Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: भरपूर मिला चुनावी चंदा खुश है BJP का हर बंदा

Election Funding: राजनीतिक चंदे को लोकप्रियता का पैमाना बताते हुए लेख में BJP को मिले रिकॉर्ड चंदे पर तंज कसा गया है। इलेक्टोरल बांड रद्द होने पर 2024-25 में BJP को कांग्रेस से 12 गुना अधिक चंदा मिला।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Dec 25, 2025 | 09:28 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Navbharat Digital Desk: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चंदे से पता चलता है कि उनकी कितनी लोकप्रियता है। सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बांड योजना को रद्द कर दिया लेकिन इससे बीजेपी को कोई फर्क नहीं पड़ा।

उसकी तिजोरी लबालब है। 2024-25 में बीजेपी को 6,088 करोड़ रुपये का चंदा मिला। खास बात यह है कि बीजेपी को कांग्रेस की तुलना में 12 गुना चंदा हासिल हुआ।’ हमने कहा, ‘चुनाव लड़ने वाला हर बंदा चंदा चाहता है।

जिस पार्टी का प्रभाव मंदा हो गया उसे बहुत कम चंदा मिल पाता है। इस मामले में कम्युनिस्टों का बेहाल है। बीजेपी के शीर्ष 30 दानदाताओं में देश की कई कंपनियां शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर में खूनी रंजिश: भाजपा पार्षद के पति नितिन सिमले पर जानलेवा हमला, बीच-बचाव में पत्नी भी घायल, मचा हड़कंप

नवभारत निशानेबाज: टीपू की तारीफ करते सपकाल देवाभाऊ हुए गुस्से से लाल

‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने

शिवाजी महाराज-टीपू सुल्तान तुलना पर पुणे में हिंसक झड़प, भाजपा-कांग्रेस के नौ लोग घायल

चंदा देने वाले अपने लिए फेवरेबल नीतियां चाहते हैं। यह गिव एंड टेक का खेल है। इस हाथ दे, उस हाथ ले ! बीजेपी को हाथ फैलाकर चंदा मांगना नहीं पड़ता। वह खुद ही उसकी झोली में आ टपकता है।

कहते हैं- मांगे बिन मोती मिले, मांगे मिले न भीख !’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, चंदा कहां नहीं है! चंदा शब्द पर कितने ही फिल्मी गीतों की रचना हुई है। सुनील दत्त- मधुबाला की फिल्म ‘इंसान जाग उठा’ का गीत था- ये चंदा रूस का, ना ये जापान का, ना ये अमरीकन प्यारे, ये तो है हिंदुस्तान का ! एक अन्य गीत है- चंदा ओ चंदा किसने चुराई तेरी मेरी निंदिया, मैं जागूं तो सो जाए! एक गीत के बोल हैं- चंदा को ढूंढने सभी तारे निकल पड़े! आपने वह गीत भी सुना होगा- दम भर जो उधर मुंह फेरे ओ चंदा आ, मैं उनसे प्यार कर लूंगी, बातें हजार कर लूंगी ! चंदा है तू मेरा सूरज है तू, ओ मेरी आंखों का तारा है तू!’ हमने कहा, ‘आसमान के चंदा को हर कोई देखता है लेकिन राजनीतिक पार्टियों को चुनावी चंदा अत्यधिक प्रिय है।

जैसे पूर्णिमा से अमावस के बीच आसमान में चंदा घटता है, वैसे ही कुछ दलों का चंदा कम होता चला जाता है। जिस पार्टी का सितारा बुलंदी पर रहता है, उसका चंदा दिन दूना, रात चौगुना बढ़ता है। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग ने 1969 में चंदा पर पहला कदम रखा था।

यह भी पढ़ें:- निशानेबाज: आगे बंगाल, तमिलनाडु का चुनाव BJP खोजती जीतने की राह

छत्तीसगढ़ के संत कवि पवन दीवान कवि सम्मेलनों में गीत गाते थे- एक थी लड़की मेरे गांव में चंदा जिसका नाम था! फिलहाल बीजेपी को भारी जबरदस्त पार्टी मानकर खुलेआम मोटी रकम का चंदा दिया जा रहा है, जिसकी चमक चुनावों में दिखाई दे रही है। लुभावने वादे की बुनियाद में अरबों रुपये का चंदा रहता है।’

लेख-चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Political donation bjp congress electoral bond satire

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 25, 2025 | 09:28 AM

Topics:  

  • BJP
  • Hindi News
  • Latest Hindi News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.