Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

डिंडौरी: जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, खतरे के साए में KG से 12वीं तक की कक्षाएं

Dindori Dilapidated School Building: डिंडौरी के पीएम श्री स्कूल में जान जोखिम में डालकर पढ़ने को मजबूर बच्चे, 2003 का बना भवन पूरी तरह जर्जर, बारिश में मंडराया हादसे का बड़ा खतरा।

  • Reported By: दीपक ताम्रकार | Edited By: सजल रघुवंशी
Updated On: Jul 24, 2026 | 07:58 PM

डिंडौरी में पीएम श्री स्कूल भवन की हालत जर्जर (सोर्स- नवभारत लाइव)

Follow Us
Follow Us:

Dindori Government School Building In Unsafe Condition: डिंडौरी जिले के समनापुर विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। ग्राम बम्हनी स्थित एकीकृत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में केजी-1 से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राएं जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में भवन की खराब हालत के कारण हर दिन बच्चों और शिक्षकों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में केजी-1 से कक्षा 8वीं तक की कक्षाएं सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा कक्षा 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित की जाती हैं। विद्यालय में सैकड़ों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन उनके लिए सुरक्षित भवन की व्यवस्था नहीं है।

2003 में बना हाई स्कूल भवन हुआ पूरी तरह जर्जर

बताया जा रहा कि वर्ष 2003 में निर्मित हाई स्कूल भवन अब पूरी तरह जर्जर हो चुका है। लगातार बारिश के चलते भवन में दरारें आ गई हैं और उसकी संरचना कमजोर हो गई है। सुरक्षा को देखते हुए उस भवन का उपयोग बंद कर दिया गया है, लेकिन जिस दूसरे भवन में वर्तमान में कक्षाएं लगाई जा रही हैं, उसकी स्थिति भी संतोषजनक नहीं है।

सम्बंधित ख़बरें

राजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO

टीकमगढ़: अवैध खनन रोकने पहुंचे नायब तहसीलदार पर रेत माफिया का हमला, सरकारी गाड़ी में भी की तोड़फोड़

सलाइन की जगह मरीज को लगा दी पानी की बोतल; डिंडौरी जिला अस्पताल की बड़ी लापरवाही पर कलेक्टर सख्त

मुरैना: चाची-भतीजे के शव फंदे पर लटके मिले, प्रेम प्रसंग की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

संसाधनों के आभाव में जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर बच्चे

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि संसाधनों के अभाव में जर्जर भवन में पढ़ाई कराना उनकी मजबूरी बन गई है। शिक्षक और विद्यार्थी हर दिन किसी अनहोनी की आशंका के बीच स्कूल पहुंच रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द नया विद्यालय भवन निर्माण कराने या सुरक्षित वैकल्पिक भवन उपलब्ध कराने की मांग की है।

यह भी पढ़ें: राजगढ़ में सरकारी कार्यक्रम के दौरान भारी बवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष को मारा गया थप्पड़- देखें VIDEO

प्राचार्य और शिक्षकों ने स्थित को बताया गंभीर

प्रभारी प्राचार्य होब सिंह उईके, छात्राओं और प्राथमिक शिक्षक उत्तम सिंह राजपूत ने भी विद्यालय भवन की जर्जर स्थिति को गंभीर बताते हुए शीघ्र समाधान की आवश्यकता जताई है। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर मामले में शिक्षा विभाग और प्रशासन कब तक ठोस कदम उठाएगा। लोगों का कहना है कि कहीं ऐसा न हो कि किसी बड़े हादसे के बाद ही व्यवस्था जागे। फिलहाल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों की निगाहें प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हुई।

Dindori dilapidated government school building student safety

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 07:58 PM

Topics:  

  • Madhya Pradesh
  • MP News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.