- Hindi News »
- Special Coverage »
- Pakistani Player Farhan Khan Poses Like A Sten Gun During The Match
नवभारत विशेष: पाकिस्तानी खिलाड़ियों की शर्मनाक बदतमीजी, फरहान ने स्टेनगन जैसा दिया पोज
Asia Cup 2025: सुपर-4 के मैच में अर्द्धशतक लगाने के बाद साहिबजादा फरहान के 'गन जश्न' से स्पष्ट है।उन्होंने भारतीय दर्शकों की ओर स्टेनगन की तरह बल्ले को ताना मानो भारत पर निशाना लगा रहे हो।
- Written By: दीपिका पाल

फरहान ने स्टेनगन जैसा दिया पोज (सौ. डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत के टी-20 कप्तान सूर्य कुमार यादव ने क्रिकेट प्रेमियों सूर्यकुमार व विशेषज्ञों से आग्रह किया है कि वह भारत व पाकिस्तान के मैचों को ‘प्रतिद्वंदिता’ कहना बंद कर दें क्योंकि यह ‘नो-कांटेस्ट’ (बराबरी का मुकाबला न होना) हैं।सूर्य की बात एकदम सही है, क्योंकि अब भारत व पाकिस्तान के मैचों में पहला सा रोमांच व टक्कर है ही नहीं।भारत बहुत ही मजबूत टीम है और पाकिस्तान इतनी कमजोर टीम है कि आईसीसी के एसोसिएट सदस्यों से भी उसे जूझना पड़ता है।भारत निरंतर एकतरफा जीत दर्ज कर रहा है, जैसा कि एशिया कप में अभी तक दोनों टीमों के बीच हुए दोनों मैचों से जाहिर है।
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का कहना है कि पाकिस्तान की वर्तमान टीम को देखकर दुःख होता है, उनके मैच देखने का भी दिल नहीं करता, जबकि ‘एक जमाने में मैं विशेषरूप से हनीफ मुहम्मद, इमरान खान आदि को खेलते हुए देखना पसंद करता था’।इसी कड़ी में भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी इरफान पठान का कहना है कि पाकिस्तान की वर्तमान टीम को आईपीएल की कोई भी टीम हरा देगी।पाकिस्तान की वर्तमान टीम में जो खिलाड़ी खेल रहे हैं, उनकी बदतमीजियां अपने चरम पर हैं।उनकी हरकतें बता रही हैं कि दशकों के सैन्यकरण व आतंकवाद ने उनके मनोविज्ञान पर बहुत गहरा नकारात्मक प्रभाव डाला है, जैसा कि सुपर-4 के मैच में अर्द्धशतक लगाने के बाद साहिबजादा फरहान के ‘गन जश्न’ से स्पष्ट है।उन्होंने भारतीय दर्शकों की ओर स्टेनगन की तरह बल्ले को ताना मानो भारत पर निशाना लगा रहे हो।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की टीम पार्टटाइमर्स के भी लायक नहीं…61 रन से धूल चटाने के बाद सूर्या ने पड़ोसियों को दिखाया आईना
IND vs PAK: महामुकाबले में टीम इंडिया की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 8वीं बार हराकर सुपर-8 का टिकट किया पक्का
IND vs PAK: ईशान के आगे नतमस्तक हुआ पाकिस्तान, कोलंबो में भारत ने दी करारी शिकस्त, पाक का घमंड हुआ ध्वस्त
‘सपने का सच होना…’, भारत के खिलाफ मुकाबला खेलने पर पाकिस्तान के मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक ने कही ये बात
फरहान का ‘गन जश्न’ तो बहुत ही वीभत्स था।पहलगाम व ऑपरेशन जाए.’ सिंदूर के बाद हालात इतने तनावपूर्ण हैं कि ग्रुप मैच के दौरान भारतीय खिलाड़यों ने पाकिस्तानी खिलाड़यों से परंपरागत हाथ मिलाने से भी इंकार कर दिया था और अगर आईसीसी की प्रतियोगिता न होती तो भारत पाकिस्तान के खिलाफ मैच भी न खेलता।इसके थोड़ी देर बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रौफ ने विकेट लेने के बाद ऐसी नकल उतारी जैसे वह हवाईजहाज को शूट कर रहे हों और फिर उन्होंने 6-0 का संकेत किया, जिसका संदर्भ उन अपुष्ट खबरों की ओर था कि इस साल मई में जो दोनों देशों के बीच चार दिन का सैन्य टकराव हुआ उसमें छह राफेल जहाज गिराए गए थे।उस दिन दुबई में क्रिकेट नहीं बल्कि कुछ और खेल खेला जा रहा था।ये हरकतें बता रही हैं कि मई का सैन्य टकराव उनकी यादों व मनोविज्ञान में बहुत गहराई तक प्रवेश कर गया है।सोशल मीडिया पर ‘मिल्ली क्रॉनिकल’ के संस्थापक जबक तनवीर ने बताया कि फरहान की हरकत गहरी समस्या को प्रतिबिंबित कर रही है।उन्होंने लिखा, ‘दशकों के सैन्यकरण व अतिवाद ने सुनिश्चित किया है कि हिंसा का संस्कृति के रूप में महिमामंडन किया जाएं।
