-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Special Coverage »
- Mumbai Is Economic Capital Of Country Eknath Shinde Is Doing Gardening In Village
निशानेबाज: मुंबई देश की आर्थिक राजधानी, शिंदे कर रहे गांव जाकर बागवानी
- Written By: मृणाल पाठक
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को पीडब्ल्यूडी व शहरी विकास जैसे मलाईदार विभाग दिए गए लेकिन वह अपने गांव जाकर बागवानी कर रहे हैं। इसको लेकर 'निशानेबाज' ने निशाना लगा दिया है। आप भी आनंद लीजिए।

एकनाथ शिंदे (डिजाइन फोटो)
नवभारत डेस्क: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘‘निशानेबाज, महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को पीडब्ल्यूडी व शहरी विकास जैसे मलाईदार विभाग दिए गए लेकिन वह अपने गांव जाकर बागवानी कर रहे हैं। ऐसा क्यों?’’
हमने कहा, ‘‘बागवानी करना बहुत अच्छी बात है। बागवान या माली प्रकृति के निकट रहता है और फलों व फूलों के पौधे लगाता है, पानी सींचता है, खाद डालता है। अपनी बगिया में जब सुंदर फूल खिलते हैं तो खुशी से उसका मन बाग-बाग हो जाता है। शहरों में प्रदूषण है जबकि गांव के बाग-बगीचे में शुद्ध आक्सीजन है। बागवानी एक हॉबी है। बहुत से पैसेवाले लोग भी अपने लॉन के किनारे पौधों की सजावट करते है जिसे देखकर तबीयत हरी हो जाती है। शिंदे अपना मन बहलाने के लिए गार्डनिंग कर रहे हैं तो करने दीजिए।’’
पड़ोसी ने कहा, ‘‘निशानेबाज, चाहे राजनीति हो या बगीचा, वहां घास फूस या खरपतवार साफ करनी पड़ती है। निंदाई-गुड़ाई कर मिट्टी को उपजाऊ बनाकर मनचाहे पौधे रोपे जाते हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी महाराष्ट्र में राजनीति की उपजाऊ जमीन बनाकर पार्टी हाईकमांड को प्रसन्न कर दिया। अब कोई कितना भी रूठे, अथवा नाराजी दिखाए, कोई फर्क नहीं पड़ता! वैसे बागवानी एक सृजनात्मक या क्रिएटिव कार्य है। इसे और अच्छे से सीखना है तो शिंदे इजराइल का दौरा करें जहां बहुत कम पानी में पौधे और फसलों की पैदावार की जाती है।’’
सम्बंधित ख़बरें
उद्धव ठाकरे पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, 6 बागी सांसदों को लेकर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के फैसले को दी चुनौती
नवभारत संपादकीय: 6 सांसदों के विलय पर सियासी संग्राम, स्पीकर के फैसले को चुनौती देगी शिवसेना (यूबीटी)
अमित शाह के भरोसे के बाद ही शिंदे गुट में आए, 6 बागी सांसदों के विलय पर संजय देशमुख का बड़ा खुलासा
पुणे आत्महत्या मामले में बढ़ा राजनीतिक पारा; फरार धंगेकर दंपति की तलाश में पुलिस की विशेष टीमें रवाना
हमने कहा, ‘‘अपने यहां भी बागवानी की शानदार परंपरा रही है। अपनी पत्नी सत्यभामा की जिद पूरी करने के लिए भगवान कृष्ण देवराज इंद्र के बगीचे नंदनकानन से पारिजातक वृक्ष द्वारका ले आए थे और वहां उसका रोपण कर दिया था। आपने मुगल गार्डन और शालीमार गार्डन का नाम सुना होगा। 2 दशक पहले अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म ‘बागबान’ आई थी जिसमें बैंक की सर्विस से रिटायर होते समय अमिताभ सोचते हैं कि अब बच्चे हमारा ध्यान रखेंगे।”
नवभारत विशेष से संबंधित ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमने कहा, ‘‘हमें कुछ करने-धरने की जरूरत नहीं, उनकी संतानें उनका सपना तोड़ देती हैं और माता-पिता को एक दूसरे से जुदा कर देती हैं। ‘बागबान’ में जीवन का यथार्थ दिखाया गया है कि संतानों से बहुत ज्यादा उम्मीद मत रखो, उनकी भी अपनी जिम्मेदारियां होती हैं। बागबान या माली को माखनलाल चतुर्वेदी ने महत्व देते हुए अपनी कविता ‘पुष्प की अभिलाषा’ में लिखा- मुझे तोड़ लेना वनमाली, उस पथ पर देना तुम फेंक, मातृभूमि पर शीश चढ़ाने जिस पथ जाएं वीर अनेक!’’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी द्वारा
Mumbai is economic capital of country eknath shinde is doing gardening in village
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
Jul 22, 2026 | 04:28 AMAaj Ka Rashifal: मेष राशि को मिलेगा धन लाभ, जानें किस राशि के लिए बुधवार का दिन लेकर आएगा बेहतर परिणाम
Jul 22, 2026 | 12:15 AMमंत्रालय का पानी है सुरक्षित, BMC की जांच में पानी पीने योग्य, जलापूर्ति पर उठे सवालों के बाद लिए गए एक्शन
Jul 21, 2026 | 11:54 PMअमिताभ बच्चन ने अस्पताल और ICU वाले ब्लॉग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- मेरी कोई सर्जरी नहीं हुई, मैं बिल्कुल ठीक हूं
Jul 21, 2026 | 11:50 PMBanke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PMराज्यभर FDA की बड़ी कार्रवाई, गुटखा, दूध और खाद्य सामग्री जब्त, 103 प्रतिष्ठानों की जांच पूरी
Jul 21, 2026 | 11:29 PMहिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका गांधी, छात्र आंदोलन पर सरकार के खिलाफ फिर खोला मोर्चा; बोले- फिर उठाएंगे मुद्दा
Jul 21, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM
Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM














