Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: लोकसभा में उड़ाई विपक्ष की खिल्ली, राज्यसभा जाने से बचे मोदी

Narendra Modi: मोदी इसलिए राज्यसभा में नहीं गए क्योंकि वहां उनसे पूछा जाता कि ट्रंप बार-बार भारत-पाक संघर्ष रुकवाने का दावा कर रहे हैं। यदि मोदी ट्रंप को झूठा करार देते तो ट्रंप टैरिफ और बढ़ा सकते थे।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Aug 06, 2025 | 12:41 PM

राज्यसभा जाने से बचे मोदी (सौ. डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, ऐसा क्यों हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी ने लोकसभा में तो बयान दिया लेकिन राज्यसभा में जाकर बोलने से कतराएं? राज्यसभा का महत्व इसलिए है कि वह हाउस ऑफ एल्डर्स या वरिष्ठों का सदन है।’ हमने कहा, ‘प्रधानमंत्री की मर्जी है कि किस सदन में भाषण दें। राज्यसभा में विपक्ष का चक्रव्यूह है जहां मोदी से असुविधाजनक प्रश्न पूछे जाते, इसलिए उन्होंने वहां जाना टाल दिया।

जब विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पूछा कि पीएम लोकसभा में जा सकते हैं तो राज्यसभा में क्यों नहीं तो गृहमंत्री अमित शाह गुस्से से बोले कि पहले मुझसे तो निपट लो। मोदी आएंगे तो आपका और बुरा हाल होगा। तभी शाह का पक्ष लेने के लिए केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू खड़े हो गए जो कि कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल हुए थे। शाह ने डांटते हुए कहा- ओ बिट्टू बैठ जा! इस तरह शाह अपने लोगों को भी फटकार देते हैं।’

सम्बंधित ख़बरें

कौन थे कुमार भास्कर वर्मा? जिनके नाम पर ब्रह्मपुत्र नदी पर बना पुल, पीएम मोदी ने किया है उद्घाटन

भारत ने आतंकियों को ऐसी सजा…पीएम मोदी ने पुलवामा हमले की बरसी पर क्या कुछ कहा?

PM मोदी का फ्लाइट टिकट कैंसिल… कांग्रेस ने क्यों पीएम के लिए किया था बुक? ट्वीट से बढ़ा सियासी ट्विस्ट

दिल्ली-ढाका की नई केमिस्ट्री! तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे PM मोदी? BNP ने शुरू की तैयारी

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हमें ऐसा लगता है कि मोदी इसलिए राज्यसभा में नहीं गए क्योंकि वहां उनसे पूछा जाता कि ट्रंप बार-बार भारत-पाक संघर्ष रुकवाने का दावा कर रहे हैं। इस पर आप चुप क्यों हैं? क्यों नहीं कहते कि ट्रंप झूठे हैं? यदि मोदी ट्रंप को झूठा करार देते तो ट्रंप टैरिफ और बढ़ा सकते थे। इसी तरह ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन के सहयोग के मुद्दे पर भी मोदी से सवाल किया जाता कि क्या चीन ने पाक को मिसाइल, फाइटर जेट और ड्रोन मुहैया कराए थे। मोदी खुलकर चीन का नाम भी लेना नहीं चाहते थे।’

ये भी पढ़ें–  नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें

हमने कहा, ‘विपक्ष के एक भी प्रश्न का जवाब देना टालते हुए मोदी ने लोकसभा में विपक्ष को संबोधित करते हुए कहा- अरे बयान बहादुरो!’ विपक्ष का सवाल था कि ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में चर्चा जारी रहते आतंकवादी कैसे मारे गए। पिछले 100 दिनों से वह कहां छिपे बैठे थे? इस पर मोदी ने कहा कि इसके लिए सावन सोमवार का मुहूर्त निकालूं क्या? मुद्दों को टालकर मोदी विपक्ष की खिल्ली उड़ाते रहे और उनके समर्थक ताली बजाते रहे। यह सब लोकसभा में चल गया लेकिन मोदी जानते थे कि यह फार्मूला राज्यसभा में नहीं चल पाएगा इसलिए वह वहां नहीं गए।’

लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Prime minister narendra modi did not go to rajya sabha for india pak conflict

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 06, 2025 | 12:41 PM

Topics:  

  • Loksabha
  • Narendra Modi
  • Rajya Sabha

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.