Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

संपादकीय: ठाकरे बंधुओं की एकता से मविआ व महायुति पर क्या असर !

राज्य की जनता मानती है कि इस तालमेल की वजह से ठाकरे बैंड का विशिष्ट प्रभाव और भी मजबूत होगा जिसका पूरा प्रयास होगा कि भावनात्मक आधार पर महाराष्ट्र की सत्ता हासिल की जाए।

  • By आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 07, 2025 | 08:58 AM

ठाकरे बंधुओं की एकता से मविआ व महायुति पर क्या असर ! (सौजन्य: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: महाराष्ट्र में शीघ्र ही मुंबई, ठाणे, नाशिक, नागपुर महापालिकाओं तथा स्थानीय निकाय के चुनाव होने वाले हैं। इनमें राज ठाकरे की मनसे और उद्धव ठाकरे की शिवसेना की एकजुट राजनीतिक ताकत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी व महायुति दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है। दोनों ठाकरे भाइयों ने एकत्र शिवसेना की बात कही है। ऐसे में महाराष्ट्र की जनता फिर एक बार तय करेगी कि असली शिवसेना व नकली शिवसेना किसे माने! शिवसेना महाराष्ट्र विकास आघाड़ी के साथ बनी रहेगी या अकेले रहने का विचार करेगी? क्या शिवसेना (उद्धव) कांग्रेस और राकांपा का साथ छोड़ देगी? इसी तरह राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन में शिवसेना बनी रहेगी या बाहर आएगी, यह भी एक प्रश्न है।

फिलहाल दोनों पार्टियों के नेता, कार्यकर्ता और सामान्य शिवसैनिक उद्धव-राज मनोमिलन का स्वागत कर रहे हैं। एक समय वह भी था जब पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा स्पीकर रह चुके स्व. मनोहर जोशी ने उद्धव ठाकरे को राज से तालमेल कर शिवसेना को एकजुट रखने की बिनमांगी सलाह दी थी तब उन्हें उद्धव ने कड़ी फटकार सुनाई थी। दोनों ठाकरे निकट आने से शिवसेना (एकनाथ शिंदे) पर विपरीत परिणाम हो सकता है। शिंदे ने ‘जय गुजरात’ का नारा लगाकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को खुश किया। वैसे भी वह बीजेपी की कृपा से डिप्टी सीएम पद पर बने हुए हैं। ठाकरे भाइयों के बीच इस तरह का मनोमिलन बृहन्मुंबई महापालिका चुनाव में सफलता मिलने पर और भी प्रगाढ़ हो जाएगा लेकिन यदि परिणाम अनुकूल न हुए तो क्या यह संबंध इसी तरह टिके रहेंगे? क्या आपसी तालमेल के बाद तेजतर्रार नेता राज ठाकरे का वर्चस्व बढ़ जाएगा?

राज्य की जनता मानती है कि इस तालमेल की वजह से ठाकरे बैंड का विशिष्ट प्रभाव और भी मजबूत होगा जिसका पूरा प्रयास होगा कि भावनात्मक आधार पर महाराष्ट्र की सत्ता हासिल की जाए। बात सिर्फ शिवसेना और मनसे के निकट आने की नहीं है, राजनीति में किसी लक्ष्य पाने या स्वार्थ पूरा करने के लिए विपरीत विचारधारा वाले भी साथ आते देखे गए हैं। आज संविधान की प्रिएम्बल से समाजवाद शब्द हटाने की मांग करनेवालों ने समाजवादियों से ही तालमेल कर जनता पार्टी बनाई थी। फिलहाल मराठी जनभावना यह है कि दोनों ठाकरे बंधु एकजुट रहकर मराठी माणुस और महाराष्ट्र की अस्मिता व गौरव के लिए लड़ें। अब महाराष्ट्रवासी देखना चाहेंगे कि एनसीपी के दोनों धड़ों के बीच भी क्या ऐसा आपसी तालमेल हो सकता है? वास्तविकता यह है कि पूरे भरोसे के साथ मनभेद को मिटाकर एकत्र चलना तार की कसरत के समान चुनौती है। क्या इसमें कामयाबी मिल पाएगी?

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

What effect will unity of thackeray brothers have on mavia and mahayuti

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 08:58 AM

Topics:  

  • Maharashtra Local Body Elections
  • Mahayuti
  • Navbharat Editorial
  • Raj Thackeray
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

राजनीतिक समीकरणों में होगा उलटफेर, नरखेड़ नगराध्यक्ष पद का चुनाव, निर्दलीयों की ताकत बढ़ने के संकेत

2

तैयारी : प्रभागनिहाय आरक्षण घोषित, टिकट पाने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों में भागदौड़ शुरू

3

गोरेगांव में पार्षद आरक्षण पर असमंजस की स्थिति, इच्छुक प्रत्याशियों के मेहनत पर फीर सकता है पानी

4

विधायक राजाले के खिलाफ सभी पार्टियां तैयार! मेयर चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.