- Hindi News »
- Special Coverage »
- Ndas Silence On Cm Face Is Challenge From Young Tejashwi To Nitish
निशानेबाज: CM के चेहरे पर NDA की चुप्पी, युवा तेजस्वी की नीतीश को चुनौती
Bihar Assembly Election: 60 साल की उम्र होने पर व्यक्ति सठिया नहीं जाता, बल्कि काफी परिपक्व हो जाता है। बुजुर्ग नेताओं के पास एक से एक दांवपेंच होते हैं।
- Written By: आंचल लोखंडे

CM के चेहरे पर NDA की चुप्पी, युवा तेजस्वी की नीतीश को चुनौती
नवभारत डिजिटल डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, क्या राजनीति को नेता की उम्र से जोड़ा जाना चाहिए? महागठबंधन की ओर से सीएम पद का चेहरा बनाए गए तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरी उम्र 35 साल है और मेरा मुकाबला 74 साल के नीतीश कुमार से होगा या 75 साल के मोदी से?’ हमने कहा, ‘जवानी में जोश रहता है तो बुजुर्ग होने पर होश रहता है। नीतीश और प्रधानमंत्री मोदी के पास अनुभव की अमूल्य पूंजी है। कहावत है-साठा सो पाठा ! 60 साल की उम्र होने पर व्यक्ति सठिया नहीं जाता, बल्कि काफी परिपक्व हो जाता है। बुजुर्ग नेताओं के पास एक से एक दांवपेंच होते हैं। महाराष्ट्र में शरद पवार लगभग 85 वर्ष के हैं लेकिन अब भी राजनीति में सक्रियता बनाए हुए हैं।
बीजेपी के पास भी मार्गदर्शन करने के लिए 2 ग्रैंड ओल्ड लीडर 96 वर्षीय लालकृष्ण आडवाणी और 90 वर्ष के डॉ. मुरलीमनोहर जोशी हैं। पुराने चावल और पुरानी शराब के समान पुराने नेता की अहमियत भी बढ़ जाती है। मोरारजी देसाई 80 वर्ष की आयु में जनता पार्टी सरकार के प्रधानमंत्री बने थे। राणा सांगा ने 80 वर्ष की उम्र में इब्राहिम लोदी से युद्ध किया था। भीष्म पितामह और द्रोणाचार्य जैसे वयोवृद्ध सेनापति महाभारत युद्ध में लड़े थे इसलिए उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है। कहते कहते हैं एज इज जस्ट ए नंबर!’
ये भी पढ़े: बिहार में AIMIM का बढ़ता असर: सीमांचल में मुस्लिम वोटों का विभाजन, क्या NDA को मिलेगा लाभ?
सम्बंधित ख़बरें
नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
नहीं कम होगा नीतीश कुमार का रूतबा! 10 अप्रैल को शपथ से पहले मिला Z+ सुरक्षा का कवच, गृह मंत्रालय ने दिया आदेश
नवभारत निशानेबाज: राज्यसभा में करेंगे आराम, नीतीश को न कहो पलटूराम
नवभारत निशानेबाज: आश्चर्यजनक किस्मत का चक्कर, नर्स बन गई हेल्थ मिनिस्टर
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, व्यर्थ की दलीलें मत दीजिए। बढ़ती उम्र का असर व्यक्ति के स्वास्थ्य और दिमाग पर पड़ता है। नीतीश कुमार भुलक्कड़ हो गए हैं और अटपटा व्यवहार करने लगे हैं। 16 वर्ष का वीर अभिमन्यु कौरवों पर भारी पड़ गया था। सेना का जवान 18 वर्ष की आयु में भर्ती होने के बाद 35 वर्ष की उम्र में रिटायर हो जाता है। क्रिकेट में भी चुस्त और चपल युवा खिलाड़ी अपना कमाल दिखाते हैं। अब जमाना शुभमन गिल का है। राजनीति में भी ऐसे ही बदलाव होते रहने चाहिए। पुराने नेता नए नेतृत्व के लिए स्थान बनाएं।’ हमने कहा, ‘राजनीति में ऐसा नहीं होता। अमेरिका में जॉन एफ केनेडी, बिल क्लिंटन व बराक ओबामा का अपवाद छोड़ दें तो बाइडेन और ट्रंप दोनों ही बुजुर्ग राष्ट्रपति की श्रेणी में आते हैं।’
Ndas silence on cm face is challenge from young tejashwi to nitish
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडिपेंडेंस डे पर बॉक्स ऑफिस क्लैश, ‘लाहौर 1947’ vs ‘आवारापन 2’, सनी देओल-इमरान हाशमी में टक्कर तय?
Apr 03, 2026 | 06:08 PMAkola Weather: अकोला में पारा 40 डिग्री पार, बढ़ती गर्मी से स्वास्थ्य विभाग सतर्क
Apr 03, 2026 | 06:06 PMExplainer: हर महीने एक बड़ा अफसर OUT! ट्रंप के फैसलों से US आर्मी में मची हलचल; क्या खतरे में है सुपरपावर?
Apr 03, 2026 | 06:05 PM‘कांग्रेस के झूठ की पोल खुल गई’, Shaina NC का विपक्ष पर तीखा हमला, गैस संकट से लेकर ओवैसी तक को घेरा
Apr 03, 2026 | 06:01 PMमिडिल ईस्ट की जंग और ट्रंप का डर! Share Market में हाहाकार, क्या अब और गिरेगा मार्केट? जानें एक्सपर्ट्स की राय
Apr 03, 2026 | 05:57 PMIPL 2026 के शुरुआत में ही केविन पीटरसन ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी, ये 4 टीमें पहुंचेगी प्लेऑफ में
Apr 03, 2026 | 05:56 PMGadchiroli News: रोजगार निर्मिति में 100% लक्ष्य पूर्ण, राज्य में आठवें स्थान पर जिला
Apr 03, 2026 | 05:54 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













