- Hindi News »
- Special Coverage »
- Union Budget Special Package For Bihar And Andhra Pradesh Chandrababu Naidu Nitish Kumar
केंद्र के बजट में ‘नानी’ की कहानी, चंद्रबाबू नायडू-नीतीश कुमार के लिए सुहानी
केंद्र की एनडीए सरकार ने बजट में आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए सौगातो की बौछार लगा दी है। सरकार ने आंध्र प्रदेश को 15,000 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज दिया गया ताकि नायडू अपनी राजधानी अमरावती का विकास कर सकें। वहीं, बिहार में सड़क- राजमार्ग, गंगा पर पुल बनाने के लिए एक साथ 26,000 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई।
- Written By: किर्तेश ढोबले

(डिजाइन फोटो)
पड़ोसी ने हमसे कहा, “निशानेबाज, केंद्र की एनडीए सरकार के बजट में ‘नानी’ की याद आ गई। इससे हमें एक फिल्मी बालगीत याद आ गया नानी तेरी मोरनी को मोर ले गए, बाकी जो बचा था काले चोर ले गए ! बच्चे गर्मी की छुट्टियों में नानी के घर जाकर मौज-मजा करते हैं। नानी की कहानी बच्चे बड़े चाव से सुनते हैं। छोटी- मोटी बीमारी में नानी- दादी के नुस्खे ही काम आते हैं। पेट में मरोड़ है तो नानी कहती है- सौंफ-शक्कर खा लो। सूजन आ गई है तो हल्दी चूना लगा लो। नानी ने दुनिया बदलते देखी है। नानी का घर ननिहाल कहलाता है। नानी के बाल धूप में नहीं बल्कि उम्र के साथ सफेद होते हैं। किसी से झगड़ा होता है तो लोग धमकी देते हैं- क्या समझ रखा है, नानी याद दिला देंगे।”
हमने कहा, “जब बजट की बात हो रही है तो ‘नानी’ शब्द का गूढ़ अर्थ समझिए। ‘ना’ से नायडू और ‘नी’ से नीतीश ! आंध्रप्रदेश और बिहार के इन नेताओं ने मोदी सरकार को काफी हद तक झुका लिया। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी और नीतीश कुमार की पार्टी जदयू की बैसाखी के सहारे मोदी सरकार टिकी हुई है। इसलिए उनकी मांगों को मानकर उन्हें संतुष्ट करना जरूरी था। वक्त पड़ा बांका तो किसी को भी काका कहना पड़ता है। विशेष राज्य का दर्जा इसलिए नहीं दिया जा सकता था क्योंकि ये दोनों ही पहाड़ी राज्य नहीं है। इनकी विदेश से सीमा नहीं लगती इसलिए खजाना खोलकर उन्हें स्पेशल इकोनामिक पैकेज दिया गया। आंध्र प्रदेश को 15,000 करोड़ रुपए का विशेष आर्थिक पैकेज दिया गया ताकि नायडू अपनी राजधानी अमरावती का विकास कर सकें। बिहार के लिए तो बहार आ गई। उसे सड़क- राजमार्ग, गंगा पर पुल बनाने के लिए एक साथ 26,000 करोड़ रुपए देने की घोषणा की गई। बाढ़ रोकने की कार्ययोजना के लिए 11,500 करोड़ रुपए भी आवंटित किए गए। बिहार में महाबोधि कोरिडोर और सप्तर्षि कोरिडोर भी बनाया जाएगा। इस तरह बिहार को आंध्र प्रदेश से चौगुना पैसा मिलेगा। मोदी ने नीतीश से दोस्ती निभाई है।”
पड़ोसी ने कहा, “निशानेबाज, बीजेपी की लोकसभा में सिर्फ 240 सीटें हैं जबकि बहुमत के लिए 272 सीटें होनी चाहिए। इसलिए मोदी सरकार नायडू और नीतीश के सहयोग पर निर्भर है। बीजेपी का साथ देने से दोनों पार्टियां की बल्ले-बल्ले हो गई है।”
सम्बंधित ख़बरें
बिहार में खेला शुरू! नीतीश कुमार की राज्यसभा शपथ की तारीख तय, कौन बनेगा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री?
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
नहीं कम होगा नीतीश कुमार का रूतबा! 10 अप्रैल को शपथ से पहले मिला Z+ सुरक्षा का कवच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश
नवभारत निशानेबाज: राज्यसभा में करेंगे आराम, नीतीश को न कहो पलटूराम
Union budget special package for bihar and andhra pradesh chandrababu naidu nitish kumar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का निधन, मेरठ से 3 बार रही सांसद, इलाज के दौरान ली अंतिम सांस
Apr 08, 2026 | 10:28 AMMP-MLAs पर केस का अंबार! हत्या-बलात्कार समेत 400 से ज्यादा मामले पेंडिंग, क्राइम रेट में मुंबई सबसे आगे
Apr 08, 2026 | 10:15 AMआंखें चुराना या जरूरत से ज्यादा सफाई देना? जानें वे 7 लक्षण जो खोल देते हैं हर झूठ की पोल!
Apr 08, 2026 | 09:56 AMसोना-चांदी खरीदने वालों को बड़ा झटका, सीजफायर के बाद कीमतों में आई ‘सुनामी’, ₹1.5 लाख के पार हुआ गोल्ड
Apr 08, 2026 | 09:53 AMनागपुर में 8 अप्रैल को बिजली कट, जानें आपके इलाके में कब रहेगी लाइट बंद, चेक करें पूरा शेड्यूल
Apr 08, 2026 | 09:43 AMSambhajinagar में कचरा प्रबंधन पर टकराव, नेताओं में जुबानी जंग; महापौर ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी
Apr 08, 2026 | 09:42 AMSambhajinagar: डिजिटल सुरक्षा का लाइव अनुभव, छात्रों ने पुलिस आयुक्तालय में सीखी साइबर क्राइम से बचाव की तकनीक
Apr 08, 2026 | 09:31 AMवीडियो गैलरी

वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM
सतना के स्कूल में ‘अतीक गैंग’ के नाम से धमकी, ₹1 लाख दो वरना बम से उड़ा देंगे; पोस्टर देख सहमे लोग- VIDEO
Apr 07, 2026 | 09:47 PM
अमेठी CHC की शर्मनाक तस्वीर, व्हीलचेयर न मिलने पर खुद को घसीटते हुए अस्पताल के अंदर गया मरीज; वीडियो वायरल
Apr 07, 2026 | 09:40 PM
सावधान! अकोला बस स्टैंड पर बिक रहा है ‘जहर’? नाले के पानी से नाश्ता बनाने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
Apr 07, 2026 | 09:33 PM
असम को बेच दिया! राहुल गांधी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, अमेरिका-भारत डील को बताया देश के साथ धोखा
Apr 07, 2026 | 02:17 PM
इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM














