नवभारत निशानेबाज: खेल के मैदान में भी कमाल, PM मोदी ने खेला फुटबॉल
Modi Football Moment: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने गंगटोक में फुटबॉल खेलकर स्पोर्ट्समैन स्पिरिट दिखाई, जिससे उनकी खेल और राजनीति दोनों में सक्रिय छवि सामने आई।
- Written By: अंकिता पटेल
नवभारत डिजाइन फोटो
Narendra Modi Plays Football: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खिलाड़ी-भावना या स्पोर्टसमैन स्पिरिट रखते हैं। उन्होंने सिक्किम की राजधानी गंगटोक पहुंचकर लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला। उन्होंने दिखा दिया कि वह सिर्फ राजनीति के फील्ड में ही नहीं फुटबॉल के मैदान में भी गोल मार सकते हैं।’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, ब्राजील और बंगाल दोनों में जमकर फुटबॉल खेला जाता है। ब्राजील के मशहूर खिलाड़ी पेले को ‘फुटबॉल का जादूगर’ कहा जाता था। बंगाल में मोहन बगान और मोहमडन स्पोर्टिंग जैसी मशहूर टीमें हैं। बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना फुटबॉल प्रेम जताकर मतदाताओं पर अच्छी छाप छोड़ी। यह देश के एकमात्र पीएम हैं जो फुटबॉल खेलते नजर आए। जब मोदी ने गोल मारा तो गोलकीपर भी भांप नहीं पाया कि बॉल कैसे भीतर घुसा। उसने एक तरफ डाइव लगाई और बॉल दूसरी तरफ से आ गया।’
हमने कहा, ‘मशहूर फुटबॉल प्लेयर के नाम ‘म’ अक्षर से शुरू होते हैं जैसे कि माराडोना, मेस्सी। इनमें आप चाहें तो मोदी का नाम भी जोड़ लीजिए, यद्यपि गुजरात में नरेंद्र मोदी के नाम पर बहुत बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है लेकिन उन्होंने फुटबॉल में भी अपनी कुशलता दिखाई।’
सम्बंधित ख़बरें
जाति और वर्ग की राजनीति से आगे बढ़ चुका है देश, केंद्रीय मंत्री डॉ। मनसुख मांडविया का बड़ा दावा
G7 समिट में PM मोदी और ट्रंप की हुई मुलाकात, गर्मजोशी से मिलाया हाथ; तस्वीरें हुई वायरल
कॉकरोच जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने खुद बताया वो क्या करना चाहते हैं
G7 Summit में शामिल होने पहुंचे PM मोदी, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति ने किया स्वागत; तस्वीरें हुईं वायरल
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, यह बताइए कि मोदी किस पोजीशन में खेलना पसंद करते हैं? सेंटर फारवर्ड, राइट इन, लेफ्ट इन, हाफ बैंक या फुल बैंक? क्या वह गोल कीपिंग भी जानते हैं?’
हमने कहा, ‘आप फुटबॉल का पुराना फॉर्मेशन बता रहे हैं। आजकल स्ट्राइकर और डिफेंडर जैसे शब्द ज्यादा प्रचलित हैं। राजनीति के समान फुटबॉल भी धक्का-मुक्की का खेल है, जिसमें प्रतिपक्षी को छकाते हुए पास दिए जाते हैं और किनारे-किनारे बढ़ते हुए गोल-पोस्ट की ओर तेजी से पहुंचा जाता है। राजनीति के समान फुटबॉल में भी मूव बनाया जाता है, किक मारी जाती है। मोदी का गोल विपक्ष मुक्त भारत बनाना है। इस दिशा में वह सेंटर फारवर्ड की तरह आक्रामक तरीके से बढ़ रहे हैं। बीजेपी ने किक मारी तो केजरीवाल की पार्टी टूटी।’
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र दिवस: शहीदों के बलिदान और मराठी अस्मिता का प्रतीक, तस्वीरों में देखें गौरवशाली दिन का इतिहास
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, अमित शाह, किरेन रिजुजू और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे की भूमिका क्या है?’ हमने कहा, ‘ये सभी संसद में मोदी के डिफेंडर हैं। मोदी की बजाय लोग रक्षापंक्ति बनाकर विपक्ष के हमले से सरकार को बचाते हैं।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
