Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नवभारत संपादकीय: महंगाई का डबल अटैक! गैस, पेट्रोल से लेकर स्कूल खर्च तक सब महंगा; महंगाई की मार से जनता बेहाल

Rising Cost Inflation: गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री और शिक्षा खर्च में बढ़ोतरी से आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। बढ़ती महंगाई के बीच बचत घटने की आशंका भी जताई जा रही है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 09, 2026 | 10:32 AM

महंगाई, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, बढ़ती कीमतें,(सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Follow Us:

Impact Of Rising Inflation: देश की जनता कमरतोड़ मंहगाई से कराह रही है। हर सुबह किसी न किसी चीज का दाम बढ़ने का संदेश लेकर आती है। सीमित आय वाले लोगों का जीना मुहाल हो गया है। 3 महीने में रसोई गैस के दाम 89 रुपये बढ़ गए। व्यावसायिक सिलेंडर 1150 से 1250 रुपये महंगा हो गया। पेट्राल-डीजल के दाम में प्रति लीटर 7.50 रुपये की वृद्धि हुई।

डीजल महंगा होने से माल की ढुलाई महंगी हो गई, इसलिए सब्जी, फलों व खाद्य तेल के दाम 10 से 15 प्रतिशत बढ़ गए, पंखे, कूलर, एयरकंडीशनर जैसे विद्युत उपकरण तथा मोबाइल, लैपटॉप सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं के दाम में भी काफी वृद्धि हो गई। सिलेंडर महंगा होने से होटल-रेस्टोरेंट में लगभग 10 प्रतिशत रेट बढ़ गए, परिवहन लागत में वृद्धि हो गई।

ओला-उबर ने किराया दरें बढ़ा दीं। स्कूल बस किराए में भी 10 से 15 प्रतिशत वृद्धि के आसार हैं। कॉपी-किताबें, यूनिफार्म के दाम में 20 से 30 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। इस वर्ष के शुरू के 2 महीनों में सब कुछ ठीक था, लेकिन 24 फरवरी से पश्चिम एशिया में शुरू युद्ध के बाद से महंगाई रूपी नागिन फुफकारने लगी। इन 100 दिनों में जीवनावश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छूने लगे। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि बढ़ती महंगाई की वजह से देश की कुल बचत 34 प्रतिशत से घटकर 30 प्रतिशत पर आने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: अब गैंगवार पर उतर आया कोचिंग उद्योग, छिड़ गई वर्चस्व की लड़ाई

एलपीजी सिलेंडर 1000 रुपये के पार, भंडारा में महंगाई ने बिगाड़ा घरेलू बजट

गोंदिया में घरेलू गैस सिलेंडर फिर महंगा, 29 रुपये बढ़ी कीमत से रसोई बजट पर असर

गृहिणियों का बिगड़ा बजट: LPG महंगी होने पर शरद पवार का हमला, बोले- जनता को मिल रहे महंगाई के झटके

जब सभी वस्तुओं व सामानों के दाम बढ़ रहे हैं तो कोई क्या धोएगा और क्या निचोड़ेगा? महंगाई दर 5.1 प्रतिशत ऊपर जाने का अनुमान होने से दैनंदिन खर्च बढ़ गया। म्यूचअल फंड, शेयरबाजार में निवेश तथा बैंकों में बचत पर भी विपरीत प्रभाव देखा जा रहा है। महंगाई के पीछे वैश्विक परिस्थितियों को कारण बताया जा रहा है और देशवासियों से मितव्ययी बनने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें:-नवभारत विशेष: अब गैंगवार पर उतर आया कोचिंग उद्योग, छिड़ गई वर्चस्व की लड़ाई

ऐसी स्थिति में जनता को राहत देने के यथासंभव उपाय किए जाने चाहिए। सरकार स्वयं प्रशासकीय खर्च में कटौती करे। मध्यमवर्गीय व गरीबों को राहत दी जाए। सार्वजनिक वितरण प्रणाली की खामियां दूर की जाएं। सप्लाई चेन पर नजर रखी जाए, ताकि कोई जमाखोरी व कालाबाजार न करने पाए, यह बात किसी से छुपी नहीं है कि महंगाई नियंत्रण का दावा करने वाली सरकार किस्तों में महंगाई बढ़ाती है।

पेट्रोल-डीजल, गैस के मामले में उसका यही रवैया रहा है। तेल कंपनियों को हो रहे घाटे की दलील देकर एक झटके में 29 रुपये सिलेंडर के दाम बढ़ाना निर्दयी कदम है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की आय बेहद कम है। सिलेंडर महंगा होने से उज्ज्वला योजना पर पानी फिर गया। ग्रामीणों के सामने लकड़ी, गोबर के कंडे जलाने की मजबूरी आ गई है। विपक्ष का सवाल है कि 41 देशों में ईंधन का स्त्रोत होने के सरकार के दावे का क्या हुआ?

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Price rising fuel lpg food cost inflation burden on middle class

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2026 | 10:26 AM

Topics:  

  • Fuel Crisis
  • LPG Cylinder Price Hike
  • Navbharat Editorial

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.