‘पीएम मोदी में दिखता है पिता जैसा स्नेह’: वरुण गांधी ने परिवार संग की मुलाकात, पीएम को बताया देश का ‘संरक्षक’
Varun Gandhi meets PM Modi: भाजपा नेता वरुण गांधी ने सपरिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस भेंट को उन्होंने 'सौभाग्य' बताते हुए पीएम मोदी को देश का सच्चा अभिभावक और मार्गदर्शक करार दिया।
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
पीएम मोदी के साथ वरुण गांधी और उनका परिवार, फोटो- सोशल मीडिया
Varun Gandhi Meeting with Narendra Modi: नई दिल्ली में 17 मार्च को एक महत्वपूर्ण राजनीतिक और व्यक्तिगत शिष्टाचार भेंट देखने को मिली, जब भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और पीलीभीत से तीन बार के सांसद वरुण गांधी ने अपने परिवार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।
इस मुलाकात के बाद वरुण गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया है।
“आभामंडल में पिता समान स्नेह”: बोले वरुण गांधी
वरुण गांधी ने इस मुलाकात को अपने लिए एक विशेष अवसर बताया और प्रधानमंत्री से प्राप्त आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, “आपके आभामंडल में पिता समान स्नेह और संरक्षण का भाव है।” गांधी ने आगे जोर देकर कहा कि इस भेंट ने उनके इस विश्वास को और अधिक मजबूत कर दिया है कि प्रधानमंत्री मोदी वास्तव में देश और समस्त देशवासियों के सच्चे संरक्षक और अभिभावक हैं।
सम्बंधित ख़बरें
PM नरेंद्र मोदी आज देश की नौसेना को सौंपेंगे 3 खतरनाक स्वदेशी युद्धपोत, जानें क्या है खासियत
कोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी का महा-योग! 35000 लोगों के साथ की योग साधना, बोले- योग सबको जोड़ता है
Father’s Day 2026: इन 5 राशियों के पुरुष बनते हैं सबसे अच्छे पिता, बच्चों के लिए कर गुजरते हैं कुछ भी
एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री पद का ऑफर, शिवसेना का BJP में होगा विलय! सनसनीखेज ट्वीट से मचा हड़कंप
परिवार सहित श्रद्धेय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मिलकर उनका आर्शीर्वाद और मार्गदर्शन पाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। आपके आभामंडल में अद्भुत पितृवत स्नेह और संरक्षण का भाव है। आपसे हुई भेंट इस विश्वास को और भी दृढ़ बना देती है कि आप देश और देशवासियों के सच्चे अभिभावक… pic.twitter.com/RPSuJlbsrq — Varun Gandhi (@varungandhi80) March 17, 2026
नेहरू-गांधी परिवार की विरासत और भाजपा का सफर
वरुण गांधी देश के सुप्रसिद्ध नेहरू-गांधी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वे मेनका गांधी और दिवंगत संजय गांधी के पुत्र हैं। गौरतलब है कि संजय गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के छोटे पुत्र थे। 1980 में संजय गांधी की एक विमान दुर्घटना में असामयिक मृत्यु के बाद, उनकी माता मेनका गांधी ने कांग्रेस और परिवार के अन्य सदस्यों से अलग होकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया था।
भाजपा में वरुण गांधी का राजनीतिक कद
वरुण गांधी ने साल 2004 में औपचारिक रूप से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। उस समय उन्होंने अपने इस निर्णय को ‘देशहित’ में बताते हुए कहा था कि भाजपा को मजबूत करना राष्ट्र की प्रगति के लिए आवश्यक है। वे उत्तर प्रदेश की पीलीभीत सीट से तीन बार सांसद रह चुके हैं। पार्टी के भीतर उनकी सक्रियता और बढ़ते कद को देखते हुए उन्हें 2012 में भाजपा का महासचिव नियुक्त किया गया था।
यह भी पढ़ें: हरियाणा चुनाव में एक वोट से बची कांग्रेस की लुटिया; अभय चौटाला के फैसले ने कैसे पलट दी हारी हुई बाजी? जानें सब
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब वरुण गांधी पार्टी के भीतर लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ उनके परिवार की इस भेंट को राजनीतिक गलियारों में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
