22 जुलाई का इतिहास: जब तिरंगा बना राष्ट्रध्वज और चंद्रयान-2 ने भरी उड़ान, जानिए यादगार ऐतिहासिक घटनाएं
July 22 History Indian National Flag: 22 जुलाई भारतीय इतिहास में खास दिन है। इसी दिन संविधान सभा ने तिरंगे को राष्ट्रीय ध्वज अपनाया और 2019 में भारत ने चंद्रयान-2 मिशन का सफल प्रक्षेपण किया।
- Written By: अंकिता पटेल
राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा, चंद्रयान-2,(नवभारत डिजाइन फोटो)
July 22 Important Events: भारत की आजादी के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख का एक खास महत्व है। यह दिन देश के राष्ट्रीय ध्वज से जुड़ा है। दरअसल, वह 22 जुलाई का दिन था जब संविधान सभा ने तिरंगे को देश के राष्ट्रीय ध्वज के तौर पर अंगीकार किया था। 22 जुलाई 2011 को नार्वे में दक्षिणपंथी चरमपंथी एंडर्स बेहरिंग ब्रेविक ने पहले ओस्लो में एक कार बम विस्फोट करके आठ लोगों की जान ले ली।
इसके कुछ ही देर बाद, उसने पुलिस की वर्दी में यूटोया द्वीप पर लेबर पार्टी के युवा शिविर में अंधाधुंध गोलीबारी की, जहाँ उसने 69 लोगों की नृशंस हत्या कर दी। इस भीषण आतंकी हमले में कुल 77 लोगों की मौत हुई थी जिनमें से ज्यादातर किशोर थे। अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने 22 जुलाई 2019 को एक बड़ी सफलता हासिल की।
इस दिन भारत ने ”अनगिनत सपनों को चांद पर ले जाने” के उद्देश्य से अपने दूसरे चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-2’ का आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) से सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया। ‘बाहुबली’ नाम के सबसे ताकतवर रॉकेट जीएसएलवी-मार्क ।।। एम 1 ने प्रक्षेपण के करीब 16 मिनट बाद यान को पृथ्वी की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: जेन जी का बढ़ता आक्रोश, युवाओं के सवालों से घिरती व्यवस्था
नवभारत विशेष: जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित देवा भाऊ, ओजस्वी एवं तेजस्वी नेतृत्व
क्या आप जानते हैं? इन 10 आविष्कारों और खोजों ने बदल दी इंसानी जिंदगी
21 जुलाई का इतिहास: प्रतिभा पाटिल के रूप में देश को मिलीं पहली महिला राष्ट्रपति
देश दुनिया के इतिहास में 22 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य महत्त्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
1731 : स्पेन ने वियना संधि पर हस्ताक्षर किए।
1918 : भारत के पहले कुशल पायलट इन्द्रलाल राय प्रथम विश्वयुद्ध के समय लंदन में जर्मनी से हुई लड़ाई में मारे गए।
1923 : हिंदी फिल्मों के जाने-माने पार्श्व गायक मुकेश का जन्म ।
1969 : सोवियत संघ ने स्पूतनिक 50 और मोलनिया 112 संचार उपग्रहों का प्रक्षेपण किया।
1981 : भारत के पहले भूस्थिर उपग्रह एप्पल ने कार्य करना शुरू किया।
1988 : अमेरिका के 500 वैज्ञानिकों ने पेंटागन में जैविक हथियार बनाने के शोध का बहिष्कार करने की प्रतिज्ञा ली।
1999 : अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा समान कार्य के लिए समान पारिश्रमिक की कार्य योजना लागू।
2001 : शेर बहादुर देउबा नेपाल के नए प्रधानमंत्री बने।
यह भी पढ़ें:-नवभारत संपादकीय: जेन जी का बढ़ता आक्रोश, युवाओं के सवालों से घिरती व्यवस्था
2001 : समूह-आठ के देशों का जिनेवा में सम्मेलन संपन्न।
2003 : इराक में हवाई हमले में सद्दाम हुसैन के दो बेटे मारे गए।
2012 : प्रणव मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
2019 : श्रीहरिकोटा से चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण।
2023 : बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम हिस्से में एक बस के सड़क से फिसलकर तालाब में गिर जाने से 17 यात्रियों की मौत ।
2025 : गाजा में इजराइली हमलों में 20 लोग मारे गए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
