-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Tamil Producers Benefit From Hindi Film Dubbing
विशेष- हिंदी फिल्म डबिंग से तमिल निर्माताओं को लाभ, फिल्मों की कमाई का नया गणित
- Written By: दीपिका पाल
Film Industry- अगर ये तमिल फिल्मकार नहीं चाहते कि तमिल और हिंदी में किसी तरह का कोई सेतु बने, तो फिर ये अपनी फिल्में तमिल के साथ-साथ हिंदी में क्यों डब कराकर या नए सिरे से बनवाकर प्रदर्शित करते हैं।

हिंदी फिल्म डबिंग से तमिल निर्माताओं को लाभ (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: एस. शंकर तमिल फिल्मों के मशहूर डायरेक्टर हैं। उनकी सुपरहिट फिल्म ‘एंथिरन’ को साल 2010 में हिंदी में ‘रोबोट’ नाम से रिलीज किया गया था। इस साइंस फिक्शन ने जैसी कमाई तमिल भाषा में की थी, लगभग वैसी ही कमाई इसने हिंदी में भी की थी। तमिल के अन्य ऐसे फिल्मकारों में हैं-मणिरत्नम (रोजा, बॉम्बे, दिल से), लोकेश कनगराज (यूनिवर्स, कैथी, विक्रम), मुर्गदास (गजनी, थुपक्की, सरकार) और एटली (जवान)। ये सभी फिल्मकार अपने स्तर पर तमिल भाषा के जबर्दस्त समर्थक हैं। उनका मानना है कि तमिलनाडु में हिंदी के पढ़ाए जाने या बोले जाने की कोई जरूरत नहीं है।
अगर ये तमिल फिल्मकार नहीं चाहते कि तमिल और हिंदी में किसी तरह का कोई सेतु बने, तो फिर ये अपनी फिल्में तमिल के साथ-साथ हिंदी में क्यों डब कराकर या नए सिरे से बनवाकर प्रदर्शित करते हैं।सिर्फ तमिल ही नहीं एसएस राजा मौली जैसे तेलगू फिल्मकार भी अपनी ‘बाहुबली’ जैसी फिल्म को तेलगू के साथ-साथ हिंदी में भी प्रदर्शित करते हैं।तेलगू, कन्नड़ और दूसरी दक्षिण भाषाओं के फिल्मकार भी अपनी फिल्मों को अपनी भाषा के साथ-साथ हिंदी में प्रदर्शित करना चाहते हैं। ये इनकी कमाई का अपना गणित है.
पहले हिंदी भाषा विवाद आमतौर पर तमिल तक सीमित था, बीच-बीच में मराठी की हुंकार होती थी। लेकिन पिछले डेढ़ महीने से महाराष्ट्र में शुरू हुआ हिंदी विवाद अब असमी, कन्नड़, बांग्ला तक भी विस्तारित हो गया है और आशंका है कि यह अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी जल्द विस्तार ले सकता है। हिंदी बोलने वाले बहुसंख्यक गैरहिंदी भाषी इलाकों में गए हैं, वो मजदूर हैं। छोटे-मोटे काम धंधा करने वाले लोग हैं, क्या उनकी इतनी हैसियत है कि वो किसी गैरहिंदी भाषी इलाके में जाकर अपनी भाषा का रोब गांठ सकें? हकीकत ये है कि आम आदमी जब किसी गैरहिंदी भाषी इलाके में जाकर हिंदी बोलता है, तो उसकी जुबान से हिंदी निकलते ही वह दोयम दर्जे का नागरिक मान लिया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Chauhan Movie: फर्स्ट लुक रिलीज के बाद ‘चौहान’ में बदलाव, जीशान अय्यूब की आवाज हटने से बढ़ी चर्चा
Lock Upp 2 Controversy: ‘तुझे कुत्तों की तरह मारती…’ लॉक अप 2′ में श्रेया और आकांक्षा के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Satluj: जम्मू में दिखाई गई ‘सतलुज’, DGPC ने गुरुद्वारों में आगे भी स्क्रीनिंग कराने का किया ऐलान
Lock Upp 2: तलाक की अफवाहों के बीच बदले गोविंदा के सुर, पत्नी सुनीता पर लुटाया प्यार, पैचअप की चर्चाएं तेज
जब एक हिंदी भाषी बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता अथवा गुवाहाटी में हिंदी बोलता है, तो उसे छूटते ही भईया, बिहारी, नॉर्थ इंडियन या दिल्ली वाला कहकर एक ऐसा तमगा दे दिया जाता है, जिसका मतलब होता है कि उसकी स्थानीय लोगों के सामने कोई हैसियत नहीं है। क्या ऐसा व्यक्ति इन इलाकों में अपना कोई सांस्कृतिक वर्चस्व थोप सकता है?
मनोरंजन व विज्ञापन की भाषा
हिंदी नीचे से नहीं फैल रही, यह ऊपर से थोपी जा रही है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका गैरहिंदी भाषी कारोबारियों की है, उनके मुनाफा कमाने के लालच की है।देश में हिंदी बोलने वालों की तादाद बढ़कर 45 फीसदी हो चुकी है। मनोरंजन की भाषा के रूप में देखें तो हिंदी भाषा की पहुंच 55 फीसदी से ज्यादा है। यही कारण है कि चाहे ओटीटी की बात हो, चाहे यू-ट्यूब में पोस्ट किए जाने वाले कंटेंट की बात हो, चाहे फिल्मों की बात हो, टीवी प्रोग्राम्स की बात हो या विज्ञापनों की बात हो, हर जगह हिंदी का ही वर्चस्व देखने को मिलता है। 90 फीसदी से ज्यादा हिंदी फिल्म बनाने वाले निर्माता, निर्देशक या उसमें अभिनय करने वाले अभिनेताओं की हिंदी मातृभाषा नहीं है। हिंदी फिल्में सबसे ज्यादा पंजाबी, बंगाली, मराठी और गुजराती मातृभाषाएं बोलने वाले निर्माता निर्देशक बनाते हैं।
अभिनेताओं में से ज्यादातर की मातृभाषा पंजाबी होती है। हिंदी भाषियों की क्रयशक्ति 168 लाख करोड़ रुपये की है। करीब 400 ट्रिलियन की हो चुकी अर्थव्यवस्था में हिंदी भाषी लोगों की क्रयशक्ति की जो इतनी बड़ी हिस्सेदारी है, इसी क्रयशक्ति में हिस्सेदारी के लिए गैरहिंदी भाषी कारोबारी अपने प्रोडक्ट को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के लिए हिंदी को बढ़ावा दे रहे हैं। भारत की कुल जीडीपी में हिंदी बोलने और हिंदी समझने वाले लोगों की हिस्सेदारी 45 से 50 फीसदी तक है। यह अकारण नहीं है कि चाहे एफएमसीजी हों, चाहे मोबाइल डेटा हो, चाहे मनोरंजन हो, शिक्षा हो, डिजिटल एप्स हों, सभी के ज्यादातर कंटेंट हिंदी में ही क्यों होते हैं?
लेख- लोकमित्र गौतम के द्वारा
Tamil producers benefit from hindi film dubbing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Meta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














