक शस्त्रास्त्र खरीदी के लिए करेगा।विकास या रचनात्मक उद्देश्यों के लिए वह इस धन का इस्तेमाल न पहले करता था, न आगे करेगा।
क्या आईएमएफ में शामिल देशों ने अपनी आंखों पर पट्टी बांध रखी है जो पाकिस्तान की काली करतूतें उन्हें नजर नहीं आतीं? आईएमएफ का पाकिस्तान को रकम देना अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है।यदि कोई लापरवाह पिता अपने अय्याश और बिगड़े बेटे को मोटी रकम देता है तो उस पैसे का पूरी तरह दुरुपयोग ही होगा।वह रकम डूब जाएगी, वापस मिलने का तो सवाल ही नहीं उठता।आईएमएफ के प्रस्ताव के खिलाफ वोटिंग का प्रावधान नहीं है।या तो कोई देश प्रस्ताव के पक्ष में वोट दे अथवा अनुपस्थित रहना पसंद करे।ऐसी हालत में भारत ने बोर्ड की बैठक से दूरी बरती।
भारत ने यह बात रखी थी कि पाकिस्तान इस रकम का दुरुपयोग सीमा पार से आतंक भड़काने के लिए करेगा।पाकिस्तान ने उसे मिलनेवाली विदेशी सहायता का इस्तेमाल देश की अर्थव्यवस्था सुधारने, शिक्षा-रोजगार बढ़ाने, उद्योग धंधे खोलने या बुनियादी ढांचे का विकास करने के लिए कभी नहीं किया।वह इसका उपयोग अपनी फौजी तैयारियों और दहशतवाद बढ़ाने के लिए करता आया है।अपनी जनता को वह ज्यादातर गरीब, पिछड़ा हुआ और अशिक्षित रखता है।विज्ञान व तकनीक सिखाने की बजाय जिहादी बनाकर आतंक की ट्रेनिंग देता है।
सम्बंधित ख़बरें
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड हाफिज सईद के खिलाफ वारंट जारी
72 घंटे का वो ऑपरेशन सिंदूर! जब राजनाथ सिंह ने खुद मॉनिटर की थी पाकिस्तान के आतंकी कैंपों की तबाही- PHOTOS
भारत बना रहेगा दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था, IMF ने 2026 के लिए लगाया 7% ग्रोथ का अनुमान
पाकिस्तान के आबिद अली को संग्राम सिंह की खुली चुनौती, एशिया चैंपियन बनने को तैयार भारत का शेर
इसलिए आर्थिक संकट से बचाने के नाम पर उसे दिया जानेवाला बेल आउट पैकेज कोई काम नहीं आता।भारत ने आईएमएफ को बताया कि 1989 के बाद से 36 वर्षों में 28 बार उसे आईएमएफ मोटी रकम दे चुका है।पाक को आर्थिक मदद देने के लिए आईएमएफ के पास 4 प्रोग्राम हैं।पाकिस्तान के आर्थिक मामलों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी उसकी सेना की है।बेलआऊट पैकेज का बड़ा हिस्सा सेना और खुफिया एजेंसी आईएसआई की जेब में चला जाता है।
रकम देते समय आईएमएफ को शर्तें रखनी चाहिए और समीक्षा करनी चाहिए कि पाकिस्तान उस रकम का उपयोग किस प्रकार और किन मदों में करता है।यह बात भारत ने अपनी अध्यक्षता में हुए जी-20 सम्मेलन में कही थी कि आईएमएफ व अन्य संस्थाओं में सुधार की जरूरत है।आईएमएफ में अमेरिका का प्रभुत्व है वह पाकिस्तान को चीन से दूर रखने के लिए उसे मोटी रकम दिलवाता है।
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Why did the imf give loan to pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 15 July: यात्रा, लाभ और सफलता के बनेंगे योग, लेकिन साल की शुरुआत में बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 06:15 AMभारत की पहली Hydrogen Train को मिली हरी झंडी, CNG से कितनी ज्यादा ताकतवर है हाइड्रोजन
Jul 15, 2026 | 06:09 AMमहाराष्ट्र में सुस्त पड़ी मानसून की रफ्तार! बारिश पर ब्रेक लगने से बढ़ी गर्मी-उमस, काेंकण में येलो अलर्ट जारी
Jul 15, 2026 | 06:01 AMGoogle Drive और iCloud की छुट्टी? WhatsApp ला रहा अपना Cloud Backup, 2GB फ्री स्टोरेज के साथ बड़ी राहत
Jul 15, 2026 | 04:57 AMAaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा बुधवार, किसे मिलेगा धन लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Jul 15, 2026 | 12:15 AMटीकमगढ़ में PDS राशन पर सवाल: गेहूं की बोरी से निकली जानवर की हड्डियां, राशन लेने से इनकार कर भड़के ग्रामीण
Jul 14, 2026 | 11:20 PMनागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM
ज्ञानवापी पर महासंग्राम! समझौते के प्रस्ताव पर अड़े दोनों पक्ष, क्या अदालत ही करेगी आखिरी फैसला? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 08:46 PM














