-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Sakshi Malik Quits Wrestling
हार गया खेल, जीत गए खिलाड़ी, कौन देगा साक्षी के आंसुओं का जवाब
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

कोई महिला यूं ही नहीं रोती! खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती लड़ने और पदक जीतनेवाली महिला पहलवान का मनोबल कम नहीं होता लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं और यौन शोषण होने लगे तो इसके विरोध में आवाज उठाना उसके लिए अपरिहार्य हो जाता है. निस्संदेह साक्षी मलिक (Sakshi Malik Quits Wrestling), विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने साहस व एकजुटता का परिचय देते हुए भारतीय कुश्ती संघ के तत्कालीन प्रमुख बृजभूषण शरणसिंह के खिलाफ आंदोलन किया था. जिसकी देश भर में चर्चा हुई थी. इतना होने पर भी महिला पहलवानों को न्याय नहीं मिल पाया. दबंगों की अपनी चौकड़ी होती है जो खेल संगठन को अपने कब्जे में रखते हैं और अपने खिलाफ उठनेवाली किसी भी आवाज को कुचलने के लिए तत्पर हो जाते है.
डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पद पर संजय सिंह की जीत को बृजभूषशण शरण की जीत माना जा रहा है. बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाकर दिल्ली के जंतरमंतर पर बड़ा आंदोलन करनेवाले अंतरराष्ट्रीय पहलवानों को चुनाव के मैदान में बुरी तरह मात खानी पड़ी. कुश्ती महासंघ के चुनाव में डब्ल्यूएफआई के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी संजय सिंह की विजय के बाद पहलवान बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट ने प्रेस कांफ्रेंस बुलाई. इसमें साक्षी भावुक हो गई और उन्होंने कुश्ती त्यागने का ऐलान करते हुए अपने जूते उतारकर टेबल पर रख दिए.
उनकी आंखों में आंसू भर आए और वह वहां से चली गईं. साक्षी मलिक तथा उनके साथ आंदोलन करनेवाले पहलवानों के लिए चुनाव का नतीजा आघातकारी रहा. उन्होंने मांग की थी कि कुश्ती महासंघ में बृजभूषण या उनके परिवार का कोई भी सदस्य नहीं रहना चाहिए. केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने वैसा आश्वासन भी दिया था. खेल मंत्रालय ने वादा किया था कि फेडरेशन में डब्ल्यूएफआई से अलग का कोई आदमी आएगा लेकिन यह वादा तोड़ दिया गया. बृजभूषण ने अपने निकटवर्ती संजय सिंह को चुनाव में उतारा. उनके खिलाफ आंदोलनकारी पहलवानों ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतनेवाली अनिता शेरोन को मैदान में उतारा. इस चुनाव का परिणाम अत्यंत निराशाजनक व एकतरफा रहा.
सम्बंधित ख़बरें
‘मैं प्रधानमंत्री और खेल मंत्री से…’, साक्षी मलिक ने विनेश फोगाट को लेकर की अपील
जन्मदिन विशेष: मेहनत, हिम्मत और हौसले की मिसाल, कुछ ऐसा रहा साक्षी मलिक का ओलंपिक सफर
रेसलर साक्षी की आत्मकथा पर पहलवानों में सिर फुटौव्वल, बृजभूषण ने अपने रिएक्शन से लूटी महफिल
साक्षी मलिक का विनेश फोगाट ने इस अंदाज में दिया जवाब, सच बोलना लालच है..तो
कुल 47 वोटों में से संजय सिंह को 40 वोट मिले जबकि अनिता को सिर्फ 7 वोट मिल पाए. पिछले जनवरी माह में पहलवानों ने साहस दिखाते हुए केसरगंज के बीजेपी सांसद और कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आंदोलन किया था. उनके आरोपों की जांच करने के लिए एक समिति गठित की गई थी. इस समिति ने अप्रैल में अपनी रिपोर्ट पेश की जिसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया. इसके बाद खबर आई थी कि समिति ने बृजभूषण शरण सिंह को क्लीन चिट दे दी. विनेश फोगाट ने कहा कि संजय सिंह ब्रिजभूषण के दाहिने हाथ व बिजनेस पार्टनर हैं. अब उनके अध्यक्ष बन जाने से और भी महिला पहलवान उनकी शिकार होगी.
जून में जब पहलवानों ने अपना आंदोलन वापस लिया था तब खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने साक्षी, विनेश और बजरंग पूनिया को आश्वासन दिया था कि महासंघ के अध्यक्ष, महासचिव व कोषाध्यक्ष पदों के लिए लोगों का चयन करते समय उनकी बात को ध्यान में रखा जाएगा. तथ्य यह है कि एक स्वायत्त संस्था के चुनाव में सरकार कोई हस्तक्षेप नहीं कर सकती. ब्रिजभूषण और संजय सिंह का साथ पुराना है. 2008 में संजय सिंह वाराणसी जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष थे. जब एक वर्ष बाद उत्तरप्रदेश रेसलिंग एसोसिएशन बना तो बृजभूषण शरण सिंह उसके अध्यक्ष और संजय सिंह उपाध्यक्ष बन गए थे.
Sakshi malik quits wrestling
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सद्भावना मंच डोंबिवली की पहल से ठाणे के उल्हासनगर में 350 विद्यार्थियों को मिला शैक्षणिक सामग्री
Jul 03, 2026 | 03:44 PMफिल्मी स्टाइल में कार का पीछा, पुलिसकर्मी को बेरहमी से पीटा, नागपुर में रोड रेज मामले में 14 उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 03:41 PMअमित साटम पर हो कार्रवाई, मैनहोल हादसे पर भड़के रोहित पवार, कहा- अपर लेवल अधिकारियों को करें सस्पेंड
Jul 03, 2026 | 03:35 PMरवीना टंडन ने उधेड़ी इंडस्ट्री की बखिया, बताया क्यों एक्ट्रेसेज को नहीं मिलती बराबरी
Jul 03, 2026 | 03:33 PMगोंदिया: सालेकसा में नहीं है सुसज्जित ST बस स्टैंड, बारिश में हो रहे यात्रियों को परेशानी
Jul 03, 2026 | 03:31 PMपाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में भारी बारिश का कहर, दो घरों की छत गिरी; 4 की मौत, 10 से ज्यादा घायल
Jul 03, 2026 | 03:30 PMराम मंदिर चंदा विवाद पर अरुण सिंह ने विपक्ष को घेरा; सम्मेलन के बाद नाश्ते के पैकेटों पर मची छीना-झपटी
Jul 03, 2026 | 03:29 PMवीडियो गैलरी

पत्रकार नगर के फ्लैट से चला रहा था फर्जी लोन का खेल, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Jul 03, 2026 | 02:00 PM
12वीं पास फर्जी दरोगा! वाराणसी में सामने आया वर्दी, आईडी और ठगी का बड़ा मामला, देखें VIDO
Jul 03, 2026 | 12:50 PM
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM














