-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Separate Series For Calls And Messages Will Reduce The Headache Of Mobile Users
कॉल व मैसेज के लिए अलग सीरीज, मोबाइल यूजर्स का सिरदर्द कम होगा
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

हर मोबाइल यूजर दिन भर में आने वाले 20 से 25 प्रमोशनल काल से हैरान-परेशान महसूस करता है। देश में हर माह मोबाइल यूजर्स को 120 से 150 मिलियन फिशिंग मैसेज भेजे जाते हैं। हर 12 में से 1 व्यक्ति हर माह फिशिंग की चपेट में आकर लुट जाता है। लगभग 3 लाख लोग धोखाधड़ी का शिकार होते हैं। इनमें से केवल 45,000 लोग ही घटनाओं की रिपोर्ट करते हैं। ऐसी हालत में मोबाइल और उनके एप्स अभिशाप बनकर रह जाते हैं। इसे देखते हुए सरकार की ओर से बैंक मैसेज कॉल के साथ प्रमोशनल कॉल और मैसेज के लिए एक नई नंबर सीरीज को जारी किया गया है। इससे मोबाइल यूजर्स को काफी राहत मिलेगी। उन्हें अनचाहे कॉल्स से छुटकारा मिलेगा।
मोबाइल फ्राड एक बड़ी समस्या है। घर बैठे पैसा कमाने, लाटरी लगने, किसी तरह का जुआ खेलने के लिए लुभाने वाले कॉल्स के चक्कर में लोग फंस जाते हैं और अपनी खून-पसीने की कमाई से हाथ धो बैठते हैं। दूरसंचार विभाग और टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने मिलकर नई मोबाइल नंबर सीरीज जारी की है। जिसके तहत 140 मोबाइल नंबर सीरीज से प्रमोशनल वॉइस कॉलिंग वाले मैसेज आएंगे, जबकि 160 नंबर सीरीज से वित्तीय लेनदेन और सर्विस वॉयस कॉल आएंगे।
ऐसा अनुमान है कि आने वाले दिनों में टेलिकॉम ऑपरेटर जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की ओर से इन नंबर सीरीज को देशभर में लागू कर दिया जाएगा, जिसके बाद इन्हीं दो मोबाइल नंबर सीरीज से प्रमोशनल और बैंकिंग मैसेज को जारी किए जाएंगे। इससे यूजर्स पहचान पाएंगे कि आखिर कौन से प्रमोशनल और बैंकिंग मैसेज हैं।
सम्बंधित ख़बरें
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
गोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Nagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
FIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
सरकार का मानना है कि इससे मोबाइल फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी। लोग वॉट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म से फर्जी मैसेज नहीं भेज पाएंगे। इसके अलावा वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फर्जी कॉल और मैसेज करने वालों पर नकेल कसने की तैयारी है। ट्राई और डॉट दोनों ने मिलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म को रेगुलेट करने का प्लान बनाया है। इसके लिए ओटीटी प्लेयर से ड्रॉफ्ट बनाने के लिए सुझाव मांगे जाएंगे। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए सरकार ब्लॉकचेन बेस्ड सॉल्यूशन और डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी (डीएलटी) को रोल आउट कर रहे हैं। नई सरकार बनने के 100 दिनों के एक्शन प्लान के तहत मोबाइल यूजर्स के लिए नए नियमों को जारी किया जा सकता है।
Separate series for calls and messages will reduce the headache of mobile users
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में महिला से हैवानियत: अर्धनग्न कर गांव में घुमाने वाले 11 आरोपियों पर केस दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 01:28 PMगोसीखुर्द बांध से छोड़ा गया 160 क्यूमेक्स पानी, वैनगंगा नदी किनारे अलर्ट जारी
Jul 03, 2026 | 01:27 PMNagpur Metro: कॉटन मार्केट स्टेशन का दूसरा एंट्री-एक्जिट और 120 मीटर लंबा स्काईवॉक शुरू, यात्रियों को राहत
Jul 03, 2026 | 01:25 PMFIFA: फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा रिकॉर्ड! स्पेन के उनाई साइमन ने रचा इतिहास, ‘गिनीज बुक’ में दर्ज कराया नाम
Jul 03, 2026 | 01:23 PMहाई टाइड और भारी की बारिश, मुंबईकरों को 26 जुलाई की आई याद, बारिश के तांडव से मचा हाहाकार
Jul 03, 2026 | 01:19 PMछतरपुर : बुंदेलखंड के केदारनाथ’ जटाशंकर धाम में सीजन की पहली मूसलाधार बारिश, मंदिर परिसर जलमग्न
Jul 03, 2026 | 01:19 PM‘परमाणु बम न होता तो…’, सिंगापुर के राजदूत ने पाकिस्तान को जमकर धोया, जानें क्या कुछ कहा?
Jul 03, 2026 | 01:11 PMवीडियो गैलरी

12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM










