- Hindi News »
- Special Coverage »
- The Test Of Elections In Front Modi Told Yogi Useful
सामने चुनाव की कसौटी, मोदी ने योगी को बताया उपयोगी
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि योगी यूपी के लिए उपयोगी हैं. उन्होंने ऐसा कहते समय सूझबूझ के साथ योगी के सामने ‘उप’ लगा दिया. उपयोगी का मतलब यूजफुल होता है.’’
हमने कहा, ‘‘राजनीति में किसी न किसी को खास उद्देश्य के लिए यूज किया जाता है. कांग्रेस इस मामले में एक्सपर्ट रही है. हेमवतीनंदन बहुगुणा जैसे यूपी के दिग्गज नेता को हराने के लिए कांग्रेस ने अमिताभ बच्चन को इलाहाबाद से खड़ा किया था. इसी तरह बीजेपी नेता राम नाईक को हराने के लिए कांग्रेस ने फिल्म अभिनेता गोविंदा को यूज किया था. आडवाणी के खिलाफ दिल्ली सीट के चुनाव में राजेश खन्ना को इस्तेमाल किया था.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, हम किसी को यूज करने की बात नहीं कह रहे हैं. मुद्दा यूजफुल या उपयोगी होने का है. वैसे उप शब्द से नंबर 2 पोजीशन का बोध होता है जैसे उपराष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, उपमुख्यमंत्री, उपाध्यक्ष, उपसचिव आदि. विभिन्न संस्थाओं में अध्यक्ष ही सर्वेसर्वा होता है या सेक्रेटरी की चलती है. उपाध्यक्ष सिर्फ नाममात्र का निष्क्रिय पद होता है. जब अध्यक्ष मौजूद न हो तब उपाध्यक्ष को बैठक की अध्यक्षता करने का चांस मिलता है. क्या किसी योगी का सहायक ‘उपयोगी’ नहीं कहला सकता?’’
सम्बंधित ख़बरें
मतदान केंद्रों पर बायोमेट्रिक प्रणाली लगाने की मांग, फर्जी वोटिंग रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल
नवभारत संपादकीय: विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की रणनीति, नए चेहरों के सहारे सियासी वापसी की कोशिश
Mayawati का सीक्रेट प्लान: एमपी, बिहार और छत्तीसगढ़ में ‘शासक वर्ग’ बनने का बड़ा दांव
UP में गैस और पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, जमाखोरी पर नकेल कसेगी सरकार, अधिकारियों को आदेश जारी
हमने कहा, ‘‘उपयोगी से उपयोगिता की भावना जुड़ी है. जहां तक यूपी के मुख्यमंत्री योगी की बात है, उन्होंने विकास पर जोर दिया है. अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण जारी है. काशी में गंगा तट से विश्वनाथ मंदिर तक भव्य कोरिडोर बनाया गया. बड़े-बड़े एक्सप्रेस वे बन रहे हैं. यूपी का औद्योगिक विकास उनका लक्ष्य है.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, पब्लिक विकास के नाम पर वोट नहीं देती, वह धर्म के नाम पर भावुक होकर मतदान करती देखी गई है. यूपी के चुनाव में भी लोग सरकार का कर्म नहीं, बल्कि धर्म देखेंगे. योगी बाबा को पुन: सीएम बनाने के लिए मोदी-शाह चुनाव में पूरी ताकत लगा देंगे.’’
The test of elections in front modi told yogi useful
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
प्रेग्नेंट सुरभि ज्योति को लेकर फैली ‘डबल खुशखबरी’ की चर्चा, क्या जुड़वा बच्चों को देंगी जन्म?
Apr 03, 2026 | 03:09 PM50 रुपये में घूुमें दिल्ली की यह 5 जगहें! ! इतिहास और संस्कृति का मिलेगा अनोखा अनुभव
Apr 03, 2026 | 03:07 PMऔरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
Apr 03, 2026 | 03:03 PMसऊदी-बहरीन से दुबई तक हड़कंप! ईरान के निशाने पर ‘एक के बदले अरब जगत के 8 पुल’, तेहरान की धमकी बढ़ी टेंशन
Apr 03, 2026 | 03:02 PMजन्मदिन विशेष: जब ट्रैक्टर लेकर संसद पहुंच गए थे दुष्यंत चौटाला! हरियाणा के इस ‘लाल’ ने कैसे बदली सियासत?
Apr 03, 2026 | 02:54 PMNavi Mumbai में बड़ा लैंड स्कैम! CIDCO के सरकारी प्लॉट को फर्जी कागजों से बेचा, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
Apr 03, 2026 | 02:50 PMफुलेरा में फिर बजेगा हंसी-ठहाकों का डंका, ‘पंचायत 5’ की शूटिंग शुरू, सामने आईं तस्वीरें
Apr 03, 2026 | 02:43 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














