Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘बंगाल में BJP ने भेजे हैं ‘टेस्टेड एजेंट’, अखिलेश यादव ने शेयर किया IPS अजय पाल शर्मा का वीडियो; कही बड़ी बात

Akhilesh Yadav Statement: अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने अपने टेस्टेड एजेंट भेजे हैं।

  • Written By: सजल रघुवंशी
Updated On: Apr 27, 2026 | 09:12 PM

अखिलेश यादव बयान (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akhilesh Yadav On West Bengal Observers: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरम हो चुका है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा ने टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान को कड़ी चेतावनी दी है।

अब अजय पाल शर्मा की एक वीडियो को शेयर करते हुए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का बड़ा बयान सामने आया है। हालांकि अपने पोस्ट में उन्होंने डायरेक्ट अजय पाल शर्मा का नाम नहीं लिया है। उन्होंने साफ कहा कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी ने ऑब्जर्वर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किये हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं। दीदी हैं, दीदी रहेंगी।

लोकतंत्र के अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे- अखिलेश यादव

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा कि बंगाल में भाजपा ने ऑब्जर्वर की जगह अपने टेस्ट किए हुए एजेंट भेजे हैं। उन्होंने आगे यह भी लिखा कि सही समय आने पर भारतीय जनता पार्टी और उसके संगी-साथियों के इन जैसे एजेंडों के एजेंटों की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जाँच होगी और बेहद सख्त दंडात्मक कार्रवाई भी। इसके अलावा उन्होंने आखिर में यह भी लिखा कि लोकतंत्र के अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

बंगाल में रिजल्ट के बाद भी डटें रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान-VIDEO

बता देना जहांगीर को…UP एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अफसर ने TMC उम्मीदवार को चेताया, बंगाल में SP की भी ली क्लास!

West Bengal Elections: बंगाल में थमा चुनावी प्रचार, 29 अप्रैल को होगा मतदान, जानें क्या हैं सुरक्षा के इंतजाम

मंत्री नितेश राणे जाएंगे जेल! कीचड़ फेक मामले में कोर्ट ने सुनाई 1 माह जेल की सजा, महाराष्ट्र में सियासी तूफान

प. बंगाल में भाजपा ने ऑब्जवर के नाम पर रामपुर व संभल में टेस्ट किये हुए अपने एजेंट भेजे हैं लेकिन इनसे कुछ होने वाला नहीं। दीदी हैं, दीदी रहेंगी! सही समय आने पर भाजपा और उनके संगी-साथियों के इन जैसे ‘एजेंडों के एजेंटों’ की सारी आपराधिक करतूतों की गहरी जाँच होगी और बेहद सख़्त… pic.twitter.com/MlQuCiSn3p — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 27, 2026

क्या है धमकी वाला मामला?

खबरों के अनुसार, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चलते आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा चुनावी ड्यूटी पर बंगाल में तैनात हैं। पिछले कुछ दिनों से स्थानीय लोगों की शिकायत है कि फलता विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान मतदाताओं को लगातार धमका रहे हैं। शिकायत के बाद जब अधिकारी अजय पाल शर्मा मौके पर पहुंचे, तब उन्हें जहांगीर खान नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने यह चेतावनी दी।

‘लोगों को धमकाया तो कायदे से खबर लेंगे’ यूपी के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा ने TMC के उम्मीदवार जहांगीर खान को दी चेतावनी ! @DripsAjaypal @Uppolice @myogiadityanath @BJP4India @AITCofficial pic.twitter.com/Kawira55d0 — Journalist Ravendra kumar (@Chhotukingoffi1) April 27, 2026

यह भी पढ़ें: बंगाल में रिजल्ट के बाद भी डटें रहेंगे केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान; अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान-VIDEO

जानिए कौन हैं अजय पाल शर्मा

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों में अजय पाल शर्मा का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उन्हें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर जाना जाता है और कई बड़े अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर वह चर्चा में रहे हैं। अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के कारण उन्हें ‘सिंघम’ की उपाधि मिली है। पंजाब के लुधियाना निवासी अजय पाल शर्मा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में प्रयागराज में जॉइंट सीपी के पद पर तैनात हैं।

Akhilesh yadav on west bengal observers big statement target bjp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 27, 2026 | 09:12 PM

Topics:  

  • Akhilesh Yadav
  • Assembly Election 2026
  • BJP
  • Samajwadi Party
  • West Bengal Assembly Election

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.