-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Special Coverage »
- New York Mayor Zohraan Mamdani Bollywood Dialogues Campaign
निशानेबाज: बॉलीवुड स्टाइल से जीत ली बाजी, ममदानी की धांसू डायलॉगबाजी
- Written By: आकाश मसने
New York Mayor Zohran Mamdani: न्यूयॉर्क के नवनिर्वाचित महापौर जोहरान ममदानी ने अपने प्रचार में बॉलीवुड के मशहूर डायलॉग्स को मजेदार अंदाज में इस्तेमाल किया। जैसे दीवार, गली बॉय के संवादों की तर्ज पर।

(डिजाइन फोटो)
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज अपने यहां सुदेश भोसले और जॉनी लिवर जैसे कलाकार किसी भी पहुंचे हुए अभिनेता की आवाज निकालकर मिमिक्री करते हैं। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव भी अमिताभ बच्चन की नकल उतारते थे। अमेरिका में न्यूयार्क के नवनिर्वाचित महापौर जोहरान ममदानी ने भी अपने प्रचार अभियान में अमिताभ और शाहरुख खान के मशहूर डायलॉग इस्तेमाल किए थे और वह भी अपने तरीके से।’
हमने कहा, ‘नकल करने के लिए भी अकल की जरूरत पड़ती है। मीरा नायर जैसी फिल्मी मां के बेटे, पब्लिक को डायलॉग सुनाने बैठे !’
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, हिंदी फिल्मों में दिलीपकुमार अशोककुमार, देवआनंद, राजकपूर, राजकुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, नाना पाटेकर, सुनील दत्त, संजीवकुमार, ओमप्रकाश, जॉनीवाकर अपनी खास शैली में संवाद बोला करते थे। मिमिक्री आर्टिस्ट बड़ी सफाई से उनके जैसी आवाज बनाकर बोलते हैं। फिलहाल यह बताइए कि ममदानी ने हिंदी फिल्मों के कौन से संवादों को तोड़मरोड़ कर इस्तेमाल किया?’
सम्बंधित ख़बरें
Rent Freeze: न्यूयॉर्क में जोहरान ममदानी का बड़ा तोहफा, 10 लाख घरों का किराया 2 साल तक नहीं बढ़ेगा
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
दुनिया परमाणु खतरे से बच गई… ईरान के खिलाफ ट्रंप के सर्मथन में उतरे NATO प्रमुख मार्क रूटे, जानें क्या कहा?
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
हमने कहा, ‘आपको फिल्म ‘कर्ज’ का ऋषिकपूर का डायलाॅग याद होगा जिसमें वह पूछते हैं- क्या तुमने किसी को प्यार किया, क्या तुमने किसी को दिल दिया। ममदानी ने जनता से पूछा- क्या तुमने किसी को वोट किया, कभी किसी को रैंक दिया?
यह भी पढ़ें:- 8 नवंबर का इतिहास: भारत में नोटबंदी से लेकर बांग्लादेशी PM की फांसी तक, जानें आज की ऐतिहासिक घटनाएं
फिल्म गली ब्वाय में रणबीर सिंह का डायलाॅग है- अपना टाइम आएगा। इसका अपने तरीके से इस्तेमाल करते हुए ममदानी ने कहा- बिलिनेयर्स के पास सबकुछ है, अब आपका टाइम आएगा। उन्होंने अमिताभ बच्चन के दीवार के डायलाॅग की शैली में कहा- आज मेरे पास बिल्डिंग हैं, प्रापर्टी है, तुम्हारे पास क्या है? फिर उन्होंने शाहरुख खान जैसा दोनों हाथ अगल-बगल फैलाकर पोज देते हुए कहा- मेरे पास आप हैं! अपने अभियान के अंत में उन्होंने ‘धूम मचा ले’ गाने का साउंड ट्रैक बजवाया।’
पड़ोसी ने कहा, निशानेबाज, ममदानी ने फिल्मी स्टाइल में माहौल बनाकर भारतीय, पाकिस्तानी और प्रवासी आडियेन्स को प्रभावित किया लेकिन मेयर बन जाने पर रील लाइफ नहीं चलेगी। रीयल लाइफ का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जो लुभावने वादे किए थे, उसे कैसे पूरा करेंगे? कहीं ट्रंप ने न्यूयार्क को फंड देना रोक दिया तो क्या होगा?’
हमने कहा, ‘अकेले न्यूयार्क का बजट महाराष्ट्र से भी ज्यादा है। ममदानी से वहां के लोग कहेंगे- जो वादा किया है, निभाना पड़ेगा !’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
New york mayor zohraan mamdani bollywood dialogues campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PM20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
Jun 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













