- Hindi News »
- Special Coverage »
- Who Will Get Bharat Ratna Nitish Kumar Manmohan Singh Chandrababu Naidu
निशानेबाज: कुछ करो विचार…जारी रखो प्रयत्न, इस बार किसे देना भारत रत्न
पूर्व प्रधानमंत्री और दिवंगत कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह के निधन के साथ ही उन्हें भारत रत्न देने की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर सियासत जारी है। इतना ही नहीं 'पड़ोसी' और 'निशानेबाज' के बीच भी इसी मुद्दे पर चर्चा हो रही है।
- Written By: अभिषेक सिंह

कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, हमें वह भजन बहुत मधुर लगता है- पायोजी मैंने रामरतन धन पायो, वस्तु अमोलक दी मेरे सदगुरू, भवसागर तरयायो!’’ हमने कहा, ‘‘रामरतन की बजाय भारत रत्न की फिक्र करो। इस बार नए वर्ष के गणतंत्र दिवस के पूर्व किसे देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की जा सकती है? चाहें तो आप कुछ नामों का सुझाव दीजिए। वैसे नाम तय करना सरकार की मर्जी पर निर्भर है।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, पिछले वर्ष सरकार ने हैट्रिक करते हुए एक साथ 3 भारत रत्न घोषित किए थे। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता कर्पूरी ठाकुर जैसे दिवंगत नेताओं के अलावा बीजेपी ने परामर्शदाता मंडल में भेजे गए अपने पुराने नेता व पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किया था।
इस बार डॉ. मुरलीमनोहर जोशी को यह सम्मान दे दिया जाए। वे भी तो परामर्शदाता मंडल में हैं जिसका परामर्श कोई नहीं लेता। जब आडवाणी को सर्वोच्च अलंकरण मिला तो जोशी क्यों वंचित रखे जाएं?’’ हमने कहा, ‘‘अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए कुछ और नाम बताइए। हमारा भारत देश रतनों की खान है। हमेशा 8-10 नामों की सूची देनी चाहिए जिसकी शार्टलिस्टिंग की जा सके।’’
सम्बंधित ख़बरें
30 मार्च इतिहास: भारतीय सिनेमा का ऐतिहासिक दिन, सत्यजीत राय को मिला ‘ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी अवार्ड’
नीतीश कुमार को मिलेगा भारत रत्न? JDU नेता ने PM मोदी को पत्र लिखकर इन नेताओं का भी लिया नाम
कांग्रेस ने मनमोहन सिंह को बताया ‘21वीं सदी के भारत का निर्माता’, जयंती पर पीएम मोदी ने भी किया याद
वो कांग्रेसी जिसने मुख्यालय जाकर RSS को पढ़ाया राष्ट्रवाद का पाठ, 3 बार बनते-बनते रह गए प्रधानमंत्री
‘निशानेबाज’ और ‘पड़ोसी’ के बीच हुई ऐसी ही अन्य रोचक चर्चाओं को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार और चंद्रबाबू नायडू के नाम की भारत रत्न के लिए सिफारिश की है तो हम भी पीछे क्यों रहें? अमिताभ बच्चन सरकार के जनजागृति अभियान के प्रचार में अपना योगदान देते रहे हैं। वे सम्मानित अभिनेता हैं जिनका देश-विदेश में नाम है। उन्हें और रजनीकांत दोनों को भारत रत्न दिया जा सकता है। समाजसेवी अन्ना हजारे के बारे में भी सोचा जा सकता है।
दिवंगतों में तबलावादक जाकिर हुसैन और निर्देशक श्याम बेनेगल के नाम हैं। योगासन, स्वदेशी औषधि और व्यवसाय की त्रिवेणी प्रवाहित करनेवाले बाबा रामदेव का नाम कैसा रहेगा?’’ हमने कहा, ‘‘यदि केवल एक ही नाम तय करना हो तो समाजवादी नीतियों को छोड़कर नई आर्थिक नीति और खुली अर्थव्यवस्था लानेवाले स्व। डा। मनमोहन सिंह को भारत रत्न देने का बहुत ही स्ट्रांग केस बनता है। मोदी सरकार अचानक यह ट्रम्पकार्ड चलकर कांग्रेस को हक्का-बक्का कर सकती है।’’
(लेख चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा)
Who will get bharat ratna nitish kumar manmohan singh chandrababu naidu
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














