5 मार्च का इतिहास: गांधी-इरविन समझौता और सविनय अवज्ञा आंदोलन का अंत; जानें आज की ऐतिहासिक घटनाएं
5 March History: इतिहास में 5 मार्च का दिन गांधी-इरविन संधि से लेकर जोसेफ स्टालिन के निधन जैसी वैश्विक घटनाओं का गवाह रहा है। जानिए आज की तारीख से जुड़ी प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।
- Written By: आकाश मसने
सविनय अवज्ञा आंदोलन (डिजाइन फोटो)
Historical Events Of 5 March: इतिहास का हर दिन अपने आप में कई कहानियां समेटे होता है। 5 मार्च भी एक ऐसी ही तारीख है, जिसने राजनीति, विज्ञान, खेल और कूटनीति के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर अंतरिक्ष की खोज तक, आज के दिन की कई बड़ी घटनाएं इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।
गांधी-इरविन समझौता और सविनय अवज्ञा आंदोलन का अंत
भारत के नजरिए से 1931 की 5 मार्च बेहद महत्वपूर्ण है। इसी दिन महात्मा गांधी और तत्कालीन वायसराय लॉर्ड इरविन के बीच एक ऐतिहासिक समझौता हुआ था। इस संधि के तहत ब्रिटिश सरकार ने राजनीतिक बंदियों को रिहा करने और भारतीयों को नमक बनाने का अधिकार देने पर सहमति जताई। इसके बदले में गांधी जी ने ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन’ को समाप्त करने का निर्णय लिया।
देश-दुनिया के इतिहास में 5 मार्च की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
सम्बंधित ख़बरें
8 जून का इतिहास : भारतीय रंगमंच का बड़ा नाम, मशहूर पटकथा लेखक और नाट्य निर्देशक हबीब तनवीर का निधन
7 जून का इतिहास : महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका में पहली बार सविनय अवज्ञा का किया प्रयोग
BD Jatti Death Anniversary: नगर निगम सदस्य से कार्यवाहक राष्ट्रपति तक, कुछ ऐसा रहा बीडी जत्ती का अनोखा सफर
6 जून का इतिहास : संघर्ष, शौर्य और निर्णायक घटनाएं, स्वर्ण मंदिर में सेना का ‘ऑपरेशन ब्लूस्टार’ समाप्त
1046 : नासिर खुसरो ने अपने मध्यपूर्व सफर का आगाज किया और छह साल की इस यात्रा के बाद उन्होंने सफरनामा की रचना की, जिसे आज भी फारसी भाषा की श्रेष्ठतम कृतियों में गिना जाता है।
1699 : महाराजा जय सिंह द्वितीय अम्बर के सिंहासन पर बैठे।
1783 : भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) की स्थापना।
1931 : गांधी-इरविन संधि के बाद गांधी जी ने अपना सविनय अवज्ञा आंदोलन समाप्त कर दिया।
1953 : सोवियत संघ के जाने-माने नेता जोसेफ स्टालिन के निधन की अफवाह दुनिया भर में फैल गई। उन्होंने 1928 में सोवियत संघ की सत्ता संभाली थी। एक दिन बाद उनकी मौत की पुष्टि की गई।
1958 : अमेरिका द्वारा फ्लोरिडा के केप केनवरा से छोड़ा गया सैन्य उपग्रह 2 एक्सप्लोरर पृथ्वी के वातावरण में वापस लौट आया और टुकड़े टुकड़े हो गया।
1966 : जापान के माउंट फूजी में ब्रिटिश ओवरसीज एयरवेज कॉरपोरेशन का एक बोइंग 707 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार 124 लोगों की मौत हो गई।
1970 : परमाणु अप्रसार संधि को लागू किया गया। 24 नवंबर 1969 को इस संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे और इसे 45 देशों ने अनुमोदित किया था।
1987 : इक्वाडोर में एक के बाद एक कई भूकंपों से पूरे देश में भारी तबाही। करीब 2000 लोगों के मरने का अंदेशा, 75,000 से ज्यादा घायल हुए।
1993 : कनाडा के फर्राटा धावक बेन जॉनसन द्वारा प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के कारण उसके एथलेटिक्स में भाग लेने पर जीवन भर के लिए प्रतिबंध लगा दिया गया।
1998 : श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में बम विस्फोट में करीब 32 लोगों की मौत और 300 से ज्यादा घायल। हमले में लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम का हाथ होने का अंदेशा।
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: दिल्ली में लुटियन जोन का बदलता चेहरा, राष्ट्रपति भवन में स्थापित हुई राजगोपालाचारी की प्रतिमा
2010 : इसरो द्वारा विकसित तीन टन की भार वहन क्षमता वाले साउंडिंग रॉकेट का आंध्र प्रदेश के श्री हरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सफल परीक्षण।
2019 : पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने की पृष्ठभूमि में पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने निजी टीवी चैनलों के भारतीय फिल्में और टीवी शो प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगाया।
2022 : पाकिस्तान के पेशावर में शिया मस्जिद पर आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के आत्मघाती हमले में 63 लोगों की मौत।
2023 : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में एक ईंधन भंडारण डिपो में लगी भीषण आग में 19 लोगों की मौत।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
