Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: असरदार है जादू भरी आवाज, संगीत से रोगों का इलाज

Music Therapy: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में संगीत चिकित्सा का अनोखा प्रयोग हुआ है। वहां तनाव और अवसाद के मरीज इस म्यूजिक थेरेपी से खुश व संतुष्ट हो गए। उनका डिप्रेशन दूर हो गया।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Dec 10, 2025 | 02:01 PM

असरदार है जादू भरी आवाज, संगीत से रोगों का इलाज (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, महाराष्ट्र के अहिल्यानगर में संगीत चिकित्सा का अनोखा प्रयोग हुआ है। वहां तनाव और अवसाद के मरीज इस म्यूजिक थेरेपी से खुश व संतुष्ट हो गए। उनका डिप्रेशन दूर हो गया। सरोज आल्हाट व उनकी टीम ने मरीजों को पसंदीदा गाने, गजलें व भक्ति संगीत सुनाया। गिटार, सिंथेसाइजर भी बजाया। इससे एक 90 वर्ष की दादी जो लंबे समय से बिस्तर पर पड़ी थी, वाकर की मदद से चलने लगी।

संगीत चिकित्सा करनेवालों का दावा है कि इससे कैन्सर और पारकिंसंस के मरीजों को भी लाभ पहुंच सकता है। ’ हमने कहा, ‘यदि संगीत सुनकर बीमार अच्छे होने लगे तो डॉक्टर, अस्पताल और दवाइयों का क्या होगा? हमें तो इस बात पर विश्वास नहीं है। क्या मरीज को लगी सलाइन हटाकर उसके कान में ईयरफोन लगाकर गाना सुनाने से वह अच्छा हो जाएगा?’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, मन प्रसन्न हो जाए तो तन भी दुरुस्त होने लगता है। भगवान कृष्ण जब बांसुरी बजाते थे तो सारी गाय दौड़ी चली आती थीं। ब्रज की गोपियां बंसी की धुन सुनकर मंत्रमुग्ध हो जाती थीं। इंसान ही नहीं, प्रकृति पर भी संगीत का प्रभाव पड़ता है। गोशाला में मधुर संगीत बजाने पर गाय अधिक दूध देने लगीं।

तानसेन मेघ मल्हार गाते थे तो वर्षा होने लगती थी। दीपकराग गाने से दीये अपने आप जलने लगते थे। संगीत में अनेक राग होते हैं जिनमें यमन, भैरवी, भूपाली, काफी, भीमपलासी, बागेश्री, मल्हार, खमाज, आसावरी, कल्याण, मालकौंस आदि हैं। ’ हमने कहा, ‘पुराना फिल्मी संगीत भी मन को लुभाता था। मोहम्मद रफी ने गाया था- मन तड़पत हरिदर्शन को आज! लता मंगेशकर, मुकेश, किशोरकुमार, मन्ना डे, हेमंत कुमार के गीतों का कुछ अलग ही आनंद था।

सम्बंधित ख़बरें

महाराष्ट्र से राज्यसभा जाने वाले नेताओं के सेलेक्शन की कहानी, जानें क्यों BJP ने जताया भरोसा

राज्यसभा चुनाव: BJP ने फिर चौंकाया! विनोद तावड़े और रामदास आठवले समेत महाराष्ट्र से इन 4 दिग्गजों को दिया टिकट

पुणे एयरपोर्ट के लिए मेट्रो को हरी झंडी, रामवाड़ी से सीधे जुड़ेंगे हवाई यात्री, मोहोल ने फाइनल किया नया रूट

WATCH: जंग की वजह से पेट्रोल खत्म होने का डर…पंप पर लंबी कतारें, महाराष्ट्र के इस जिले में मची अफरा-तफरी

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

आज वह मेलोडी गायब हो गई। इतने पर भी पं. रविशंकर का सितार, पन्नालाल घोष व हरिप्रसाद चौरसिया की बांसुरी, बिसमिल्ला खां की शहनाई भारतीय संगीत का अमर अध्याय रहे हैं। किसी का मन बेचैन हो तो उसका मूड ठीक करने के लिए सुना दीजिए- नाचे मन मोरा मगन तिग धा धीगी-धीगी, बदरा घिर आए, ऋतु है भीगी-भीगी!’

लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Unique experiment in music therapy has taken place in ahilyanagar maharashtra

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2025 | 02:01 PM

Topics:  

  • Ahilyanagar News
  • Maharashtra
  • Special Coverage

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.