Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: अपनी करनी पर मस्क पछताए, ट्रंप को फिर से मस्का लगाए

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब राष्ट्रपति ट्रंप पर किए गए कुछ पोस्ट के लिए पछता रहे हैं दरअसल मस्क ने मुंहजोरी करते हुए ट्रंप के बिग एंड ब्यूटीफुल बिल को कुरूप बताया था।

  • By दीपिका पाल
Updated On: Jun 13, 2025 | 12:09 PM

एलन मस्क (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, टेस्ला के सीईओ एलन मस्क अब राष्ट्रपति ट्रंप पर किए गए कुछ पोस्ट के लिए पछता रहे हैं लेकिन कहावत है- अब पछताए होत का, जब चिड़िया चुग गईं खेत! ऐसे कर्म ही क्यों करना जिसके लिए पछताना पड़े। जिस डाल पर बैठो उसे काटना नहीं चाहिए। मस्क ने पानी में रहकर ट्रंप रूपी मगरमच्छ से बैर किया। यह भी नहीं सोचा कि जिसकी लाठी उसकी भैंस होती है।’

हमने कहा, ‘अमेरिका में भैंस नहीं होती। वहां सिर्फ जर्सी गाय होती हैं। भैंस एशिया के गर्म देशों में होती है। इसलिए कहावत का सोच समझ कर इस्तेमाल कीजिए। ट्रंप ने हाल ही में कहा था कि अब उनका और ट्रंप का रिश्ता खत्म हो चुका है। मस्क ने मुंहजोरी करते हुए ट्रंप के बिग एंड ब्यूटीफुल बिल को कुरूप बताया था। उन्होंने कहा कि यह बिल मुझे कभी नहीं दिखाया गया और जल्दबाजी में पास किया गया। ट्रंप ने कहा कि वह मस्क को किसी चीज के लिए कोई दोष नहीं देते। वह इसलिए नाराज हैं क्योंकि हमने ईवी कार टेस्ला के लिए दिया जानेवाला अनुदान खत्म कर दिया।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज मतलब पूरा नहीं हुआ या किसी ने भड़का दिया तो दोस्ती को दुश्मनी में बदलते देर नहीं लगती। आपको सुभाष घई की फिल्म ‘सौदागर’ की याद होगी जिसमें वीरूसिंह (दिलीपकुमार) और राजेश्वर सिंह (राजकुमार) जैसे जिगरी दोस्तों की बीच चुनिया (अमरीश पुरी) और बलीराम (गुलशन ग्रोवर) दुश्मनी करा देते हैं। यही हालत ट्रंप और मस्क के बीच है। उस फिल्म में दिलीप कुमार का डायलाग है- हम तुम्हें मारेंगे और जरूर मारेंगे लेकिन वो कानून भी हमारा होगा और वक्त भी हमारा होगा।’

हमने कहा, ‘बाद में खलनायकों का सफाया हो जाता है और दिलीप कुमार और राजकुमार एक दूसरे के गले में हाथ डालकर गाने लगते हैं- इमली का बूटा, बूटे का बेर, इस जंगल में हम दो शेर, चल घर जल्दी हो गई देर। इसलिए मानकर चलिए कि जब गलतफहमी के बादल छंट जाएंगे तो ट्रंप और मस्क में भी फिर से दोस्ती हो जाएगी। टेस्ला की टशन आखिर कितने दिन चलेगी! मस्क ने पछतावा व्यक्त करते हुए ट्रंप को मस्का लगाना शुरू कर दिया है। धंधे-बिजनेसवाले को हमेशा सत्ताधारी का साथ देना पड़ता है। जो खिलाफ गया वह न घर का रहता है न घाट का! उसका हाल सुब्रतराय सहारा, माल्या, मेहुल चोकसी, नीरव मोदी जैसा हो जाता है।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Tesla ceo elon musk regrets some posts on president donald trump

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2025 | 12:09 PM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Tesla CEO Elon Musk

सम्बंधित ख़बरें

1

VIDEO: माइक ने खोली पोल! मैक्रों के कान में पुतिन को लेकर ये क्या कह गए ट्रंप, दुनिया में मचा तहलका

2

करा रहे हैं व्यवस्था… पुतिन-जेलेंस्की जल्द होंगे आमने-सामने, बैठक के बाद ट्रंप का बड़ा बयान

3

भारत से हाई टैरिफ वापस लेंगे ट्रंप; अमेरिकी ब्रोकिंग फर्म का दावा; इंडिया में निवेश की दी सलाह

4

भारत पर टैरिफ लगाकर रूस के साथ अमेरिका कर रहा व्यापार, पुतिन ने ट्रंप को किया बेनकाब-Video

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.