-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- The Pasture Of Politics Is Green What Is The Harm Cm Becomes A Prankster
राजनीति का चारागाह हराभरा, हर्ज क्या है CM बने कोई मसखरा
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को सीएम के चेहरे के रूप में पेश किया है जबकि मान एक कॉमेडियन हैं. पंजाब की जनता को कॉमेडी नहीं, गंभीरता चाहिए. उसे सीएम की कुर्सी पर कोई मसखरा नहीं चाहिए. इस बारे में आपकी क्या राय है?’’
हमने कहा, ‘‘राजनीति के बोझिल माहौल को हल्का-फुल्का करने के लिए विदूषक भी तो चाहिए. पुराने राजा-महाराजा अपने दरबार में विदूषक रखा करते थे जो कुछ हंसी-दिल्लगी करे और वातावरण को खुशनुमा बनाए. अकबर के दरबार में बीरबल जैसे मजाकिया व हाजिरजवाब उनके नवरत्नों में शामिल थे. शेक्सपीयर के नाटकों में भी कोर्टजेस्टर या विदूषक की भूमिका मौजूद है. कितनी ही फिल्में गोप, जानीवाकर, महमूद, आगा, जगदीप, असरानी जैसे कामेडियन की वजह से चला करती थीं.
सम्बंधित ख़बरें
‘सरकार छात्रों से डर गई है’, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर संजय सिंह का बड़ा हमला-VIDEO
सागर में AAP का विरोध मार्च: सोनम वांगचुक के समर्थन और NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
Akola News: अकोला में इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के विरोध में AAP का हस्ताक्षर अभियान
₹102 क्यों, ₹82 क्यों नहीं? अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और E20 फ्यूल की कीमतों पर उठाए सवाल, देखें VIDEO
मोरारजी देसाई की जनता पार्टी सरकार में राजनारायण स्वास्थ्यमंत्री थे जो स्वभाव से मसखरे थे. इंदिरा गांधी को चुनाव में हराने का पुरस्कार राजनारायण को मंत्री पद के रूप में मिला था. वे उघाड़े बदन मालिश करवाते हुए प्रेस कांफ्रेंस लिया करते थे. राजनारायण ने अटलबिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी को दोहरी सदस्यता का मामला उठाया था जिस वजह से इन दोनों नेताओं ने देसाई की सरकार से इस्तीफा दे दिया था और जनता पार्टी टूट गई थी. इससे आप समझ जाइए कि कोई कॉमेडियन क्या-क्या गुल खिला सकता है.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, अमरिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोतसिंह सिद्धू के बारे में कहा कि ये दोनों पंजाब के लिए निकम्मे हैं. इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है?’’ हमने कहा, ‘‘निकम्मा होने का भी बड़ा महत्व है. पीवी नरसिंहराव जब देश के प्रधानमंत्री थे तो कोई निर्णय नहीं लेते थे. वे कहते थे कि निर्णय नहीं लेने का निर्णय लेना भी एक कला है. वे मानते थे कि कोई भी समस्या ध्यान न देने पर अपने आप कमजोर होती चली जाती है. निकम्मेपन पर यह शेर भी आपने सुना होगा- इश्क ने ‘गालिब’ निकम्मा कर दिया, वरना हम भी आदमी थे काम के!’’
The pasture of politics is green what is the harm cm becomes a prankster
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














