Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज ही के दिन मदर टेरेसा को ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की इजाजत मिली, जानें 7 अक्टूबर का इतिहास

मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से मिशनरीज ऑफ चैरिटी' की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Oct 07, 2024 | 11:22 AM

7 अक्टूबर का इतिहास (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: मदर टेरेसा का नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है और गरीबों तथा वंचितों के लिए उनकी सेवा के बारे में भी सभी जानते हैं। मदर टेरेसा को 7 अक्टूबर 1950 को वेटिकन से मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना करने की इजाजत मिली थी और इसकी शुरुआत उन्होंने कलकत्ता (अब कोलकाता) से की।

मदर टेरेसा द्वारा स्थापित की गई पहली संस्था में केवल 13 सदस्य थे, लेकिन उनसे जुड़े लोगों के सेवाभाव और गरीबों के लिए कुछ करने के जज्बे के दम पर आज संस्थान से जुड़े लाखों लोग देशभर में सैकड़ों अनाथालय, अस्पताल और धर्मार्थ केन्द्रों का संचालन कर रहे हैं।

सात अक्टूबर, 2001 को ही अमेरिका के नेतृत्व वाले गठबंधन की अमेरिकी और ब्रिटिश सेनाओं ने गहन बमबारी अभियान के साथ तालिबान-नियंत्रित अफगानिस्तान पर हमले शुरू किए। फ्रांस, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा सहित अन्य देशों ने तथा तालिबान विरोधी उत्तरी गठबंधन के विद्रोहियों ने भी इसमें अमेरिका की मदद की थी।

सम्बंधित ख़बरें

Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 का शेड्यूल जारी, बैंकॉक में भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत

‘उस’ बाघ पर 10 कैमरे, 20 लोगों की नजर, बाघ का आतंक रोकने की लोगों की मांग

इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ 56 साल के दीनदयाल माली का पहला व्लॉग, लाखों लोगों के लिए बना प्रेरणा की मिसाल

BMC चुनाव में धांधली का आरोप: वर्षा गायकवाड बोलीं- लोकतंत्र पर हुआ हमला, डरा-धमकाकर हटाए गए प्रत्याशी

देश और दुनिया के इतिहास में सात अक्टूबर की तारीख पर दर्ज प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1586 : मुगल बादशाह अकबर की सेना ने कश्मीर में प्रवेश किया। चक वंश के शासक युसूफ शाह चक के आत्मसमर्पण करने के कारण कश्मीर पर मुगलों का कब्जा।

1708: सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का नांदेड़ में निधन। उनपर अफगानिस्तान के एक हत्यारे गुल खान ने 19 सितंबर को चाकू से हमला किया था।

यह भी पढ़ें- 6 अक्टूबर का इतिहास: आज ही के दिन अमेरिका में हुआ था पहली बोलती फिल्म का प्रीमियर

1914: ठुमरी और गजल की बेहतरीन गायिका बेगम अख्तर का जन्म। अपनी विशिष्ट आवाज एवं अनूठे अंदाज के दम पर बेगम अख्तर ने गायकी में प्रसिद्धि हासिल की।

1919 : महात्मा गांधी की ‘नवजीवन’ पत्रिका प्रकाशित।

1931 : दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ अभियान चलाने वाले डेसमंड टूटू का जन्म। 1984 में उन्हें नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 1950: मदर टेरेसा ने ‘मिशनरीज ऑफ चैरिटी’ की स्थापना की। पहला केन्द्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में खोला गया।

1952 – चंडीगढ़ पंजाब की राजधानी बनी।

1959 – सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान लूनर-3 द्वारा चंद्रमा के छिपे हिस्से की तस्वीर ली गई।

1996 : केबल न्यूज नेटवर्क फॉक्स न्यूज चैनल की अमेरिका में शुरुआत।

2001: अफगानिस्तान पर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों के विमानों ने गोलीबारी की। 11 सितंबर के आतंकवादी हमलों से आहत अमेरिका ने तालिबान के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया।

2023 : हमास के चरमपंथियों ने एक प्रमुख यहूदी अवकाश के दौरान सुबह एक अभूतपूर्व अप्रत्याशित हमले में गाजा पट्टी के निकट इजराइली शहरों पर हजारों रॉकेट दागे और वहां दर्जनों लड़ाके भेजे, जिसमें कम से कम 200 लोगों की मौत हुई और 1,100 लोग घायल हुए।

(एजेंसी)

Mother teresa got permission to establish missionaries of charity know the history of 7 october

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 07, 2024 | 11:22 AM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.