-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Nishanebaaz Leader Needs Power Allowance To Officer Ceo Of Musks Company Dog
नेता को चाहिए सत्ता, अफसर को भत्ता, मस्क की कंपनी का CEO कुत्ता
- Written By: चंद्रमोहन द्विवेदी

पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज जैसे मछली पानी के बिना नहीं रह सकती वैसे ही नेता भी बगैर सत्ता के छटपटाते रहते हैं. सरकारी अफसरों को बार-बार बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता चाहिए. उनका अतिरिक्त मदों का भत्ता भी काफी रहता है. कारपोरेट में भी एचआरए, एलटीसी, टीए, डीए, परफार्मेंस पे, व्हीकल अलाउंस वगैरह दिया जाता है.’’
हमने कहा, ‘‘जब आपने कारपोरेट की बात की है तो उसके सीईओ या मुख्य कार्यपालन अधिकारी की योग्यता और क्षमता पर भी विचार कीजिए. ट्िवटर के मालिक एलन मस्क ने अपनी 44 अरब डॉलर की कंपनी का सीईओ अपने पालतू कुत्ते फ्लोकी को बनाया है. मस्क ने कहा कि आदमी से बेहतर कुत्ता होता है. आपकी इस बारे में क्या राय है?’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, कुत्ता और घोड़ा बेहद वफादार जानवर होते हैं. कुत्ते की मालिक के प्रति बहुत लायलिटी होती है. उसका मालिक बेईमान हो सकता है लेकिन कुत्ता हमेशा ईमानदार बना रहता है. एलन मस्क ने अपने कुत्ते को डिग्निटी या गरिमा प्रदान की है.’’
सम्बंधित ख़बरें
Elon Musk का बड़ा दांव, X पर लॉन्च हुई X Money बैंकिंग सर्विस, अब चैट के साथ भेज सकेंगे पैसे
नस्लवाद का आरोप खारिज कर बोले Elon Musk- मेरी पार्टनर आधी भारतीय हैं, बताया बेटे का नाम
Elon Musk Loss: एलन मस्क को एक ही दिन में लगा $44000000000 का बहुत बड़ा झटका, टेस्ला के शेयर धड़ाम
X पर अब नहीं बनेगा कमेंट सेक्शन जंग का मैदान, एलन मस्क का बड़ा अपडेट, दोस्तों के रिप्लाई दिखेंगे सबसे पहले
हमने कहा, ‘‘इसे आप कुत्ते की किस्मत कह सकते हैं. सड़कों पर घूमनेवाले आवारा कुत्ते जहां जो मिला खा लेते हैं और गंदा पानी पी लेते हैं फिर भी तंदुरुस्त बने रहते है. इसके विपरीत बड़े जतन से पाला गया विदेशी नस्ल का कुत्ता काफी नाजुक रहता है. लेब्राडोर, अलसैशियन, डोबरमैन, पामेरेनियन, ग्रेहाउंड, गोल्डन ्ट्रिरीवर को पालने पर हर महीने हजारों रुपए खर्च आता है. उनके डॉगफूड, कैल्शियम, टॉनिक, शैम्पू आदि का इंतजाम करना पड़ता है. उन्हें नियम से दिन में 2-3 बार घुमने ले जाना पड़ता है. कुछ कुत्ते तो एसी के बगैर रह नहीं सकते और महंगी कारों में घूमते हैं. हॉलीवुड की हंड्रेड डालमेशियन जैसी कितनी ही फिल्मे कुत्ते को लेकर बनी हैं. कुछ हिंदी फिल्मों में भी कुत्ते का कमाल दिखाया गया है. अक्षय कुमार की एक मजेदार फिल्म का नाम एंटरटेनमेंट था जिसमें एक बड़ी प्रापर्टी का मालिक ‘एंटरटेनमेंट’ नामक गोल्डन रिट्रीयर कुत्ता रहता है.’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, अपने देश में भी कुत्तों को महत्व दिया गया. राजा युधिष्ठिर के साथ उनका वफादार कुत्ता स्वर्ग लोक तक गया था. कुत्ता भैरव का वाहन माना जाता है. भगवान दत्तात्रेय के चित्र में एक गाय के अलावा 4 कुत्ते भी नजर आएंगे.’’
हमने कहा, ‘‘कुत्ता पालने का फैशन इतना बढ़ गया है कि कितने ही घरों में वहां रहनेवाले व्यक्ति की नेम प्लेट के नीचे लिखा रहता है- बिवेयर आफ डॉग अर्थात कुत्ते से सावधान!’’
Nishanebaaz leader needs power allowance to officer ceo of musks company dog
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














