- Hindi News »
- Special Coverage »
- There Must Be Some Justification Why Do Nitish Kumar And Naveen Patnaik Demand Bharat Ratna
कुछ तो औचित्य होना चाहिए, नीतीश, नवीन पटनायक को भारत रत्न की मांग क्यों
बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मांग की है कि नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न से अलंकृत किया जाए।
- Written By: मृणाल पाठक

नीतीश कुमार और नवीन पटनायक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: भारत रत्न देश का सर्वोच्च व दुर्लभ नागरिक अलंकरण है जिसे अत्यंत उल्लेखनीय कार्य करने वाली विशिष्ट हस्तियों को दिया जाता रहा है। कुछ वर्ष ऐसे भी होते हैं जब पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे अलंकरण तो दिए जाते है लेकिन भारत रत्न के लिए कोई नाम घोषित नहीं किया जाता।
इसका महत्व न समझते हुए बीजेपी नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मांग की है कि नीतीश कुमार और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न से अलंकृत किया जाए। यदि इन नेताओं को पद्मश्री या पद्मभूषण देने की मांग होती तो किसी को आपत्ति नहीं होती लेकिन उन्होंने राष्ट्र को कौन सा ऐसा बेमिसाल योगदान दिया है कि उन्हें सर्वोच्च अलंकरण दे दिया जाए? नीतीश कुमार ने सर्वाधिक बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
कभी वह यूपीए में रहे और उन्होंने जदयू-राजद की गठबंधन सरकार का नेतृत्व किया तो कभी बीजेपी के साथ गठजोड़ कर सरकार बनाई। कभी उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का विरोध किया तो अब केंद्र की मोदी सरकार को नीतीश कुमार और चंद्राबाबू नायडू का सहयोग मिला हुआ है। जब बीजेपी 240 सीटें पाकर बहुमत से दूर रही तो उसे सरकार बनाने के लिए इन दोनों नेताओं की पार्टियों ने सहारा दे दिया।
सम्बंधित ख़बरें
ललन सिंह के एक बयान से बिहार NDA में हड़कंप, बताया नीतीश कुमार ने सम्राट को क्यों चुना अपना उत्तराधिकारी
पहले पटनायक फिर नीतीश और अब ममता… 2020 के पावर लंच के बाद हुए बड़े उलटफेर? फिर चर्चा में सालों पुरानी तस्वीर
बिहार में सम्राट युग की बड़ी शुरुआत, निशांत कुमार समेत इन 3 पूर्व मुख्यमंत्रियों के बेटों को मिला मंत्री पद
नीतीश कुमार का बदला पता: 20 साल बाद छोड़ा ‘एक अणे मार्ग’, अब लालू-राबड़ी के पड़ोसी बने पूर्व मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार की छवि ‘पलटूराम’ की रही है जो राजनीतिक मौसम भांप लेते हैं और मुख्यमंत्री की अपनी कुर्सी पक्की कर लेते हैं। बिहार में कल-कारखाने, उद्योग खोलने और युवाओं को रोजगार देने की दिशा में कुछ नहीं हुआ। फिर किस आधार पर उन्हें भारत रत्न दिया जाए?
क्या इसलिए कि उनकी पार्टी जदयू के सहयोग समर्थन पर मोदी सरकार ने बहुमत जुटाया है? नीतीश को ‘सुशासन बाबू’ कहा जाता है लेकिन जिस राज्य में पुलों को काटकर बेच दिया जाता है, माफिया तंत्र वसूली करता है और कोई उद्योग लगाना नहीं चाहता, वहां कैसा सुशासन? जिस प्रकार महाराष्ट्र में अजीत पवार को स्थायी उपमुख्यमंत्री कहा जाता है वैसे ही नीतीश कुमार भी बिहार में स्थायी मुख्यमंत्री बने हुए हैं।
बीजेपी के पास 50 विधानसभा सीटें हैं लेकिन उसके पास मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं है इसलिए सिर्फ 25 सीटों वाली जदयू के नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाना उसके लिए अपरिहार्य हो गया। जहां तक ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बात है उनके नेतृत्व में राज्य की गरीबी दूर नहीं हो पाई।
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
वे बहुत रिजर्व मिजाज के हैं और जनता से घुलते-मिलते नहीं। बीजू पटनायक के पुत्र नवीन की पढ़ाई अमेरिका में हुई थी वह अपने राज्य की उड़िया भाषा बोलना नहीं जानते। जब वह मुख्यमंत्री थे तो एक तमिलभाषी अधिकारी को अपना सहायक रखकर ओडिशा की सरकार चलाते थे। ऐसा कोई तर्क नजर नहीं आता जिसके आधार पर नीतीश कुमार या नवीन पटनायक को भारत रत्न जैसा सर्वोच्च सम्मान देने पर विचार किया जाए!
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
There must be some justification why do nitish kumar and naveen patnaik demand bharat ratna
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब पूरा YouTube Video देखने की जरूरत नहीं, Google Gemini बताएगा हर जरूरी बात
May 26, 2026 | 03:35 AMAaj Ka Rashifal 26 May 2026: धनु और मीन राशि वालों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, मिथुन और कन्या रहें सावधान
May 26, 2026 | 12:30 AMसिर्फ ₹10 की छाछ से डैंड्रफ और खुजली होगी छूमंतर, जानिए बालों में इसे लगाने का सही तरीका
May 25, 2026 | 11:40 PMRCB के कप्तान टी20 क्रिकेट में गेंदबाजों की हालत देख हुए भावुक, रजत पाटीदार ने अहमदाबाद शिफ्टिंग पर कही ये बात
May 25, 2026 | 11:27 PMRBI के खजाने से 8.70 करोड़ रुपये की चोरी…98 दिन तक ऑफिस आता रहा चोर, फिर CCTV वीडियो से खुला राज
May 25, 2026 | 11:16 PMपश्चिम बंगाल में आर-पार, एक ही झटके में खाली हो गई ममता की सेना; 91 पार्षदों ने एक साथ दिया इस्तीफा!
May 25, 2026 | 11:03 PMविंध्य में कांग्रेस का ‘मिशन बूथ’! सतना-मैहर के कप्तानों की पाठशाला; जीतू पटवारी ने फूंकी सांगठनिक जान
May 25, 2026 | 10:49 PMवीडियो गैलरी

फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM
जनता पर महंगाई की मार, फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, लोगों ने सरकार से की ये खास अपील, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 12:36 PM
ट्रक क्या पलटा, इमान पलट गए! कौशंबी में मदद की जगह बकरियां लेकर भागे लोग, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 11:32 AM














