-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Shiv Mandir Vivad Thailand Cambodia Border Dispute
नवभारत विशेष: शिव मंदिर पर लड़ रहे थाईलैंड व कंबोडिया
- Written By: दीपिका पाल
Thailand Cambodia dispute: शिव मंदिर को लेकर थाईलैंड और कंबोडिया के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। जानिए इस मंदिर का इतिहास, सीमा विवाद की वजह और दोनों देशों के दावे।

शिव मंदिर पर लड़ रहे थाईलैंड व कंबोडिया (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: दक्षिण पूर्व एशिया के इन दो पड़ौसी मुल्कों के बीच चल रही इस लड़ाई में इस सप्ताह के दौरान लगभग 24 व्यक्ति मारे गए हैं और दोनों तरफ के तकरीबन 5 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।दोनों बैंकाक व नोमपेन्ह एक-दूसरे के नागरिकों पर हमले करने के आरोप लगा रहे हैं, जबकि दोनों तरफ के लोग दुखी हैं कि ट्रंप के हस्तक्षेप के बावजूद सीजफायर नहीं हो पाया है और एयर स्ट्राइक्स व आर्टिलरी शेलिंग जारी है।टकराव की जड़ कोलोनियल-युग में निर्धारित किया गया 800 किमी का बॉर्डर है यानी विवाद बहुत पुराना है, जिसमें एक प्राचीन शिव मंदिर है, जिस पर दोनों बौद्ध बहुल थाईलैंड व कंबोडिया अपना-अपना दावा करते हैं।
दिल्ली कम से कम तीन बार इन दोनों देशों से कह चुकी है कि शिव मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचना चाहिए।कंबोडिया व थाईलैंड के बीच डांगरेक पर्वत श्रृंखला प्राकृतिक सीमा बनाती है।इसकी खड़ी चट्टानों पर प्रेह विहार है जिसका निर्माण 9वीं व 12वीं शताब्दियों के बीच खेमर राजाओं जैसे यसोवर्मन 1 और सूर्यवर्मन 1 व 2 ने कराया था।यह मंदिर भगवान शिव का पवित्र पहाड़ी आवास है।इसका प्राचीन नाम श्री शिखराश्वर है, जिसका अर्थ है ‘पहाड़ों के महान ईश्वर’।आज मुख्य रूप से कंबोडिया की तरफ से ही इस मंदिर तक पहुंचा जा सकता है, लेकिन मंदिर जिस जगह स्थित है उसकी वजह से यह लंबे समय से विवाद का बिंदु बना हुआ है।थाईलैंड व कंबोडिया के बीच विवाद की जड़ कोलोनियल-युग की सीमाओं में है।
फ्रांको सियामीज समझौते में डांगरेक पहाड़यिों में बह रही नदी को ही सीमा के रूप में परिभाषित कर दिया गया।जब फ्रांस के सर्वेयरों ने नक्शा तैयार किया तो उन्होंने प्रेह विहार को कंबोडिया की तरफ दिखा दिया, बावजूद इसके कि मंदिर जिस चट्टान पर है उस तक थाईलैंड की तरफ से आसानी से पहुंचा जा सकता है।जब कंबोडिया को 1953 में फ्रांस से आजादी मिली तो उसके शासकों ने नए सिरे से प्रेह विहार पर अपना दावा किया, लेकिन थाईलैंड ने उस क्षेत्र में अपनी फौज तैनात कर दी।कंबोडिया विवाद को हेग स्थित इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (आईसीजे) लेकर गया, जिसने 1962 में फैसला दिया कि मंदिर कंबोडिया के सम्प्रभु क्षेत्र में है।
सम्बंधित ख़बरें
Lord Shiva: सावन 2026: भगवान शिव को कौन-कौन से फूल अर्पित करें? जानिए किन पुष्पों से प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ
Sawan 2026: सावन के शुभारंभ से पहले घर में रखें ये 6 पवित्र वस्तुएं, शिव कृपा के साथ बढ़ेगी सकारात्मकता
Sawan 2026: शिव के भस्म से लेकर त्रिशूल तक, जानें महादेव के श्रृंगार के हर प्रतीक का आध्यात्मिक महत्व
Savan 2026 शुरू होने से पहले जान लें हर छोटी-बड़ी बात, कब से शुरू होगा सावन और कैसे पाएं भगवान शिव की कृपा
अदालत ने इस बात का संज्ञान लिया कि 1904 का फ्रांको-सियामीज समझौता मेलोंग नदी को सीमा मानता है।थाईलैंड ने दावा किया कि नक्शे की कोई क़ानूनी हैसियत नहीं है और बैंकाक ने कभी भी उसे औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।आईसीजे ने इस दावे को खारिज कर दिया और थाईलैंड को आदेश दिया कि वह अपनी सेना या पुलिस को वहां से हटा ले।हालांकि मंदिर तो कंबोडिया को दे दिया गया, लेकिन उसके आसपास की भूमि की सम्प्रभुता अपरिभाषित रही, जिसकी वजह से समय-समय पर हिंसक टकराव जारी रहा।
यूनेस्को ने 2008 में मंदिर को वर्ल्ड हेरिटेज साईट घोषित किया, जिससे इसका ऐतिहासिक महत्व तो बढ़ा, लेकिन क्रॉस बॉर्डर लड़ाइयां आरंभ हो गईं।कंबोडिया ने आईसीजे से 1962 के फैसले की व्याख्या करने का आग्रह किया यह कहते हुए कि थाईलैंड मंदिर पर तो उसकी सम्प्रभुता को मान्यता देता है, लेकिन उसके आसपास के क्षेत्र पर नहीं।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
5 लाख लोग विस्थापित हुए
शांति के नोबेल पुरस्कार पर आंखें गड़ाए हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चरणाविराकुल और कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मनेत से 12 दिसंबर 2025 को फोन पर वार्ता करने के बाद दावा किया कि उन्होंने इन दोनों देशों के बीच युद्धविराम करा दिया है।लेकिन ट्रंप की इस घोषणा के तुरंत बाद चरणाविराकुल ने कहा कि फोन वार्ता के दौरान युद्धविराम के मुद्दे पर तो कोई बात हुई ही नहीं थी।चरणाविराकुल की बात सही प्रतीत होती है, क्योंकि अगले ही दिन 13 दिसंबर को कंबोडिया ने न सिर्फ थाईलैंड के 4 सैनिकों की हत्या कर दी बल्कि थाईलैंड के साथ उसने अपनी बॉर्डर क्रॉसिंग्स को भी बंद कर दिया।
लेख-शाहिद ए चौधरी के द्वारा
Shiv mandir vivad thailand cambodia border dispute
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM51.6% अधिक बारिश से छत्रपति संभाजीनगर तर, मिली उमस से राहत, खरीफ फसलों के लिए वरदान बनी वर्षा
Jul 07, 2026 | 11:08 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














