- Hindi News »
- Special Coverage »
- Preparations For Weekend Curfew Maharashtra Again Towards Restrictions
वीकेंड कर्फ्यू की तैयारी, महाराष्ट्र फिर पाबंदियों की ओर
- Written By: नवभारत डेस्क

विगत कुछ समय से जिंदगी पटरी पर लौटती दिखाई दे रही थी किंतु परिस्थितियां फिर चिंताजनक होती नजर आ रही हैं. कोरोना की तीसरी लहर का आगाज हो चुका है और संक्रमण तेजी से फैल रहा है. जाहिर है कि ऐसी स्थिति में पुन: पाबंदियां बढ़ जाएंगी. सरकार सप्ताहांत में शनिवार-रविवार को लॉकडाउन लगाने का फैसला कर सकती है.
उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने कोविड टास्क फोर्स के साथ बैठक के बाद बताया कि सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल्स व धार्मिक स्थलों को बंद रखने पर फैसला लिया जा सकता है ताकि संक्रमण बढ़ने से रोका जा सके. टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के वैज्ञानिकों का मानना है कि अब से 13 जनवरी तक मुंबई में संक्रमण के मामले चरम पर पहुंच सकते हैं. इसे देखते हुए लोकल ट्रेनों में भीड़ कम करने के लिए आवश्यक सेवा से जुड़े कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी जा सकती है.
यूनिवर्सिटी, कॉलेज बंद
कोरोना के प्रकोप को देखते हुए उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने मुंबई सहित महाराष्ट्र के सभी विश्वविद्यालय व कॉलेज 15 फरवरी तक के लिए बंद करने और विद्यार्थियों को ऑनलाइन पढ़ाने व परीक्षा लेने का निर्देश दिया. विद्यार्थियों को दिक्कत न हो, इसलिए हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किए जाएंगे.
सम्बंधित ख़बरें
त्रिपुरा के राजपरिवार से महाराष्ट्र के राज्यपाल तक, कौन हैं जिष्णु देव वर्मा? जानें उनका राजनीतिक सफर
पुणे में अवैध निर्माण पर सख्ती: अब जिम्मेदार इंजीनियरों पर होगी कार्रवाई, 80 हजार वर्ग फुट निर्माण ध्वस्त
मेलघाट की बदहाल व्यवस्था पर यशोमती ठाकुर का हमला, बोलीं-AI की बात करने वाली सरकार जमीनी हकीकत भी देखें
इगतपुरी छात्रावास में सनसनीखेज मामला, 7 नाबालिगों पर छोटे बच्चों के यौन उत्पीड़न का आरोप
क्वारंटाइन की अवधि घटी
राज्य में होम क्वारंटाइन की अवधि अब घटाकर 7 दिन कर दी गई है जो पहले 10 दिन थी. होम क्वारंटाइन की अवधि समाप्त होने के बाद संबंधित व्यक्ति को आरटी-पीसीआर टेस्ट कराना होगा. 3 दिनों में संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो गई जो चिंता का विषय है. करीब 797 मरीजों में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है जिससे 3 दिनों में राज्य के 230 डॉक्टर संक्रमित हो गए.
एनसीपी के कार्यक्रम रद्द
कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने अपनी पार्टी के सभी नियोजित कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया है. पार्टी के चुनाव प्रवक्ता और अल्पसंख्यक मंत्री नवाब मलिक ने इस महीने एनसीपी के नियोजित शिविरों और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों को रद्द करने की घोषणा की. यद्यपि पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारी कर रही है लेकिन इसके लिए मंत्री व पालक मंत्री हर जिले में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों से बातचीत कर जानकारी लेंगे.
ऐसी है उपाय योजना
राज्य सरकार व प्रशासन कांटैक्ट ट्रेसिंग पर जोर देगा कि पीड़ित व्यक्ति किस-किस के संपर्क में आया था. टेस्ट की संख्या भी बढ़ाई जाएगी. हल्के लक्षण वाले मरीजों का डॉक्टरों की निगरानी में घर पर ही इलाज होगा जबकि गंभीर मरीजों के लिए कोविड हेल्थ सेंटर व कोविड अस्पतालों की व्यवस्था की जाएगी. उपचार के लिए सभी आवश्यक दवाइयों की सुचारू आपूर्ति की जाएगी. इसके अलावा स्वास्थ्य प्रणाली में आवश्यक जनशक्ति की समीक्षा भी की जाएगी. ओमिक्रॉन में मास्क से पर्याप्त सुरक्षा हो सकती है लेकिन भीड़ भरी जगहों पर जाना खतरनाक हो सकता है.
Preparations for weekend curfew maharashtra again towards restrictions
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Gardening Tips: बिना मिट्टी के खूबसूरत कांच की बोतलों में सजाएं ये 5 पौधे, घर दिखेगा लग्जरी
Mar 06, 2026 | 07:46 AMत्रिपुरा के राजपरिवार से महाराष्ट्र के राज्यपाल तक, कौन हैं जिष्णु देव वर्मा? जानें उनका राजनीतिक सफर
Mar 06, 2026 | 07:30 AMपुणे में अवैध निर्माण पर सख्ती: अब जिम्मेदार इंजीनियरों पर होगी कार्रवाई, 80 हजार वर्ग फुट निर्माण ध्वस्त
Mar 06, 2026 | 07:30 AMइजरायल ने लेबनान में बरसाया कहर, हिजबुल्लाह के ठिकानों पर किया एयर स्ट्राइक, टॉप कमांडर को उतारा मौत के घाट
Mar 06, 2026 | 07:27 AMHormuz Conflict: आर्थिक लाइफलाइन पर ईरान का ढीला पड़ता कंट्रोल, क्या बंद होगा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज?
Mar 06, 2026 | 07:23 AMमेलघाट की बदहाल व्यवस्था पर यशोमती ठाकुर का हमला, बोलीं-AI की बात करने वाली सरकार जमीनी हकीकत भी देखें
Mar 06, 2026 | 07:19 AMMP के दामोह में साइको किलर की हैवानियत! पहले हथौड़ा मारकर की हत्या, फिर पिया खून और सिर का मांस भी खाया
Mar 06, 2026 | 07:17 AMवीडियो गैलरी

Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM











