Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

23 January History: खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन 

Indian Freedom Fighter: नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अपना जीवन देश की आज़ादी के लिए समर्पित कर दिया। उनका साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jan 24, 2026 | 07:51 AM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली:  खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है। 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा (अब ओडिशा) के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे बोस अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे।देश-दुनिया के इतिहास में 23 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1897 : भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले सुभाष चंद्र बोस का जन्म।1920 : हवाई परिवहन और वायु डाक सेवा की शुरुआत।1926 : शिवसेना पार्टी के संस्थापक बाल ठाकरे का जन्म।1957 : भारतीय राष्ट्रवादी वी. के. कृष्ण मेनन ने संयुक्त राष्ट्र में कश्मीर पर भारत के रुख का बचाव करते हुए अब तक का सबसे लंबा भाषण देना शुरू किया – जो 2 दिन में 8 घंटे तक चला।1965 : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।1971: सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के आदर्शों पर तैयार घोषणापत्र में बदलाव किया गया, जिससे ब्रिटेन द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हथियारों की बिक्री का रास्ता साफ।1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा वियतनाम शांति समझौते की घोषणा और इसके साथ ही अमेरिका द्वारा लड़ा गया सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो गया। युद्धविराम 27 जनवरी से लागू हुआ।

1977 : प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ आम चुनाव लड़ने के लिए कई राजनीतिक दलों को मिलाकर जनता पार्टी की स्थापना की गई।
1989 : ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत।

सम्बंधित ख़बरें

10 मार्च का इतिहास: जब शास्त्री ने जीती कार और बेल ने किया पहला कॉल, जानें आज की बड़ी ऐतिहासिक घटनाएं

नवभारत संपादकीय: कमल हासन ने ट्रंप को सुनाई खरी-खरी

नवभारत विशेष: वर्ल्ड कप क्रिकेट में भारत की बादशाहत बरकरार

नवभारत निशानेबाज: नहीं बने एयरोस्पेस कारोबारी राहुल की कौन-सी थी लाचारी

यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: ट्रंप की मनमानी से दुनिया में लौटा जंगलराज

1997 : मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री का पदभार संभाला। वह अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का पाकिस्तान के कराची से अपहरण कर लिया गया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई।
2020 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

2022 : कैमरून की राजधानी याउंदे में नाइटक्लब में आग लगने से 17 लोगों की मौत।

2025 : थाईलैंड समलैंगिक विवाह को कानूनी मान्यता देने वाला दक्षिणपूर्व एशिया का पहला देश बना।

भाषा एजेंसी के द्वारा

Netaji subhas chandra bose birth anniversary tribute

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 23, 2026 | 07:48 AM

Topics:  

  • Historical Events
  • Indian History
  • Navbharat Editorial
  • Subhas Chandra Bose
  • Today In History

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.