Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवभारत संपादकीय: अब बंगाल चुनाव के दूसरे चरण पर नजरें, नतीजे तय करेंगे 2029 की दिल्ली का रास्ता?

Bengal Election 2026: बंगाल चुनाव के नतीजों पर पूरे देश की नज़र है। क्या ममता बनर्जी फिर से बीजेपी के विजय रथ को रोक पाएंगी या इस बार दिल्ली की राह आसान होगी? जानिए सत्ता का पूरा गणित।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Apr 28, 2026 | 10:48 AM

ममता बनर्जी (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Bengal Politics TMC Vs BJP: यद्यपि बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान अभी बाकी है, लेकिन देशवासियों का ध्यान 4 मई की ओर लगा है, जब चुनावी नतीजे सामने आएंगे। लोग यह भी मान रहे हैं कि यदि बीजेपी भरसक प्रयास के बावजूद बंगाल में हार गई तो ममता बनर्जी के नेतृत्व में कांग्रेस का अपवाद छोड़कर इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों और क्षेत्रीय पार्टियों को दिल्ली में मोदी सरकार के खिलाफ आक्रामक होने का अवसर मिलेगा।

दिल्ली की बात इसलिए की जा रही है क्योंकि ममता बनर्जी ने कहा है कि बंगाल का चुनाव तो हम जीत ही लेंगे लेकिन अब दिल्ली में मोदी सरकार से मुकाबला करना है। कितने ही लोग इसे ममता का बड़बोलापन मानेंगे, लेकिन वस्तुस्थिति यह है कि बीजेपी को उनसे निपटने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा है।

SIR के जरिए 91 लाख लोगों को मतदान से वंचित करने, केंद्रीय एजेंसियों को सक्रिय करने के अलावा बीजेपी के शीर्ष नेताओं के चुनावी दौरों से जाहिर है कि मोदी और शाह ने कभी भी ममता को हल्के में नहीं लिया।

सम्बंधित ख़बरें

टीएमसी सांसद मिताली बाग पर जानलेवा हमला! फूट-फूट कर रोते हुए बताया कार में हुआ खौफनाक मंजर

‘बंगाल में BJP ने भेजे हैं ‘टेस्टेड एजेंट’, अखिलेश यादव ने शेयर किया IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो; कही बड़ी बात

बंगाल में रिजल्ट के बाद भी डटें रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान-VIDEO

बता देना जहांगीर को…UP एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर ने TMC उम्मीदवार को चेताया, बंगाल में SP की भी ली क्लास!

ममता बनर्जी ने बीजेपी के मंसूबे पर फेरा पानी

मोदी की लोकप्रियता शिखर पर रहते हुए भी 2014 के लोकसभा चुनाव, 2016 के विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव, 2021 के विधानसभा चुनाव व 2024 के लोकसभा चुनाव इस तरह कुल 5 अवसरों पर ममता बनर्जी ने बंगाल को जीतने का बीजेपी का मनसूबा विफल कर दिया। बीजेपी ने अपना गणित लगा लिया कि यदि वह 10 प्रतिशत वोट ज्यादा हासिल कर ले तो टीएमसी का वर्चस्व खत्म किया जा सकता है। 2021 के बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 59 सीटें जीती थीं। अमित शाह ने दावा किया है कि इस बार बीजेपी 110 सीटें जीतकर दिखाएगी।

यदि बीजेपी ने चुनाव जीता तो वहां 4 नेताओं के बीच मुख्यमंत्री बनने की होड़ रहेगी। इनमें विपक्षी नेता सुवेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष, वर्तमान प्रदेशाध्याक्ष समिक भट्टाचार्य, केंद्रीय मंत्री सुकांता मजुमदार का समावेश है। यदि बीजेपी ने 116 सीटें जीत लीं तो टीएमसी विधायकों को फोड़कर सत्ता स्थापित करने की योजना पर अमल किया जाएगा। उन विधायकों पर पहले ही ईडी, सीबीआई व आयकर विभाग की नजर है। इसलिए वह बीजेपी के दबाव में आ जाएंगे।

यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: ट्रंप पर हमला अमेरिकी दादागिरी पर पलटवार, क्या अब टूट रहा है जनता का सब्र?

माना जा रहा है 15 वर्ष तक शासन कर चुकी टीएमसी के खिलाफ इस बार बदलाव का (एंटी इन्कमबेंसी) वोट पड़ सकता है। मतदान का प्रतिशत बहुत अधिक होना क्या बीजेपी के लिए अनुकूल होगा? ममता बनर्जी ने चुनाव में बंगाल की अस्मिता, जीवनशैली और खानपान का मुद्दा उठाया। बंगाल के जो लोग अन्य राज्यों में नौकरी कर रहे थे वह भी वोट डालने के लिए लौट आए। यदि टीएमसी ने फिर जीत हासिल की तो राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावशाली नेता के रूप में ममता बनर्जी सामने आ सकती हैं।

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

West bengal election results mamata vs modi delhi politics impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 28, 2026 | 10:35 AM

Topics:  

  • Assembly Election 2026
  • Mamta Banerjee
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.