ये भी पढ़ें– नवभारत विशेष के लेख पढ़ने के लिए क्लिक करें
एशिया कप पहलगाम नरसंहार के बाद दोनों देशों के बीच पहला क्रिकेट मुकाबला है और यह शुरू से ही विवादित रहा है।पहले गेम में पाकिस्तान को बुरी तरह से पराजित करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाए।मैच के बाद पुरस्कार वितरण के दौरान कप्तान सूर्य ने पहलगाम नरसंहार के पीड़तिों व उनके परिवारों को याद किया।उससे पहले पाकिस्तान के आल-राउंडर फहीम अशरफ ने ऑपरेशन सिंदूर का मखौल उड़ाते हुए सोशल मीडिया पर निंदनीय पोस्ट डाली थी।स्टेडियम में अब पहले की तरह दर्शक भारत व पाकिस्तान के मैच देखने के लिए नहीं आ रहे हैं, जिनमें नकारात्मक भावनाएं भर गई हैं।पाकिस्तान की टीम इतनी कमजोर हो गई है कि उस पर जीत दर्ज करके अब पहले जैसी खुशी नहीं होती है, विशेषकर इसलिए कि मैच निरंतर एकतरफा हो रहे हैं।पाकिस्तान की क्रिकेट टीम पतन के दौर से गुजर रही है लेकिन मैदान पर बदतमीजी बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए, जिन खिलाड़ियो की हरकतें अंपायर को आक्रामक व भड़काऊ लगती हैं, उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई होनी चाहिए।समय आ गया है कि क्रिकेट में भी फुटबॉल की तरह येलो व रेड कार्ड्स का प्रयोग किया जाए.
लेख-नरेंद्र शर्मा के द्वारा
Pakistani player farhan khan poses like a sten gun during the match
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत विशेष: यूपी में धड़ल्ले से चल रहा हाफ एनकाउंटर
Feb 16, 2026 | 07:03 AMसुबह की ये एक ड्रिंक पिघला देगी जिद्दी चर्बी और चेहरे पर लाएगी गजब का निखार, हफ्ते भर में दिखने लगेगा फर्क!
Feb 16, 2026 | 06:59 AMनवभारत निशानेबाज: टीपू की तारीफ करते सपकाल देवाभाऊ हुए गुस्से से लाल
Feb 16, 2026 | 06:41 AMBirthday Predictions: आज है जन्मदिन? तो तैयार हो जाइए, 2026 में मिलेगा बड़ा पद और मान-सम्मान!
Feb 16, 2026 | 06:38 AMLIVEआज की ताजा खबर 16 फरवरी LIVE: आज ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो’ का उद्घाटन करेंगे PM मोदी
Feb 16, 2026 | 06:29 AMसुबह की भागदौड़ में 10 मिनट में तैयार करें नाश्ता, सिर्फ 2 कच्चे आलू से बनाएं ये टेस्टी डिश
Feb 16, 2026 | 06:24 AMभारतीय सिनेमा का वो जादूगर, जिसने लिखी थी पहली फिल्म की स्क्रिप्ट, जानिए दादा साहब फाल्के की कहानी
Feb 16, 2026 | 06:11 AMवीडियो गैलरी

शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM
‘शिवाजी की तुलना टीपू सुल्तान से बर्दाश्त नहीं’, महाराष्ट्र में राजनीतिक उबाल; कांग्रेस-बीजेपी आमने-सामने
Feb 15, 2026 | 09:30 PM
कौन है हैरी बॉक्सर? लॉरेंस बिश्नोई का वो गैंगस्टर, जिसने रणवीर सिंह को भेजा वॉयस नोट- VIDEO
Feb 15, 2026 | 09:12 PM
‘ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह देश को बेच रही है सरकार’, ट्रेड डील पर पप्पू यादव का सवाल; PM मोदी पर बोला हमला
Feb 15, 2026 | 06:50 PM














