Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Aaj ka Rashifal |
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Donald Trump |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मोबाइल पर क्रिकेट देख रहे थे, पायलट की लापरवाही से ट्रेन हादसा हुआ

  • By चंद्रमोहन द्विवेदी
Updated On: May 29, 2024 | 03:35 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

कोई ट्रेन दुर्घटना तकनीकी कारणों से हो तो बात अलग है लेकिन यदि इसकी वजह चालक की लापरवाही है तो यह अक्षम्य है।  ट्रेन के ड्राइवर या लोको पायलट का कर्तव्य है कि ट्रेन चलाते समय पूरी दक्षता बरते और एकाग्रता से अपना काम करे।  ट्रेन में सवार सैकड़ों यात्रियों को सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाना लोको पायलट की ड्यूटी है।  इसमें तनिक भी कोताही नहीं होनी चाहिए।  लोको पायलट की कार्यकुशलता पर भरोसा करके ही यात्री ट्रेन से सफर करते हैं।  गत 29 अक्टूबर 2023 को आंध्रप्रदेश के विजयनगरम जिले के कंटकापल्ली में हावड़ा-चेन्नई मार्ग पर रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने विशाखापत्तनम-पलासा ट्रेन को पीछे से टक्कर मार दी।  

इस भीषण दुर्घटना में 14 यात्रियों की मौत हो गई और 50 से अधिक घायल हो गए।  हादसे में रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन के पायलट और को-पायलट दोनों की मौत हो गई।  जांच में पता चला कि दोनों ही इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार थे और अपनी घोर लापरवाही की वजह से खुद की और यात्रियों की जान गंवा बैठे।  ये दोनों सतर्कतापूर्वक ट्रेन चलाने की बजाय मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे थे।  ट्रेन ने 2 लाल सिग्नल पार कर लिए लेकिन उन्होंने देखा ही नहीं।  उनका ध्यान मोबाइल के स्क्रीन पर था।

  

यदि उनकी निगाह सामने होती तो लाल सिग्नल देखते ही पैसेंजर ट्रेन रोकते।  ट्रेन के संचालन और यात्री सुरक्षा को ताक पर रखकर वे दोनों मोबाइल देखने लगे और ट्रेन किसी लावारिस के समान आगे बढ़ती चली गई।  रेल सुरक्षा के मानक नियमों का उन्होंने उल्लंघन किया।  यद्यपि रेल सुरक्षा आयुक्तों की जांच रिपोर्ट अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई लेकिन प्रारंभिक जांच में कहा गया कि लोको पायलट और सहायक पायलट हादसे के जिम्मेदार हैं जिन्होंने सिग्नल प्रणाली के लिए तय नियमों का पालन नहीं किया।  

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हम रेल सुरक्षा पर अपना ध्यान केंद्रित करना जारी रखेंगे।  हम ऐसी प्रणाली स्थापित कर रहे हैं जो किसी भी विकर्षण का पता लगा सकती है और यह सुनिश्चित कर सकती है कि पायलट और सहायक पायलट पूरी तरह से ट्रेन चलाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं या नहीं।  एक टक्कर रोधी या एंटी कोलाइजन डिवाइस पर भी काम हो रहा है। 

Train accident occurred due to pilot negligence while watching cricket on mobile

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 05, 2024 | 09:38 AM

Topics:  

  • Navbharat Editorial

सम्बंधित ख़बरें

1

नवभारत विशेष: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शताब्दी का महत्व

2

नवभारत संपादकीय: महिलाओं को रोजगार के नाम पर 10,000 रुपए

3

निशानेबाज: देशसेवा में PM मोदी बिजी, क्यों पूछते हो उनकी डिग्री

4

गाजा युद्ध क्षेत्र में जान गंवा रहे सैकड़ों पत्रकार, कर्तव्यपालन में चढ़ रहे बलिः किसी को नहीं चिंता

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.