Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

निशानेबाज: भारत-रूस दोस्ती के अच्छे दिन, मोदी से मिलने आए पुतिन

India-Russia Relations: मोदी और पुतिन की मुलाकात ने भारत-रूस की दशकों पुरानी दोस्ती को और मजबूत किया। रक्षा, तकनीक और रणनीतिक साझेदारी पर भरोसे की नींव फिर पुख्ता हुई, पड़ोसी देशों पर इसका असर दिखेगा।

  • By आकाश मसने
Updated On: Dec 06, 2025 | 02:08 PM

(डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Strategic Partnership India-Russia: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, हिंदी में कहावत है- पूत सपूत तो क्या धन प संचय, पूत कपूत तो क्या धन संचस। इसका अर्थ है कि यदि बेटा सपूत है तो अपनी योग्यता व कर्मठता से खुद ही पैसा कमा लेगा। उसके लिए धन क्यों बचाकर रखना? इसके विपरीत यदि बेटा कपूत है। व्यसन और बुरी आदतों से घिरा है तो ऐसे बेटे के लिए भी क्यों पैसा जोड़कर रखना ? वह धन को फिजूलखर्ची और अय्याशी में उड़ा डालेगा।’

हमने कहा, ‘आप यह पूत-सपूत वाली कहावत क्यों सुना रहे हैं? कहावत तो यह भी है कि पूत के पांव पालने में नजर आते हैं। मतलब यह कि होनहार बच्चे की पहचान बचपन में ही हो जाती है। अभी आप पूत की बजाय पुतिन पर चर्चा कीजिए जो भारत आए हुए हैं। उन्हें रिसीव करने खुद प्रधानमंत्री मोदी पालम एयरपोर्ट गए और उनसे गले मिले। दोनों नेताओं में प्रेम, आत्मीयता और गहरा आपसी विश्वास है। रूस और भारत की बड़ी पुरानी दोस्ती हैं जो समय की कसौटी पर खरी उतरी है।

पं. जवाहरलाल नेहरू तो 1929 में पहली बार रूस गए थे और तभी से वहां की प्रगति से प्रभावित हुए थे। वहां की 7 वर्षीय विकास योजना उन्हें अच्छी लगी थी। प्रधानमंत्री बनने के बाद नेहरू ने भारत में उसी पैटर्न पर पंचवर्षीय योजना लागू की थी। नेहरू ने अपनी बहन विजयालक्ष्मी पंडित को राजदूत बनाकर मास्को भेजा था। इंदिरा गांधी ने रूस के साथ 20 वर्ष की मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए थे।

यह भी पढ़ें:- संपादकीय: विपक्ष बनाम सरकार, संसद में गतिरोध का आखिर हल क्या है?

भारतीय वायुसेना में बड़ी संख्या में रूस निर्मित मिग और सुखोई विमान रहे हैं। ब्रम्होस मिसाइल भी भारत और रूस ने मिलकर बनाया है। रूस के विमानवाही पोत एडमिरल गोर्शकोव को नया रूप देकर भारत के लिए विक्रांत-2 बनाया गया। भारत के आकाश को दुश्मन से सुरक्षित रखने के लिए एयर डिफेंस सिस्टम एस-400 भी रूस से हासिल किया गया है।’

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, रूस में पुतिन हैं तो भारत में भी ऐसे ही मिलते-जुलते नाम मिलेंगे। यूपी में बच्चे को प्यार से पुतुआ या पुत्तन कहते हैं। पंजाब में बेटे को पुत्तर कहा जाता है। अमेरिकी टैरिफ के दबाव का मुकाबला मोदी-पुतिन मिल कर करेंगे और मुक्त व्यापार समझौता करेंगे।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

 

Pm narendra modi putin meeting india russia relations deepens

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 06, 2025 | 02:08 PM

Topics:  

  • India
  • Narendra Modi
  • Russia
  • Vladimir Putin

सम्बंधित ख़बरें

1

दो दिन में पुतिन ने वो कर दिखाया, जो चार साल से अधूरा था… पढ़ें पूरी रिपोर्ट

2

पुतिन के लौटते ही यूक्रेन युद्ध पर शांति पहल तेज, रूस के सामने रखी गई ये की शर्त

3

सरकार बढ़ा रही AI टूल्स का इस्तेमाल, 13 राज्यों में किसानों की पैदावार और आय में सुधार पर जोर

4

भारत से लौटते ही मुश्किल में पड़े पुतिन, रूस के खिलाफ रची जा रही है ‘महासाजिश’, बवाल मचना तय

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.