- Hindi News »
- Special Coverage »
- Nagpur Sbl Energy Blast Peso Negligence 19 Deaths Safety Lapses Why Are Explosive Factories Not Monitored
संपादकीय: विस्फोटक कारखानों की निगरानी क्यों नहीं, नागपुर में 19 मौतों का जिम्मेदार कौन?
Nagpur SBL Energy Blast: नागपुर के SBL एनर्जी प्लांट में हुए भीषण विस्फोट ने सुरक्षा तंत्र की पोल खोल दी है। 19 मजदूरों की मौत के पीछे PESO की अनदेखी और कंपनी का अमानवीय टारगेट सिस्टम जिम्मेदार है।
- Written By: आकाश मसने

नागपुर से करीब 40 km दूर काटोल तालुका के राउलगांव के पास SBL कंपनी में हुआ था विस्फोट (डिजाइन फोटो)
Explosive Factories Not Monitored: पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोजिव सेफ्टी आर्गनाइजेशन (पेसो) के लापरवाह रवैये की वजह से एसबीएल एनर्जी लि। के कलमेश्वर प्लांट में 19 लोगों की भयानक विस्फोट में जान चली गई जिनमें 11 महिलाएं शामिल थीं। विस्फोटक तैयार करनेवाले कारखानों की धांधली और मनमानी की अनदेखी की जाती है जिससे ऐसे भीषण हादसों का खतरा बना रहता है। सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन न करते हुए खेत में मजदूरी करनेवाली गरीब महिलाओं को पैडल से चलनेवाली मशीन से 8 घंटे में 5,000 डेटोनेटर क्रिम (सील) करने का टारगेट दिया जाता रहा। सुपरवाइजरों की धमकी की वजह से महिला कर्मियों को यह जोखिम भरा काम तेजी से करना पड़ता है।
शारीरिक थकान और काम का भारी दबाव ऐसे बड़े धमाके की वजह बनता है। सबसे ज्यादा मौत क्रिमपिंग सेक्शन में हुई जहां आदिवासी व गरीब महिलाओं को बंधुआ मजदूर के समान इस्तेमाल किया जाता है।
नागपुर में पिछले 2 सालों में 43 मजदूरों की मौत
नागपुर के आसपास विस्फोटक निर्माण के 11 कारखाने हैं जहां गत 2 वर्षों में 43 मजदूरों की हादसों में मौत हुई है। ऐसी विस्फोटक निर्माता कारखानों में देखरेख की जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई जाती है? पेसो आखिर किस मर्ज की दवा है? जिस एसबीएल नामक कंपनी में यह जानलेवा विस्फोट हुआ वहां जाने के लिए ढंग का रास्ता भी नहीं है। कारखाने में एम्बुलेंस तथा अग्निशमन की व्यवस्था भी नहीं है। सीसीटीवी तक नहीं है। कंपनी में सुरक्षा अधिकारी का अस्तित्व नहीं है। ठेके पर रखे गए श्रमिकों को सुरक्षा नियम सिखाए ही नहीं गए।
सम्बंधित ख़बरें
UPSC Result: नागपुर के ‘अभिमन्यु’ ने भेदा UPSC का चक्रव्यूह; किसान के बेटे प्रज्ज्वल ने बिना कोचिंग पाई सफलता!
Paper Leak: उमरेड में 12वीं बोर्ड का पेपर लीक! टार्गेट अकैडमी का संचालक गिरफ्तार, केमेस्ट्री पेपर पर मचा बवाल
ईस्ट नागपुर में तेज हुआ इंफ्रास्ट्रक्चर का काम, दिसंबर 2026 तक तैयार होंगे 3 बड़े फ्लाईओवर; जानें पूरी डिटेल
कोरची-नागपुर बस सेवा की शानदार वापसी! 5 साल का वनवास खत्म, MLA मसराम ने दिखाई हरी झंडी, जानें बस की नई टाइमिंग
यह भी पढ़ें:- नवभारत विशेष: जॉर्ज, शरद, लालू और अब समाजवादी नीतीश, बिहार में नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआत
पेसो का मुख्यालय नागपुर में है लेकिन इस तरह की अनियमितताओं पर उसका ध्यान क्यों नहीं गया? उसने सुरक्षा जांच की जिम्मेदारी क्यों नहीं निभाई? विस्फोटक निर्माण एक संवेदनशील उद्योग है जिसमें अप्रशिक्षित ठेके के मजदूरों को रखना नियमों का उल्लंघन है। इस बारे में केंद्र व राज्य सरकार की स्पष्ट व सुविचारित नीति होनी चाहिए, क्या दुर्घटना होने के बाद ही प्रशासन और सरकार को सुरक्षा की जबाबदारी का भान होता है? श्रमिकों को उचित प्रशिक्षण देकर सुरक्षित कार्यस्थितियों में काम कराया जाना चाहिए। मौखिक रूप से सावधानी बरतने की सलाह देना नाकाफी है। उद्योग व निगरानी रखने वाले संस्थान की लापरवाही जानलेवा साबित होती है। इसके लिए संबंधितों पर सख्त कार्रवाई की जाए तभी व्यवस्था दुरुस्त होगी।
Nagpur sbl energy blast peso negligence 19 deaths safety lapses why are explosive factories not monitored
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPSC Result: नागपुर के ‘अभिमन्यु’ ने भेदा UPSC का चक्रव्यूह; किसान के बेटे प्रज्ज्वल ने बिना कोचिंग पाई सफलता!
Mar 07, 2026 | 01:01 PM‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी का तंज, मनोज तिवारी की पत्नी बोलीं- घर बैठकर राय न बनाएं, फिल्म देखें
Mar 07, 2026 | 12:59 PM10 एजुकेशन सिटी और 100 रोजगार का लक्ष्य, जानें महाराष्ट्र बजट में युवाओं के लिए क्या है खास
Mar 07, 2026 | 12:58 PMपाकिस्तान में पेट्रोल के लिए कत्लेआम…पंजाब में तेल नहीं मिलने पर शख्स ने गोलीबारी, पंप कर्मचारी की मौत
Mar 07, 2026 | 12:58 PMWomen’s Day 2026: मुश्किल वक्त में काम आएगा मोबाइल, हर महिला के फोन में जरूर होने चाहिए ये 3 सेफ्टी ऐप
Mar 07, 2026 | 12:50 PMPaper Leak: उमरेड में 12वीं बोर्ड का पेपर लीक! टार्गेट अकैडमी का संचालक गिरफ्तार, केमेस्ट्री पेपर पर मचा बवाल
Mar 07, 2026 | 12:48 PMईरान युद्ध का साया: सऊदी अरब में फंसे हजारों उमराह जायरीन, उड़ानें रद्द होने से बढ़ी मुश्किलें
Mar 07, 2026 | 12:41 PMवीडियो गैलरी

एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM
बिहार की राजनीति में होगी नीतीश कुमार के बेटे की एंट्री! निशांत के लिए JDU ने बनाया खास प्लान
Mar 04, 2026 | 01:53 PM












