-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Present The Aviation Industry Is Going Through A Bad Phase
नवभारत विशेष: चरमराता जा रहा विमानन उद्योग, क्या सोशल स्टेटस बन रही हैं वजह
- Written By: दीपिका पाल
आधुनिक धनकुबेरों ने एविएशन इंड्रस्ट्री के लिए ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि वह संभल नहीं पा रही है। इन यात्राओं में होने वाली भीड़ को देखकर कभी-कभी सड़कों पर दौड़ लगाती प्राइवेट बसों की याद आ जाती है।

विमानन उद्योग (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: वर्तमान में एविएशन इंड्रस्ट्री हर तरफ से दबाव में है। साधनों की कमी से जूझ रही यह इंड्रस्ट्री एक तरफ हवाई दुर्घटनाओं से परेशान है, साथ ही सोशल स्टेटस के लिए की जा रही यात्राओं के कारण भी यात्रियों की भीड़ को संभाल नहीं पा रही है। यात्रियों के आपसी झगड़े, सहयात्री पर टायलेट कर देना या फिर एयर क्रू से बदतमीजी करना इतना आम हो गया है। कि फेसबुक जैसे प्लेटफार्म पर इनकी रील खूब प्रचार पा रही हैं। जो यात्राएं कल तक जरूरत की श्रेणी में आती थीं, वह अब एक-दूसरे को दिखाने के लिए सोशल स्टेटस बन रही हैं। दो देशों के बीच में युद्ध हो तो, मौसम बिगड़े तो, कोई दुर्घटना हो जाए, तो सबसे पहले एविएशन उद्योग पर असर आता है।
आधुनिक धनकुबेरों ने एविएशन इंड्रस्ट्री के लिए ऐसी स्थिति पैदा कर दी है कि वह संभल नहीं पा रही है। इन यात्राओं में होने वाली भीड़ को देखकर कभी-कभी सड़कों पर दौड़ लगाती प्राइवेट बसों की याद आ जाती है। देश का हर कोना आज लगभग हवाई मार्ग से जुड़ चुका है। जहां पर हवाई पट्टी नहीं हैं, वहां पर हेलीकॉप्टर की सेवाएं उपलब्ध हैं। कुछ समय पहले तक हवाई यात्राएं सीमित दायरे में थीं, फिर जैसे ही यह विस्तार पाने लगीं तो यह आम जरूरत हो गई। व्यापार, चिकित्सा, इमरजेंसी के लिए इनका उपयोग एक तरह से संस्कारित दायरे में होता था, पर अब यह सेवाएं इतनी अधिक आम हो गई हैं कि मध्यम वर्गीय ही नहीं, जिसे हम विकसित होती जनता कहते हैं, वह भी सोशल स्टेटस के लिए हवाई मार्ग अपनाने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
Air India Bombing: कनाडा ने माना 1985 के विमान धमाके में था खालिस्तानियों का हाथ
पाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
23 जून: एक दिन, दो त्रासदियां; बदली भारत की राजनीति और दुनिया का इतिहास
अहमदाबाद प्लेन क्रैश को लेकर बड़ा खुलासा! इस वजह से महज 4 सेकेंड में आग का गोला बना विमान, FIP का बड़ा दावा
एलीट वर्ग को छोड़कर आज भी आम आदमी के लिए हवाई यात्रा करना काफी महंगा है, फिर भी बढ़ती भीड़ ने आवश्यकता को फैशन- लग्जरी बनाने में अपना पूरा योगदान दिया है। एविएशन की दुनिया में बढ़ती भीड़ के कारण रख-रखाव प्रभावित हो रहा है। और स्टाफ की कमी के कारण जब-तब पायलटों का उड़ान को बीच में ही छोड़ देना अब बड़ी बात नहीं रह गई है। भीड़ की हालत यह है कि वह हर हाल में हवा में सफर करना चाहती है, चाहे सफर के लिए मौसम अनुकूल हो या न हो।
तीर्थों का हेलीकाप्टर प्रवास
सबसे अधिक भीड़ ग्रीष्म ऋतु में तब देखी जाती है, जब तीर्थयात्राएं होती हैं और पर्यटन का पूरे देश में सीजन माना जाता है। उत्तराखंड के चार धाम, अमरनाथ यात्रा, कुंभ जैसी पर्व विशेष यात्राएं, पहाड़ी स्थानों पर जाने की जल्दी उन बातों में शुमार है, जिसमें कहा जाता है कि हवाई यात्रा काफी सुगम होती हैं। पर कुछ वर्षों से यह यात्राएं साइबर स्कैमरों के लिए मौका बन चुकी हैं, साथ ही होने वाली दुर्घटनाएं सरकार संचालन फर्म के लिए मुसीबत बन रही हैं।
केदारनाथ यात्रा जब 2 मई को आरंभ हुई तो उसके बाद से 50 दिन में आठ हेली कंपनियों के माध्यम से 56 हजार से अधिक यात्रियों ने बाबा के दर्शन किए। भीड़ का अंदाज इसी से लग सकता है कि 15 जून को गौरीकुंड के पास हुई हेली दुर्घटना के बाद सात दिनों में 7,000 से अधिक टिकट कैंसिल हुए। यहां पर भीड़ ने यह ध्यान नहीं रखा कि यात्रा मार्ग में उड़ान के लिए क्या मौसम सही होगा? इसमें कोई दो राय नहीं हैं कि हेली सेवा देने वाली कंपनियों ने अधिक यात्रियों के लिए अपनी उड़ानों को उन नियमों से परे रखा जो सुरक्षा के लिए जरूरी थीं।
यह बात भी कम नहीं है कि भीड़ हेली बुकिंग के नाम पर ठगी जा रही है। सरकार ने 2023 में 64 से अधिक फर्जी वेबसाइट बंद कराई तथा इस वर्ष अभी तक 51 बेबसाइट तथा 111 नंबर ब्लाक करवाए हैं। व्हाटसअप नंबरों के साथ ही बैंक एकाउंट भी सरकार ने बंद कराए हैं, लेकिन इस पर भी ठगी जारी है। अब होने वाली अमरनाथ यात्रा में सरकार ने हेली सेवा रोक दी है। तथा केदारनाथ जैसी यात्रा के लिए भी बारिश बंद होने तक हेली सेवाएं स्थगित हैं। लोग धर्म के लिए यात्रा करते समय भी सुविधा भोगी हो गए हैं, इसलिए हेली सेवाओं की गुणवत्ता कम होती जा रही है।
यात्रियों द्वारा डाले गए सोशल मीडिया पर रील आदि में साफ नजर आता है कि हेलीकॉप्टर में किस आपाधापी में यात्री बैठाए जा रहे हैं और हेलीकॉप्टर इस तरह से दौड़ रहे हैं जैसे सड़क पर सार्वजनिक वाहन। जहां तक हवाई जहाजों की बात है तो वह भी यात्रियों की भीड़ के कारण सुरक्षा मानक पूरा नहीं कर पा रहे हैं। इन स्थितियों में कहा जा सकता है कि हवाई यात्राएं अब जरूरत नहीं बल्कि सोशल स्टेट्स बनती जा रही हैं। –
लेख- मनोज वार्ष्णेय के द्वारा
Present the aviation industry is going through a bad phase
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














